• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 28, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार, कौन होगा यूपी की कमान का नया दावेदार?

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। इसे लेकर कई राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं।

by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
BJP President News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

BJP President News: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। इसे लेकर कई राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल यूपी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद ही किया जाएगा। पार्टी नियमों के अनुसार, बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष का, मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष का और जिला अध्यक्ष राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में देरी होने से राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर भी असर पड़ रहा है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि होली के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान संभव है।

होली के बाद मिल सकता है नया अध्यक्ष

Related posts

Amroha

Amroha में दहेज की जंजीरों में जली पारुल: पुलिसकर्मी पति पर आरोप, दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग

August 28, 2025
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025

उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है। 2022 में जब भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था तब सीएम योगी से उनकी अच्छी तालमेल का भी ध्यान रखा गया था। अब नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन में भी इस पहलू को अहम माना जा रहा है। बीजेपी के सामने 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव और 2029 का लोकसभा चुनाव एक बड़ी चुनौती के रूप में खड़ा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के बाद अब पार्टी प्रदेश में अपनी ताकत को और मजबूत करने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटी है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका अहम होगी।

जिला अध्यक्षों के चुनाव में देरी बनी बाधा

बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष (BJP President News) के चुनाव में देरी की एक मुख्य वजह जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा न होना भी है। पार्टी की सबसे छोटी इकाई यानी जिला अध्यक्षों के चुनाव में अटकी प्रक्रिया अब पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि होली के बाद नए अध्यक्ष की घोषणा होगी। इसके बाद पार्टी अपनी चुनावी तैयारियों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़े: अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में लहरेगा भगवा! इस मुस्लिम महिला ने उठाई मांग, जानिए क्या है वजह

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए संभावित नाम

नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर कई नेताओं की चर्चा तेज है। इनमें स्वतंत्र देव सिंह (यूपी सरकार में मंत्री), पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, हरीश द्विवेदी, बीएल वर्मा, विद्या सागर सोनकर, अमरपाल शर्मा, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का नाम शामिल है। इसके अलावा कुछ सांसदों और विधायकों के नाम भी इस पद की दौड़ में शामिल हैं।

2027 चुनाव की चुनौती होगी अहम

जो भी नया प्रदेश अध्यक्ष बनेगा उसके कंधों पर यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बड़ी जिम्मेदारी होगी। संगठन को मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए नई रणनीति बनाने की जरूरत होगी। अब सभी की निगाहें होली के बाद होने वाली संभावित घोषणा पर टिकी हैं।

Tags: BJP President NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Previous Post

AI and women empowerment: डिजिटल युग में समानता की ओर बढ़ते कदम, एआई की शक्ति से नारीशक्ति की नई उड़ान!

Next Post

Swapna Shastra: अगर बार बार आता है एक ही सपना तो समझ लीजिए होने वाला है ये बड़ा काम और जानिए कैसे होगा इसका लाभ

Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Next Post
Swapna Shastra: अगर बार बार आता है एक ही सपना तो समझ लीजिए होने वाला है ये बड़ा काम और जानिए कैसे होगा इसका लाभ

Swapna Shastra: अगर बार बार आता है एक ही सपना तो समझ लीजिए होने वाला है ये बड़ा काम और जानिए कैसे होगा इसका लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Amroha

Amroha में दहेज की जंजीरों में जली पारुल: पुलिसकर्मी पति पर आरोप, दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग

August 28, 2025
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025
Adarsh Singh

किसान के बेटे आदर्श सिंह ने यूपी टी20 लीग में बरपाया कहर, 19 गेंदों में जड़े 10 छक्के, रिंकू सिंह को भी छोड़ा पीछे

August 28, 2025
UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

August 28, 2025
Yogi Govt

Yogi Govt की बड़ी पहल: हर जिले में बनेगा ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन’, युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार

August 28, 2025
Delhi 20 college threat

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

August 28, 2025
UP T20 League

UP T20 League: नोएडा सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत, गोरखपुर लायंस को 26 रनों से हराया, तीन बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक

August 28, 2025
Big changes from 1st September 2025 in India

Big Changes:सितंबर का महीना लाएगा नए बदलाव आपकी जेब, निवेश, बैंकिंग, और बीमा पर पड़ेगा कैसा असर

August 28, 2025
UP Census 2026

UP Census 2026: तैयारियों की होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, अक्टूबर-नवंबर में प्री-टेस्ट से परखा जाएगा सिस्टम

August 28, 2025
Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

August 28, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version