मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Auraya news तेज रफ्तार बाइक सांड से टकराई, दो युवक घायल ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों की समस्या पर जताई नाराज़गी

भीखेपुर-अलीपुर रोड पर गुरुवार सुबह एक बाइक सांड से टकरा गई। हादसे में दो युवक घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई। ग्रामीणों ने सड़कों पर आवारा मवेशियों की रोकथाम की मांग की।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Road Accident: औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर-अलीपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे एक सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की जांच की और 27 वर्षीय शिवम पुत्र राजेंद्र कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरा युवक 30 वर्षीय उमेश पुत्र प्रेम बाबू का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है। दोनों युवक अजीतमल के हालेपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

RELATED NEWS

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

जुलाई 14, 2026
Hapur Road Accident : बारातियों से भरी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, 6 की दर्दनाक मौत! कई गंभीर रूप से घायल

Road Accident:तेज रफ्तार का कहर,कानपुर में स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, पुणे में ट्रक ने महिलाओं को रौंदा,छह लोगों मौत कई गंभीर रूप से घायल

जुलाई 13, 2026

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक किसी काम से बाइक पर सवार होकर भीखेपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पार करते हुए एक सांड सामने आ गया और टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर अक्सर आवारा मवेशी घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

लोगों की प्रशासन से मांग

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे इन पशुओं को पकड़ने और रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि अगर समय रहते कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम होते ही कई सांड और गायें सड़क पर जमा हो जाती हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए रास्ता पार करना मुश्किल हो जाता है। कई बार चालक संतुलन खो देते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

ग्रामीणों की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही प्रशासन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाता तो वे खुद इस समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने यह भी कहा कि आवारा मवेशियों के कारण न केवल सड़क हादसे बढ़ रहे हैं, बल्कि खेतों की फसलें भी नष्ट हो रही हैं।

Tags: Ajeetmal accidentbull collisionROAD ACCIDENT
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Bikers Killed in Trailer Accident, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो...

Hapur Road Accident : बारातियों से भरी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, 6 की दर्दनाक मौत! कई गंभीर रूप से घायल

Road Accident:तेज रफ्तार का कहर,कानपुर में स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, पुणे में ट्रक ने महिलाओं को रौंदा,छह लोगों मौत कई गंभीर रूप से घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Kanpur Pune Road Accident:सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के कानपुर और महाराष्ट्र के पुणे से दो दर्दनाक सड़क हादसों की खबर...

Etawah Road Accident

Etawah Road Accident: इटावा में बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक की मौत, 27 यात्री घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Etawah Road Accident:उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली जा...

road accident 2026

Greater Noida West: ड्राइविंग सीख रही महिला की कार बच्चों पर चढ़ी, पांच घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Greater Noida West Car Hits School Children:ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा...

Road Accident

Road Accident: मवेशी को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवे पर क्रॉस बैरियर चीरता हुआ कार में घुसा, दो मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Kanpur Road Accident: कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झांसी हाईवे...

Next Post

दिल्ली में सस्ता घर पाने का मौका! DDA दे रही है 12 लाख में फ्लैट, बुकिंग आज से शुरू

Road Tax : UP में कौन से वाहन को नहीं देना होगा रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क, टैक्स देने वालों को अब मिलेगा रिफंड

Road Tax : UP में कौन से वाहन को नहीं देना होगा रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क, टैक्स देने वालों को अब मिलेगा रिफंड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist