मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बिहार का कुख्यात अपराधी डब्लू यादव यूपी में एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनाम

बिहार के कुख्यात अपराधी डब्लू यादव को यूपी के हापुड़ में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। राकेश शाह की हत्या के आरोपी डब्लू पर 50 हजार का इनाम था और वह 24 संगीन मामलों में वांछित था।

by Mayank Yadav
जुलाई 28, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Dablu Yadav

Dablu Yadav encounter: बिहार के बेगूसराय जिले का कुख्यात अपराधी डब्लू यादव उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक एनकाउंटर में मारा गया। दो महीने पहले हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश शाह के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी डब्लू यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उसे पकड़ने के लिए बिहार पुलिस, यूपी एसटीएफ और हापुड़ पुलिस की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में यादव ने पुलिस पर गोलीबारी की, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और अस्पताल में दम तोड़ गया। उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

राकेश शाह की हत्या के बाद था फरार

करीब दो महीने पहले बेगूसराय में हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश शाह का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने बिहार में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सनसनी फैला दी थी। राकेश की मां शकुंतला देवी ने Dablu Yadav पर आरोप लगाते हुए उसे फांसी देने की मांग की थी। घटना के बाद एनएच-31 पर लंबा जाम और विरोध प्रदर्शन हुआ था। पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप भी लगे थे।

RELATED NEWS

No Content Available

गिरफ्तारी नहीं, सीधे एनकाउंटर

सूत्रों के अनुसार, Dablu Yadav की लोकेशन हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में ट्रेस हुई। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बिहार पुलिस की टीम ने मिलकर उसे घेर लिया। जब सरेंडर के लिए कहा गया, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हुआ। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर स्थल से अवैध पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

व्यापारियों पर नजर, वारदात से पहले ढेर

पुलिस सूत्रों की मानें तो डब्लू यादव हापुड़ के कई नामी व्यापारियों को अपना अगला निशाना बनाने की योजना बना रहा था। लेकिन उससे पहले ही उसे मार गिराया गया। वहीं, हम नेता राकेश शाह की हत्या मामले में शामिल एक अन्य आरोपी गौरव को हाल ही में गुरुग्राम के सेक्टर 37 डी से गिरफ्तार किया गया था। उस पर भी 25 हजार रुपए का इनाम था।

24 संगीन मामलों में था वांछित

Dablu Yadav बिहार में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसे 24 संगीन अपराधों में वांछित था। पुलिस के अनुसार, उसका नेटवर्क बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक फैला हुआ था। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। हापुड़ एनकाउंटर को बिहार पुलिस और यूपी एसटीएफ की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Delhi में अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार, 20 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों में भी बढ़ा खतरा

Tags: Dablu Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Women of India: भारत की वह महिलाएं जिन्होंने रचा इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए बन गईं प्रेरणा

Women of India: भारत की वह महिलाएं जिन्होंने रचा इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए बन गईं प्रेरणा

Alok Maurya

ठुकराए गए प्यार से शुरू हुआ आत्मसम्मान का संघर्ष, अब हर एग्जाम में दिख रहा है आलोक मौर्य का इरादा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India