गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow: MLC चुनाव में बीजेपी ने पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशियों के नाम, वेणुरंजन भदौरिया समेत ये पांच बिगाड़ेंगे विपक्ष का खेल?

by Web Desk
जनवरी 10, 2023
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश की पांच विधान परिषद सीटों के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित किए। जिसके बाद बीजेपी और सपा आमने-सामने है। बता दें कि इन सीटों पर 30 जनवरी को चुनाव होना है। लेकिन निर्दलीय और शिक्षक संघ गुट से उम्मीदवार के उतरने से मुकाबला और रोचक हो गया।

यूपी में इन सीटों पर 30 जनवरी को चुनाव होना

उत्तर प्रदेश की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए है। बताते चलें कि यूपी में इन सीटों पर 30 जनवरी को चुनाव होना है। विधान परिषद की पांच सीटों में तीन स्नातक और दो शिक्षक सीटें हैं। वहीं भाजपा ने तीनों स्नातक सीटों पर मौजूदा विधान परिषद के सदस्यों को दोबारा से मौका दिया है।

RELATED NEWS

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

सितम्बर 9, 2026

सोमवार देर रात जारी कि सूची

बता दें कि नगर निकाय चुनाव से पहले पांच विधान परिषद (एमएलसी) सीटों के लिए 30 जनवरी को चुनाव होंगे। जिसके लिए दो शिक्षक और तीन स्नातक कोटे की एमएलसी सीटों के लिए भाजपा और सपा ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं। जिसको लेकर मुकाबला और रोचक हो गया है। एक ओर जहां सत्ताधारी बीजेपी के सामने अपनी जीती हुई सीटों को बचाए रखने की चुनौती है तो वहीं दूसरी ओर सपा अपना कब्जा जमाने के लिए तैयार है। सोमवार को देर रात जारी सूची के अनुसार कानपुर खण्ड स्नातक क्षेत्र से वेणु रंजन भदौरिया को भाजपा से प्रत्याशी बनाया गया। इलाहाबाद झांसी खण्ड स्नातक क्षेत्र से डा. बाबूलाल तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बरेली के मुरादाबाद खण्ड स्नातक क्षेत्र से जयपाल सिंह व्यस्त, कानपुर खण्ड स्नातक क्षेत्र से अरुण पाठक और गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक क्षेत्र से देवेन्द्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पुराने चेहरों पर बीजेपी ने खेला दांव

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट से देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर-खंड स्नातक सीट से अरुण पाठक और बरेली-मुरादाबाद स्नातक सीट पर जय पाल सिंह व्यस्त एमएलसी हैं। बता दें कि यह तीनों सीटें बीजेपी के पास हैं और पार्टी ने तीनों को एक बार फिर से मैदान में उतारा है। वहीं, इलाहाबाद-झांसी शिक्षक सीट माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट और कानपुर शिक्षक सीट माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के पास है. इस तरह से बीजेपी सभी पांचों सीटें जीतने की कवायद में तो सपा सेंधमारी की जुगत में है।

सपा ने इन पांच एमएलसी कैंडिडेट पर खेला दाव

एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए थे। स्नातक कोटे की गोरखपुर-‌फैजाबाद सीट से करुणाकांत मौर्य, मुरादाबाद-बरेली सीट से शिव प्रताप सिंह और कानपुर-उन्नाव सीट से कमलेश यादव को टिकट दिया है तो शिक्षक कोटे की इलाहाबाद-झांसी सीट से एसपी सिंह और कानपुर-उन्नाव सीट से प्रियंका को उम्मीदवार घोषित कर रखा है। सपा हर जिले में दो नेताओं को अपने उम्मीदवारों के जिताने का जिम्मा सौंपा है।

Tags: BJPfive seatsgameMLC electionsNews1Indiaopposition'sUttar PradeshVenuranjan Bhadoria
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Next Post

Uttarakhand: जोशीमठ पर तत्काल सुनवाई से SC ने किया इनकार, कहा जरूरी नहीं देश के हर महत्वपूर्ण मामले यहां आएं, अगली सुनवाई इस तारीख को

Nushrratt Bharuccha: फिल्म 'छोरी 2' के सेट पर घायल हुईं नुसरत, टांके लगवाते हुए शेयर किया वीडियो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In