बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कानपुर में बृजभूषण शरण सिंह का दिखा अलग ही रौला, अखिलेश यादव-मायावती को लेकर किया बड़ा खुलासा

कानपुर के अर्रा संत निरंकारी मैदान पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दशहरा मिलन समारोह में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास बलिदान, पराक्रम और राष्ट्र निर्माण की गाथाओं से भरा हुआ है।

by Vinod
अक्टूबर 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। बृजभूषण शरण सिंह का यूपी की राजनीति में अलग ही रौला है। जब भी उनका लग्जरी कारों का काफिला सूबे की सड़कों से गुजरता है तो जनसैलाब उमड़ पड़ता है। गोंडा के नेता जी जब बोलते हैं तो उन्हें सुनने के लिए हजारों लोग पहुंच जाते हैं। जब बीजेपी के पूर्व सांसद बोलते हैं तो उनके एक-एक शब्द देश के कोने-कोने तक सुनाई देते हैं। वह खुलकर हरसभा में कहते हैं हमारा दबदबा था, दबदबा है और आगे भी दबदबा रहेगा। बूजभूषण शरण सिंह का दबदबे वाला अंदाज कानपुर में भी दिखा। वह जमकर गरजे। क्षत्रिय समाज को एकजुट रहने को कहा।

कानपुर के अर्रा संत निरंकारी मैदान पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दशहरा मिलन समारोह में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास बलिदान, पराक्रम और राष्ट्र निर्माण की गाथाओं से भरा हुआ है। सतयुग से लेकर कलयुग तक इस समाज ने देश की रक्षा और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और यह योगदान आने वाले समय में भी निरंतर रहेगा। पूर्व सांसद ने कहा कि क्षत्रियों ने हरयुग में मानवता के लिए काम किए हैं। क्षत्रिय आज भी मानवता के लिए जीता है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

अगस्त 19, 2026
UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

अगस्त 10, 2026

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्षत्रिय समाज ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना है। चाहे युद्ध का मैदान रहा हो या राजनीति का मंच, क्षत्रियों ने हर युग में अपने पराक्रम, त्याग और नेतृत्व से समाज को दिशा दी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने गौरवशाली इतिहास को जानें और समाज के संगठन, शिक्षा और एकता पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज की एकता और संगठन ही उसकी असली ताकत है। यदि हम सब एकजुट रहें, तो कोई भी शक्ति हमारे इतिहास और संस्कृति को मिटा नहीं सकती।

क्षत्रिय समाज को संबोधन के के बाद बृजभूषण शरण सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। मायावती की रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों का काम विरोध करना ही होता है। उन्होंने कहा कि बसपा की रैली मायावती जी की अपनी पार्टी का आयोजन था। उससे किसी को कष्ट नहीं होना चाहिए। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हमें तो केवल भारतीय जनता पार्टी ही दिखती है। उन्होंने कहा कि 2017 में बीजेपी की सरकार प्रदेश में बनी थी और जनता ने जिस विश्वास के साथ पार्टी को समर्थन दिया, वह आगे भी बरकरार रहेगा। 2027 में भी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी।

इनसब के बीच पूर्व सांसद का दबदबे वाला अंदाज भी देखने को मिला। जब कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मंच की तरफ बढ़ रहे थे। कुर्सी पर बैठे बृजभूषण शरण सिंह तत्काल खड़े होते हैं। माइक अपने हाथ पर लेते हैं। और कहते हैं आप शांति बनाए रखिए। मंच से नीचे रहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते तो मैं बिना कुछ बोले ही यहां से चला जाऊंगा। नेता जी की बात सुनकर लोग खामोश हो जाते हैं और फिर बृजभूषण शरण सिंह दहाड़ते हैं। खुलकर क्षत्रिय समाज को एकजुट रहने का संकल्प दिलाते हैं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पूर्व सांसद को सुनने के लिए पहुंचे थे।

 

Tags: Brijbhushan Sharan SinghkanpurUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कानपुर के यात्रियों को बड़ी सौगात देने...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Next Post
कौन था डेढ़ लाख का इनामी बदमाश गुरुसेवक, जिसे लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

कौन था डेढ़ लाख का इनामी बदमाश गुरुसेवक, जिसे लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

Aaj Ka Rashifal 13 October 2025

Aaj ka rashifal:जानिए किन राशियों का आज का दिन रहेगा खास, किसे मिलेगी सफलता और कौन रहेगा परेशान?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist