Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

तालाब में मृत मिले 20 से अधिक बंदर, गांव में फैली सनसनी भागोट गांव की घटना से दहशत

बृहस्पतिवार सुबह बागपत जनपद के चांदीनगर थाना क्षेत्र के भागोट गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के तालाब में 15 से 20 से अधिक बंदरों के शव तैरते हुए मिले। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर गांव में भय और चिंता का माहौल बन गया है।

Gulshan by Gulshan
May 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Baghpat News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Baghpat News : बृहस्पतिवार सुबह बागपत जनपद के चांदीनगर थाना क्षेत्र के भागोट गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के तालाब में 15 से 20 से अधिक बंदरों के शव तैरते हुए मिले। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर गांव में भय और चिंता का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही चांदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से सभी मृत बंदरों को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर गड्ढा खुदवाया गया और सभी शवों को दफन कर दिया गया।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बंदरों की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सभी मृत बंदरों के नमूने पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा। गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि बंदरों को जानबूझकर जहरीला पदार्थ खिलाया गया होगा, जबकि अन्य इसे मौसम में अचानक आए बदलाव या पानी में जहरीले तत्वों की उपस्थिति से जोड़कर देख रहे हैं।

RELATED POSTS

Baghpat News

Baghpat News: सपा नेता के भतीजे ने पाकिस्तान के समर्थन में डाली पोस्ट, देशद्रोह में गिरफ्तार

May 16, 2025
Baghpat News

अजीत की प्रतिमा अनावरण से योगी ने साधा पश्चिम, 2027 के चुनाव में मिलेगी संजीवनी

February 12, 2025

समाजसेवी ने जताई चिंता

ग्राम के समाजसेवी सुमित ने बताया कि तालाब में 20 से अधिक बंदरों के शव देखे गए, जिन्हें प्रशासन की मदद से दफनाया गया। उन्होंने कहा कि बंदरों की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन यह एक गंभीर मामला है जिस पर गहराई से जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : खुद तो डूबे हैं, अब दूसरों को भी… BJP नेता के वायरल अश्लील वीडियो पर…

प्रशासन अलर्ट, जांच जारी

पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र के अन्य जलस्रोतों की भी जांच की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Tags: baghpat news
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Baghpat News

Baghpat News: सपा नेता के भतीजे ने पाकिस्तान के समर्थन में डाली पोस्ट, देशद्रोह में गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
May 16, 2025

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी के भतीजे बाबर...

Baghpat News

अजीत की प्रतिमा अनावरण से योगी ने साधा पश्चिम, 2027 के चुनाव में मिलेगी संजीवनी

by Akhand Pratap Singh
February 12, 2025

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 12 फरवरी को बागपत पहुंचे जहां उन्होंने विपक्ष पर बिना नाम...

Baghpat News

बागपत में आदिनाथ निर्वाण पर्व में हादसा, मानस्तम्भ परिसर में मचान गिरा, 5 लोगों की मौत.. 80 से ज्यादा घायल

by Akhand Pratap Singh
January 28, 2025

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू...

Baghpat News

Baghpat News : बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान, हिंदुओं को दरगाह पर न जाने की दी सलाह

by Gulshan
November 14, 2024

Baghpat News : बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक बार फिर अपने विवादित बयान से सुर्खियां बटोरी हैं। इस...

Baghpat News

Baghpat News: यूनुस चौधरी की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने लिया सख्त एक्शन

by Akhand Pratap Singh
November 3, 2024

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat News) में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष यूनुस चौधरी को पार्टी से हटा दिया...

Next Post
Mirzapur News

मिर्जापुर के बेटे ने ब्रिटेन में किया भारत का नाम रोशन, वेलिंगबोरो में ली मेयर पद की शपथ

bad habits that weaken eyesight and how to protect your eyes naturally daily

Eye care : आंखें कुदरत का सबसे अनमोल तोहफ़ा,बदल ले कौन सी आदतें, वरना हो जाएगी नज़र कमज़ोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version