Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Chapra news: नवविवाहित दूल्हन के लिए मोबाइल खरीदने पहुंचा दूकान दूल्हा… पर प्रेमिका ने की धुनाई, वीडियो वायरल

छपरा में एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के लिए मोबाइल खरीदने गया, तभी उसकी कथित प्रेमिका ने उसे भरे बाजार में पीट दिया। युवती ने युवक को धोखेबाज बताते हुए खुद को उसकी पत्नी बताया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

by Mayank Yadav
March 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Chapra
Share on FacebookShare on Twitter

Chapra news: छपरा में एक नवविवाहित दूल्हे के लिए मोबाइल खरीदने गए युवक की उसकी कथित प्रेमिका ने भरे बाजार में जमकर पिटाई कर दी। दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को गिफ्ट देने के लिए मोबाइल की दुकान पर पहुंचा था, तभी अचानक एक युवती वहां आ धमकी। युवती ने युवक को अपना पति बताते हुए उसे पकड़ लिया और धुनाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती दूल्हे का कॉलर पकड़कर उससे सवाल कर रही है कि वह दुकान पर क्यों आया है। युवक ने सफाई दी कि वह अपनी पत्नी के लिए मोबाइल खरीदने आया है, लेकिन युवती ने उसे धोखेबाज कहते हुए पीटना शुरू कर दिया।

छपरा में अजीब वाकया! नई दुल्हन के लिए मोबाइल खरीदने गए दूल्हे की कथित प्रेमिका ने भरे बाजार में जमकर पिटाई कर दी, खुद को उसकी पत्नी बताते हुए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल! 📱💥 #ViralVideo #TrendingNews #ChapraDrama pic.twitter.com/XFn62AmS9F

— The MidPost (@the_midpost) March 17, 2025

RELATED NEWS

No Content Available

मोबाइल खरीदने गया था दूल्हा

दूल्हा अपनी शादी के बाद अपनी  पत्नी को उपहार देने के इरादे से मोबाइल (Chapra) खरीदने दुकान पर गया था। वहां अचानक एक युवती आई और उसे अपना पति बताते हुए मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोग यह नजारा देखकर दंग रह गए और किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में युवती गुस्से में दूल्हे को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है।

युवती का आरोप है कि दूल्हे ने उससे शादी का वादा किया था और अब किसी और से शादी कर ली। युवती की इस हरकत से वहां मौजूद लोग भी हैरान थे। लोग बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन युवती का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था।

पहले भी किया था हंगामा

बताया जा रहा है कि यह युवती कुछ दिन पहले दूल्हे के तिलक समारोह में भी पहुंची थी (Chapra) और खुद को उसकी पत्नी बताते हुए जमकर हंगामा किया था। उस वक्त भी परिजनों ने किसी तरह युवती को समझा-बुझाकर वहां से हटाया और शादी संपन्न कराई थी। लेकिन अब जब दूल्हा अपनी नई दुल्हन के लिए मोबाइल खरीदने गया, तो युवती फिर से आ धमकी और बवाल मचा दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। लोग वीडियो को (Chapra) देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग दूल्हे की बेवफाई की निंदा कर रहे हैं, तो कुछ लोग युवती के गुस्से पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो की सत्यता की पुष्टि न्यूज4नेशन ने नहीं की है, लेकिन घटना को लेकर लोगों में खूब चर्चा हो रही है।

यहां पढ़ें: PM Modi Podcast: पीएम मोदी का लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट… ट्रंप से लेकर चीन तक, बड़ी बातें

 

Tags: Chapra
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
‘अजब-गजब’ की है कानपुर के घंटाघारों की कहानी, अंग्रेजों के ‘टन-टन’ की आवाज से दौड़ पड़ता था शहर

‘अजब-गजब’ की है कानपुर के घंटाघारों की कहानी, अंग्रेजों के ‘टन-टन’ की आवाज से दौड़ पड़ता था शहर

iPhone Tricks

iPhone से लें DSLR जैसी फोटो, जानें क्या हैं वो खास टिप्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist