Site icon News1India

Bahraich News : बहराइच में बस ने ऑटों को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 की हालत गंभीर

Bahraich News

Bahraich News : उत्तर प्रदेश के बहराइच में मंगलवार को दिलदहला देने वाला हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर खूंटेहना चौकी के काटिलिया के पास हुआ। बताया गया कि मृतक और घायल हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के रहने वाले हैं। वह ऑटो बुक करके पयागपुर थाना क्षेत्र के कोलुहवा गांव में एक रिश्तेदार के घर वलीमा में शामिल होने जा रहे थे। तभी ऑटों की टक्कर बस से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त भी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें : इंद्रजीत सरोज के बिगड़े बोल, जब गजनबी मंदिर लूट रहा था तब कहां थे भगवान, अगर दे देते श्राप…

हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version