शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

कौन है तोहिदा जिसने कहा ‘साहब’ न गोली से डरती और न FIR , पिस्टल तानने वाले SHO को भिजवाऊंगी जेल

मीरापुर सीट के लिए उपचुनाव के दौरान बवाल हो गया, तभी एसएचओ राजीव शर्मा एक महिला पर पिस्टल तानी, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

by Vinod
नवम्बर 22, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान हो गया और 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आ जाएंगे। पर वोटिंग के दिन हुए बवाल पर अब भी सियासत जारी है। मीरापुर विधानसभा सीट के ककरौली गांव में हुए बवाल के बाद महिला तोहिदा और एसएचओ राजीव शर्मा सुर्खियों में हैं। समाजवादी पार्टी इंस्पेक्टर के खिलाफ हमलवार है। वहीं तोहिदा का भी बयान सामने आया है। महिला ने कहा कि ‘साहब’ न तो मैं गोली से डरती और न ही एफआईआर से। पिस्टल तानने वाले पुलिस इंस्पेक्टर को हर हाल में जेल भिजवा कर दम लूंगी। ‘क्योंकि उसने वोट नहीं डालने दिया गया, इसका खुदा इंसाफ करेगा’।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यूपी की मीरापुर सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान ककरौली गांव में पुलिस को सूचना मिली कि दो पार्टियों के समर्थकों के बीच बवाल हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया। जिस पर लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस सब इंस्पेक्टर ने घटना की सूचना सर्किल के इंस्पेक्टर को दी। एसएचओ राजीव शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस का आरोप है कि उग्र भीड़ ने फिर से पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद एसएचओ ने लोगों को खदेड़ने के लिए पिस्टल निकाली। उग्र भीड़ में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने सपा और औवैसी की पार्टी के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की है।

RELATED NEWS

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

अगस्त 4, 2026
Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026

 गोली से नहीं लगता डर

ककराली गांव में एसएचओ राजीव शर्मा की पिस्टल लहराते हुए तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। तस्वीर में महिला भी है, जिसका नाम तोहिदा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तोहिदा के घर पर दिनभ लोगों की आवाजाही लगी रही। वह कहती हैं कि अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकी, इसका दुख है। पुलिस की गोली से डर नहीं लगा और न ही एफआईआर से। तोहिदा का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं को वोट नहीं करने दिया। तोहिदा ने बताया कि उनके पति ड्राइवर हैं।

पुलिस ने डंडे मारकर भगा दिया

तोहिदा ने बताया कि उसके जेठ के लड़के ने घर लौटकर बताया कि पुलिस ने डंडे मारकर भगा दिया है, मतदान नहीं करने दिया गया। इसके बाद वह परिवार की महिलाओं के साथ मतदान करने जा रही थी। रास्ते में पुलिसकर्मी मिले और पिस्टल तान दी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने जान-बूझकर मतदाताओं को रोका है। महिला पुलिसकर्मी भी साथ नहीं थी। बेवजह पूछताछ की जा रही थी। पुलिस के हाथ में ईंट भी थी। तोहिदा ने कहा कि हां मैंने कहा कि था एसएचओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों की वर्दी उतरा दूंगी।

तोहिदा पर भी दर्ज है एफआईआर

पुलिस का मुकाबला करने वाली तोहिदा को भी ककरौली थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद किया गया है। वह कहती है कि मुकदमे से नहीं डरती, क्योंकि कोई गलत काम नहीं किया है। वोट के लिए हम बूथ जा रहे थे। पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से रोका और फिर मुकदमा दर्ज कर लिया। हम भी कोर्ट में जाएंगे और पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। महिला ने कहा कि एसएचओ ने वर्दी का बेजा इस्तेमाल किया। एसएसचओ को तत्काल प्रभार से सस्पेंड किया जाए। उस पर केस दर्ज हो और उसे जेल भेजा जाए। हम कोर्ट के जरिए एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

तोहिदा से मिले सपा के नेता

इनसब के पूर्व सांसद कादिर राना और सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी प्रतिनिधि मंडल के साथ ककरौली पहुंचे और लोगों से संवाद किया। राना ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय का सहारा लेंगे। चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर की पिस्तौल का सामना करने वाली बहादुर महिला तोहीदा को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सम्मानित कराया जाएगा। मौलाना नजर ने कहा कि हार-जीत से बड़ा लोकतंत्र और इंसाफ है। सपा जिलाध्यक्ष ने भी महिला को गले लगाकर कहा हम कोर्ट जाएंगे और एसएचओ को सजा दिलवाएंगे। पूरी पार्टी तोहिदा के साथ है।

Tags: by-election votingMeerapur Assemblyruckus in votingSHO Rajeev SharmaTohidaUP By-electionUP Hindi NewsUP News
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

Next Post
अगर आप भी चाहते के हरे भरे रहें आपके मनी प्लांट, तो आज ही फ़ॉलो करे ये आसान टिप्स

अगर आप भी चाहते के हरे भरे रहें आपके मनी प्लांट, तो आज ही फ़ॉलो करे ये आसान टिप्स

65 साल के ‘नेता जी’ का 25 वर्ष की ‘कुमारी’ पर आया दिल, मनाया ‘हनीमून’ और दुल्हनिया दिया ये अनमोल ‘गिफ्ट’

65 साल के ‘नेता जी’ का 25 वर्ष की ‘कुमारी’ पर आया दिल, मनाया ‘हनीमून’ और दुल्हनिया दिया ये अनमोल ‘गिफ्ट’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist