शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मिर्जापुर के बेटे ने ब्रिटेन में किया भारत का नाम रोशन, वेलिंगबोरो में ली मेयर पद की शपथ

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के भटेवरा गांव के एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले इंजीनियर राजकुमार मिश्रा ने ब्रिटेन के वेलिंगबोरो (बेलिगबौरी) शहर के मेयर बनकर इतिहास रच दिया है।

by Akhand Pratap Singh
मई 15, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
Mirzapur News
Share on FacebookShare on Twitter

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के भटेवरा गांव के एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले इंजीनियर राजकुमार मिश्रा ने ब्रिटेन के वेलिंगबोरो (Wellingborough) शहर के मेयर बनकर इतिहास रच दिया है। लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने 12 अप्रैल 2025 को मेयर पद की शपथ ली जिसके बाद उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। मिर्जापुर से इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचने वाले वह पहले व्यक्ति हैं।

राजकुमार मिश्रा बने लंदन में मेयर

RELATED NEWS

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

सितम्बर 18, 2026
‘नीले ड्रम’ के खौफ से पत्नी से बोला पति, अब तुम कल्लू की बनोगी बीवी, फिर थाने में दोनों की करवा दी शादी

‘नीले ड्रम’ के खौफ से पत्नी से बोला पति, अब तुम कल्लू की बनोगी बीवी, फिर थाने में दोनों की करवा दी शादी

अगस्त 19, 2025

राजकुमार मिश्रा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भटेवरा गांव (Mirzapur News) से पूरी की। चंडीगढ़ से बीटेक करने के बाद उन्होंने लंदन से एमटेक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने लंदन में नौकरी शुरू की और पांच साल में ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मिर्जापुर लौटकर प्रतापगढ़ की अभिषेकता मिश्रा से शादी की जो खुद एक इंजीनियर हैं। राजकुमार ने लंदन में घर बनाया और परिवार के साथ वहीं बस गए।

राजनीतिक पारी की शुरुआत

दो महीने पहले राजकुमार ने लेबर पार्टी जॉइन की और 3 अप्रैल 2025 को काउंसलर का चुनाव जीता। इसके बाद उन्होंने 12 अप्रैल को वेलिंगबोरो के मेयर पद के लिए शपथ ली। उनके इस उपलब्धि ने न केवल मिर्जापुर बल्कि पूरे भारत को गर्व का मौका दिया है। शपथ ग्रहण के बाद राजकुमार ने लंदन से एक वीडियो जारी कर अपनी उपलब्धि साझा की। उन्होंने अपनी जड़ों और परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। भटेवरा गांव में उत्साह का माहौल है और लोग इसे भारत की मेहनत और प्रतिभा की जीत मान रहे हैं।

यह भी पढ़े: नोएडा में पुलिस मुठभेड़, चोरी के गहनों के साथ बाइक सवार बदमाश घायल, 7 लाख की लूट बरामद

परिवार और गांव में उत्साह

राजकुमार के पिता मुन्नालाल मिश्रा एक साधारण किसान और मां चंद्रकली मिश्रा गृहिणी हैं उन्होंने अपने नौ बेटों और एक बेटी को शिक्षा के बल पर आगे बढ़ाया। राजकुमार छठे नंबर के बेटे हैं। मेयर बनने की खबर मिलते ही राजकुमार ने सबसे पहले अपनी मां को फोन किया। मुन्नालाल ने बताया, “मुझे कभी नहीं लगा था कि मेरा बेटा लंदन में मेयर बनेगा।” गांव में बधाइयों का तांता लगा है। उनके भाइयों, रमेश कुमार और सुशील कुमार ने कहा, “हमें गर्व है कि भाई ने ब्रिटेन में इतिहास रचा। यह पिताजी की मेहनत का फल है।”

 

Tags: mirzapur news
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

‘नीले ड्रम’ के खौफ से पत्नी से बोला पति, अब तुम कल्लू की बनोगी बीवी, फिर थाने में दोनों की करवा दी शादी

‘नीले ड्रम’ के खौफ से पत्नी से बोला पति, अब तुम कल्लू की बनोगी बीवी, फिर थाने में दोनों की करवा दी शादी

by Vinod
अगस्त 19, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मेरठ की मुस्कान के बाद राजस्थान के अलवर की सुनीता ने भी पति की हत्या कर शव...

Mirzapur News :  मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Mirzapur News : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 4, 2024

Mirzapur News : मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना तब हुई...

Mirzapur: स्कूल से घर आते समय 16 बच्चों ने बादाम समझकर खाया जहरीला फल, हालत गंभीर होने पर मचा हंगामा

by Muskaan Rajput
फ़रवरी 4, 2023

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में एक संवेदनात्मक मामला सामने आया है. यहां जहरीला फल खाने से बच्चों की तबीयत खराब...

Mirzapur: आकाशीय प्रकृति का कहर, बिजली गिरने से 2 की मौत, 5 झुलसे

by Web Desk
अक्टूबर 8, 2022

मिर्जापुर। जनपद के अदलहाट व संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार की रात आकाशीय बिजली से किसान और...

Next Post
bad habits that weaken eyesight and how to protect your eyes naturally daily

Eye care : आंखें कुदरत का सबसे अनमोल तोहफ़ा,बदल ले कौन सी आदतें, वरना हो जाएगी नज़र कमज़ोर

International family day : क्यों परिवार है सबसे जरूरी, कैसे आपके बच्चे को इमोशनल इंटेलिजेंस से मिलेगी सही दिशा

International family day : क्यों परिवार है सबसे जरूरी, कैसे आपके बच्चे को इमोशनल इंटेलिजेंस से मिलेगी सही दिशा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In