Site icon News1India

Bulandshahr: कार की चाबी को लेकर विवाद, नाबालिग बेटे ने पिता की चाकू मारकर हत्या

Bulandshahr

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 15 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपने हेड कांस्टेबल पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बेटे ने की पिता की हत्या

यह घटना बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र की यमुनापुरम कॉलोनी की है, जहां 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने पिता से कार की चाबी न मिलने पर गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। घायल प्रवीण कुमार को तुरंत इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त घर में मृतक की पत्नी और ससुर भी मौजूद थे।

क्या था पूरा मामला ?

मृतक के ससुर, विशंभर दयाल ने बताया कि उनका पोता घूमने के लिए कार की चाबी मांग रहा था, लेकिन प्रवीण ने मना कर दिया क्योंकि कुछ दिनों पहले उनका बेटा बिना बताए कार लेकर चला गया था। इसी वजह से पिता-पुत्र में झगड़ा हुआ और गुस्से में बेटे ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता के सीने पर वार कर दिया।

यह भी पढ़े: बुजुर्ग प्रेम की कलह: 80 के पति-76 की पत्नी, 5000 रु भत्ते पर महाभारत

चाकू सीधे प्रवीण के दिल में लगा, जिससे वह जमीन पर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version