बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

स्वतंत्रता दिवस से पहले AMU में  लगे ‘आजादी’ के नारे, कैंपस में गर्माया माहौल!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान 'लेकर रहेंगे आज़ादी' जैसे नारों ने विवाद को जन्म दे दिया। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले लगाए गए 'नारा-ए-तकबीर, अल्लाह हू अकबर' जैसे नारों ने लोगों को हैरानी में डाल दिया।

by Gulshan
अगस्त 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Aligarh Muslim University
Share on FacebookShare on Twitter

Aligarh Muslim University : उत्तर प्रदेश स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन ने अचानक एक नया रूप ले लिया, जब प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र-छात्राओं द्वारा ‘हम लेकर रहेंगे आजादी’ और ‘नारा-ए-तकबीर, अल्लाह हू अकबर’ जैसे नारे जोर-शोर से लगाए गए। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले यूनिवर्सिटी परिसर में गूंजे इन नारों ने न सिर्फ लोगों को चौंका दिया, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रदर्शन के दौरान माहौल तब और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ पूर्व छात्र और कथित बाहरी लोग कैंपस में पहुंचे और ‘हम नोच के लेंगे आज़ादी’, ‘हम तोड़ के लेंगे आज़ादी’ जैसे तीखे और उत्तेजक नारे लगाने लगे। इतना ही नहीं, एक पूर्व छात्र द्वारा तिरंगे को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से विवाद और भी गहरा गया है।

RELATED NEWS

AMU

अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में लहरेगा भगवा! इस मुस्लिम महिला ने उठाई मांग, जानिए क्या है वजह

मार्च 10, 2025
Aligarh

सबसे जुदा है AMU की गाथा, शिक्षा के लिए सर सैयद को बनना पड़ा था ‘लैला’

नवम्बर 8, 2024

प्रदर्शन की आड़ में घुसपैठ का अंदेशा

विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच में जुट गई हैं कि क्या यह प्रदर्शन केवल फीस वृद्धि के विरोध तक सीमित था या इसके पीछे कोई और मकसद भी छिपा था। सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल कई लोग एएमयू के मौजूदा छात्र नहीं हैं, जिससे बाहरी हस्तक्षेप की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली स्थित शिक्षा मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले देश की सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को एक पत्र जारी कर संभावित आतंकी खतरे और बाहरी हस्तक्षेप को लेकर सतर्क किया था।

यह भी पढ़ें : 15 अगस्त से शुरू होगी FASTag वार्षिक पास सुविधा…

पत्र में कहा गया था कि कुछ स्थानीय स्लीपर सेल्स और संगठन विश्वविद्यालयों के माहौल को अस्थिर करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बाहरी तत्वों की पहचान करने के निर्देश दिए गए थे।एएमयू में जिस तरह से भड़काऊ नारे लगे और बाहरी लोगों की मौजूदगी सामने आई, उसने यूनिवर्सिटी प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रदर्शन के बहाने शुरू हुई यह गतिविधि अब कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती दिख रही है।

Tags: Aligarh Muslim University
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

AMU

अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में लहरेगा भगवा! इस मुस्लिम महिला ने उठाई मांग, जानिए क्या है वजह

by Akhand Pratap Singh
मार्च 10, 2025

(मोहसिन खान) नोएडा डेस्क। ऐसा लगता है कि यूपी में सियासत की धुरी मंदिर और मस्जिद के इर्द-गिर्द घूम रही...

Aligarh

सबसे जुदा है AMU की गाथा, शिक्षा के लिए सर सैयद को बनना पड़ा था ‘लैला’

by Digital Desk
नवम्बर 8, 2024

अलीगढ़ ऑनलाइन डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अलीगढ़ (Aligarh) मुस्लिम विश्वविद्यालय के मामले पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने...

AMU

AMU का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

by Gulshan
नवम्बर 8, 2024

Aligarh Muslim University : ​सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अल्पसंख्यक दर्जा को लेकर अपना निर्णय सुनाने जा रहा है। यह निर्णय...

in-amu-entry-exam-the-administration-caught-2-candidates-with-mobile-phones-action-was-taken-at-many-centers

AMU Entrance Exam में प्रशासन ने मोबाइल के साथ 2 परीक्षार्थी दबोचे, कई सेंटरों पर हुई कार्रवाई

by Rajni Thakur
जून 9, 2024

AMU Entrance Exam Cheating: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नकल विहीन...

सीएम योगी के बाद बसपा सुप्रीमो बनीं मुस्लिम समुदाय की दूसरी पंसद नेता

by नीलेश चौहान
मई 23, 2023

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के विदेशियों को लेकर जब मुस्लिम समुदाय के लोगों से सवाल किया गया तो...

Next Post
CM Yogi UP Assembly

"जिन्होंने रात में लूटीं बस्तियां, अब बहारों की बात करते हैं" – यूपी विधानसभा में शायराना अंदाज में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी

Krishna Janmashtami 2025 important rules and things to avoid

Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें वरना साल भर रहेंगे परेशान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist