Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow: OBC आरक्षण निकाय चुनाव मामले में UP सरकार को बड़ी राहत, बिना OBC आरक्षण निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

by Web Desk
January 4, 2023
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी निकाय चुनाव को लेकर SC का बड़ा फैसला। OBC आरक्षण के बिना कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को निकाय चुनाव तीन महीने के लिए टालने की इजाजत दी है।SC ने कहा की जनवरी महीने में नहीं होंगे निकाय चुनाव। बता दें की हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है। जिसको लेकर बुधवार यानी आज सर्वोच्‍च अदालत में इस मामले की सुनवाई होनी थी।

आरक्षण के मामले में योगी सरकार को बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश में आरक्षण के मामले में योगी सरकार को बड़ी राहत। SC ने यूपी सरकार पर हाईकोर्ट द्वारा लगी रोक को खारिज कर दिया। साथ नगर निकाय चुनाव में OBC आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।कोर्ट ने यूपी सरकार को निकाय चुनाव तीन महीने के लिए टालने की इजाजत दी है। इस तीन महीने के समय में पिछड़ा वर्ग के लिए बनाया गया आयोग अपनी रिपोर्ट फाइल करेगा। इस दौरान कोई बड़ा नीतिगत फैसला नहीं लिया जा सकेगा। SC ने OBC कमीशन को 31 मार्च तक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। इस मामले में SC ने सभी याचिकाकर्ताओं को नोटिस जारी किया। वहीं उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर भी SC ने अपना फैसला सुनाया। SC ने कहा की जनवरी महीने में नहीं होंगे निकाय चुनाव। बता दें की राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। सरकार की तरफ से सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता केस लड़ रहे हैं। 2 जनवरी को हुई सुनवाई में मेहता ने SC के सामने सरकार का पक्ष रखा था। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओबीसी आयोग का गठन कर दिया है। स्थानीय निकाय चुनाव अब आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही कराया जाएगा।

RELATED NEWS

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

May 23, 2026
IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

May 23, 2026

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में दिए गए आदेश का हम स्वागत करते हैं।

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई समय सीमा के अंतर्गत ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार निकाय चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करेगी।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 4, 2023

सीएम योगी ने किया ट्वीट

जिसके बाद सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा की- माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में दिए गए आदेश का हम स्वागत करते हैं।
माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई समय सीमा के अंतर्गत ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार निकाय चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करेगी।

पूरा मामला?

यूपी नगर निकाय चुनाव में OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 26 दिसंबर को बड़ा फैसला सुनाया था। हाईकोर्ट ने OBC आरक्षण के बिना ही निकाय चुनाव कराने का आदेश दिया था। ऐसे में OBC के लिए आरक्षित सीट अब जनरल मानी जाएगी। वहीं, कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने मामले में SC जाने की बात कही थी। उन्होने कहा कि पहले OBC आरक्षण देंगे, फिर चुनाव कराएंगे।

हाईकोर्ट का फैसला रद करने की मांग

पिछड़ा वर्ग आयोग गठित करने के अलावा योगी सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी। पिछली सुनवाई पर यूपी सरकार ने अपील की थी कि सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट के फैसले को रद करे। बीते 5 दिसंबर को योगी सरकार ने नगर निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण की अधिसूचना जारी की थी। इसके खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी कि आरक्षण तय करने में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित ट्रिपल टेस्ट फार्मूले का पालन नहीं किया गया है। लंबी सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने सरकार की अधिसूचना रद्द करते हुए कहा कि बिना ट्रिपल टेस्ट फार्मूले के ओबीसी आरक्षण नहीं तय किया जा सकता।

Tags: banned the body electionscase of reservation body electionsNews1IndiaOBC ReservationSupreme CourtUP GovernmentUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Ghaziabad Power Crisis: Ghaziabad में इस बार गर्मी शुरू होते ही बिजली की मांग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।...

IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

IPL 2026 Orange Cap Race: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने...

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Next Post

Delhi Road Accident: दिल्ली पुलिस के ASI ने कार से PCR समेत 6 गाड़ियों को रौंदा, चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल

Sunny Deol: 'गदर 2' की पहली झलक आयी सामने, बैलगाड़ी का पहिया हवा में लहराते नजर आए सनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist