Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मेरठ हत्याकांड जैसा औरया में मर्डर, शादी के 15वें दिन पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

मेरठ हत्याकांड जैसा औरया में मर्डर, शादी के 15वें दिन पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शादी के महज 13वें दिन पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार कर लिया है। 

by Akhand Pratap Singh
25/03/2025
Auraiya Murder Case

Auraiya Murder Case: अभी कुछ दिनों पहले ही मेरठ से एक खबर सामने आई थी जहां पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी जिसके बाद पुरुषों की प्रतारणना को लेकर बहस छिड़ गई। अभी मामला ठंडा भी नही हुआ था कि उत्तर प्रदेश के औरैया से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शादी के महज 13वें दिन पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है हत्या का पूरा मामला

पीड़ित दिलीप सिंह (25) हाइड्रा चालक थे और मैनपुरी जिले के नगला दीपा गांव के रहने वाले थे। बुधवार को वह कन्नौज थाना इंदरगढ़ के गांव उर्मादा में काम करने गए थे। वापसी के दौरान तीन युवकों ने उन्हें काम का बहाना बनाकर एकांत स्थान पर ले जाकर पहले धारदार हथियार से हमला किया और फिर सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां 20 मार्च की रात उनकी मौत हो गई।

RELATED NEWS

Auraiya Murder Case

4 साल तक चला अफेयर.. प्रगति के लिए परिवार से लड़ गया था दिलीप, औरैया मर्डर केस में नया खुलासा!

March 26, 2025

पत्नी और प्रेमी ने रची साजिश 

पुलिस जांच में खुलासा (Auraiya Murder Case) हुआ कि पत्नी प्रगति का अपने प्रेमी अनुराग उर्फ बबलू के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। प्रगति के भाई को इसकी भनक लगने पर उसकी जबरन शादी 5 मार्च को दिलीप से करा दी गई। शादी के बाद प्रगति 10 मार्च को मायके गई जहां उसने फिर से प्रेमी से संपर्क किया। 17 मार्च को दोनों एक होटल में मिले और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों ने पति को मारने की साजिश रची।

यह भी पढ़े: न्याय न मिलने से हताश युवक ने मांगी इच्छा मृत्यु, टेंट की दुकान में आग लगने से हुआ था भारी नुकसान 

कॉन्ट्रैक्ट किलर को दिए 1 लाख रुपये

प्रेमी अनुराग ने हिस्ट्रीशीटर रामजी नागर से संपर्क किया जिसने हत्या के लिए 2 लाख रुपये की मांग की। प्रगति ने अनुराग के जरिए 1 लाख रुपये नकद दिए और बाकी की रकम काम होने के बाद देने का वादा किया। पुलिस ने बताया कि प्रगति पति की लोकेशन हत्यारों को लगातार बता रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल चैट्स के आधार पर तीनों आरोपियों प्रगति, अनुराग और रामजी नागर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे और चार कारतूस भी बरामद हुए। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद इटावा जेल भेज दिया गया।

घटना पर पुलिस ने क्या बताया?

एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि यह एक सुनियोजित हत्या (Auraiya Murder Case) थी जिसमें पत्नी ने प्रेमी और हत्यारे की मदद की। सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला प्रेम के नाम पर की गई क्रूर हत्या की एक और कहानी है जिसमें पत्नी ने ही पति के खिलाफ साजिश रची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन यह घटना समाज में बढ़ रही नैतिक पतन की ओर भी इशारा करती है।

Related Posts

Auraiya Murder Case

4 साल तक चला अफेयर.. प्रगति के लिए परिवार से लड़ गया था दिलीप, औरैया मर्डर केस में नया खुलासा!

March 26, 2025
Next Post
car paint protection tips

Auto News : कार हो या बाइक पेंट को धूप से बचाने के लिए कर लें यह सरल उपाय,रंग दिखेंगे सालों साल नए

Kasganj Police

Kasganj Police: सोरों पुलिस का अजब-गजब कारनामा,मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जांच मे मृतक को ही बना दिया गवाह,होश उड़ा देगा ये मामला

Maruti Suzuki Dzire Tour S taxi

Auto Auto News : मारुति सुजुकी की कौन गाड़ी बनी किफायती और सुरक्षित टैक्सी का नया विकल्प,5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, दमदार माइलेज

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India