Saturday, June 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

BSP Supremo की दो टूक नसीहत : पार्टी छोड़ने वालों को बताया गलती का एहसास होता है, विरोधी पार्टियों पर दोहरे मापदंड का आरोप

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं को सख्त नसीहत दी है। उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी और सपा के बहकावे से बचने की सलाह देते हुए पार्टी छोड़ने वालों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

by Mayank Yadav
April 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mayawati
Share on FacebookShare on Twitter

BSP Supremo: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग दूसरी पार्टियों में जाते हैं, उन्हें जल्द ही अपनी गलती का अहसास होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस, बीजेपी और सपा के बहकावे में न आने की नसीहत दी। साथ ही विरोधी पार्टियों पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप भी लगाया, कि वे अपने नेताओं के आने-जाने को सामान्य मानते हैं, लेकिन बीएसपी के मामले में सवाल खड़े करते हैं।

पार्टी छोड़ने वालों पर जताई नाराज़गी

BSP Supremo मायावती ने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी का आना-जाना निजी कारणों से नहीं बल्कि पार्टी और मूवमेंट के हित को ध्यान में रखकर होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विरोधी पार्टियों के बहकावे में आकर अपनी ही पार्टी को कमजोर करते हैं या फिर अनुशासनहीनता और अपरिपक्व कार्यशैली अपनाते हैं। ऐसे में उन्हें मजबूरी में पार्टी से निकाला जाता है।

RELATED NEWS

Mayawati

बुआ-मुलाकात के बाद क्या बदलेगा पासा, क्या लौटेंगे बुआ-भतीजे के पुराने दिन?

April 16, 2025

2. साथ ही, विरोधी पार्टियों के षड्यन्त्र के तहत् पार्टी के कुछ लोग, उनके बहकावे में आकर जब अपनी ख़ुद की पार्टी को कमज़ोर करने में लग जाते हैं, या फिर पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व परिपक्वता के साथ कार्य ना करने के कारण तब उन्हें मजबूरी में, पार्टी हित में निकालना पड़ता है।

— Mayawati (@Mayawati) April 28, 2025

उन्होंने लिखा कि जब ऐसे लोगों को बाद में अपनी गलती का एहसास होता है और वे दोबारा पार्टी में शामिल होते हैं, तो विरोधी पार्टियां इसे “आया राम, गया राम” की संज्ञा देकर बसपा की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती हैं।

4. और जब यही कार्य विरोधी पार्टीयाँ करती हैं तब उसे वे पार्टी हित का मामला कहकर टाल देती हैं, लेकिन बीएसपी के मामले में इसे ये किस्म-किस्म की संज्ञा देकर इस पार्टी की छवि को ख़राब करने की कोशिश करती हैं। यह सब इनका दोहरा मापदण्ड नहीं है तो और क्या है? पार्टी के लोग सतर्क रहें।

— Mayawati (@Mayawati) April 28, 2025

दोहरे मापदंड का लगाया आरोप

BSP Supremo मायावती ने विरोधी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि जब उनके नेता दूसरी पार्टियों में आते-जाते हैं, तब वे इसे सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया कहते हैं। लेकिन बीएसपी के मामलों में वही लोग तरह-तरह की टिप्पणियां करके माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने इसे “दोहरा मापदंड” बताया और कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं को इस तरह के षड्यंत्रों से सतर्क रहना चाहिए।

भीमराव अंबेडकर के मिशन की याद

अपनी पोस्ट में मायावती ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन का हवाला देते हुए कहा कि बसपा उनके आत्म-सम्मान और स्वाभिमान के आंदोलन को सत्ता की मंज़िल तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए पार्टी में अनुशासन, निष्ठा और समझदारी जरूरी है।

अंत में, मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और पूरी ईमानदारी से पार्टी और मूवमेंट के हित में काम करें।

गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, बुलडोजर देखते ही झोपड़ियों में लगी आग

Tags: BSP supremo
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Mayawati

बुआ-मुलाकात के बाद क्या बदलेगा पासा, क्या लौटेंगे बुआ-भतीजे के पुराने दिन?

by Mayank Yadav
April 16, 2025

BSP supremo Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की हालिया बैठक में कुछ बड़ा नहीं हुआ, पर जो इशारे मिले,...

Next Post
UN

UN में भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार, कहा- आतंकवाद को पनाह देने वाला दुष्ट देश

LDA

LDA के खिलाफ आर-पार के मूड में खरीददार, लॉटरी के बाद स्कीम रद्द होने पर हुए आग बबूला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist