Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » बृजभूषण का मल्हार अंदाज ‘बिन बरसे ला झूमे बदरवा’, मालिश के साथ सुरों डूबे, VIDEO VIRAL

बृजभूषण का मल्हार अंदाज ‘बिन बरसे ला झूमे बदरवा’, मालिश के साथ सुरों डूबे, VIDEO VIRAL

बीजेपी नेता और कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में वह आराम के क्षणों में मालिश करवाते हुए लोकगीत गाते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है, और इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

by Gulshan
11/11/2024
Brij Bhushan Singh Video

Brij Bhushan Singh Video : यूपी के कैसरगंज से भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। वीडियो में वह फुर्सत के पलों में मसाज कराते और लोकगीत गाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो किसी जिम का लग रहा है, जहां बृजभूषण लेटे हुए हैं और तीन-चार लोग उनके हाथ-पैर की मसाज कर रहे हैं। इस वीडियो को बृजभूषण शरण सिंह के एक सहयोगी ने रिकॉर्ड किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक ये वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। जिसमें मसाज कराते वक्त उनके आसपास कई लोग भी खड़े हैं। वे मुस्कुरा रहे हैं और बृजभूषण(Brij Bhushan Singh Video) के गाने का लुत्फ उठा रहे हैं। वायरल वीडियो में भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण अवधी भाषा में एक भावुक लोकगीत गा रहे हैं। गीत के बोल हैं- गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने अंदाज को लेकर। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पूर्व बीजेपी सांसद गाना गाते नजर आए हों। इससे पहले भी वह कई सार्वजनिक मंचों पर गाना गा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम महिलाओं को मिली एंट्री की सशर्त इजाजत, जारी होगा विशेष पास

RELATED NEWS

No Content Available

एक बार बृजभूषण सिंह गाना गाते-गाते भावुक भी हो गए थे। उनकी आंखों से आंसू भी निकल आए थे। मालूम हो कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कैसरगंज सीट से अपने मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण को मैदान में उतारा था। क्योंकि, बृजभूषण पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। बृजभूषण सिंह दो बार गोंडा, एक बार बहराइच और तीन बार कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। वह सपा के टिकट पर भी चुनाव लड़ चुके हैं और जीते हैं। बृजभूषण ने अपना पहला चुनाव सपा के टिकट पर कैसरगंज सीट से जीता था। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बृजभूषण वापस बीजेपी में आ गए और कैसरगंज सीट से संसद पहुंचे। 2019 में भी वह भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ayushman Card

Ayushman Card: गरीबों को मुफ्त इलाज का तोहफा, यूपी सरकार उठाएगी गंभीर बीमारियों का खर्च

Maulana Abdul Kalam Azad

Birthday special: किस मुस्लिम नेता ने उठाया बंटवारे के खिलाफ पहला कदम और बने देश के पहले शिक्षा मंत्री

Prayagraj News

Prayagraj में छात्रों पर लाठीचार्ज, अखिलेश यादव के Tweet ने मचाई ‘गदर’

POPULAR POST

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026

LATEST

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India