सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow:चारबाग में दर्दनाक हादसा, बेटे को बचाने के लिए दौड़ी मां ,बस की चपेट में आने से गई जान

चारबाग फुट ओवरब्रिज के पास रोडवेज बस ने सात साल के बेटे को बचाने दौड़ी महिला संगीता रावत को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Charbagh Foot Overbridge Bus Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow news:रविवार सुबह चारबाग फुट ओवरब्रिज के पास हुआ दर्दनाक हादसा जिंदगीभर याद रहने वाला क्षण बन गया। कानपुर नगर निगम में हेड क्लर्क के रूप में तैनात 40 वर्षीय संगीता रावत अपने तीन बच्चों के साथ उन्नाव लौट रही थीं। तभी अचानक उनका सात साल का बेटा आदी हाथ छुड़ाकर सड़क पर दौड़ पड़ा। उसे बचाने के लिए मां उसके पीछे दौड़ीं, लेकिन तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया।

राहगीरों ने पकड़ा चालक, पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद बस चालक मौके से भागने लगा। घटना देखकर आक्रोशित राहगीरों ने पीछा कर चालक मुकेश कुमार सैनी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक मृतका के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED NEWS

Kanpur Lucknow Expressway Bus Service

Kanpur-Lucknow Expressway: आज से शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, जानिए किराया और टाइमिंग

जुलाई 26, 2026
Road Accident: पापा हमें छोड़कर क्यों चले गए?पिता की मौत पर बेटियों की चीखों से गूंज उठा घर

Road Accident: पापा हमें छोड़कर क्यों चले गए?पिता की मौत पर बेटियों की चीखों से गूंज उठा घर

फ़रवरी 25, 2025

कैसे हुआ हादसा – बेटे का बयान

मृतका के बड़े बेटे राहुल ने बताया कि वे सभी मौसेरी बहन के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर उन्नाव लौट रहे थे। चारबाग फुट ओवरब्रिज के पास उन्होंने सड़क पार की। राहुल अपनी छोटी बहन जाह्नवी का हाथ पकड़े हुए था और संगीता रावत ने छोटे बेटे आदी का हाथ पकड़ा था।

राहुल ने बताया कि वह बहन के साथ सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया था। यह देखकर आदी हाथ छुड़ाकर मां से दूर भागा। उसे पकड़ने के लिए मां तेजी से आगे बढ़ीं, तभी अचानक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। आदी बच गया लेकिन संगीता बस के पहिए के नीचे आ गईं।

राहुल ने यह भी बताया कि उसने बस को रुकने का इशारा किया था। चालक ने बस रोकी, लेकिन अचानक आगे बढ़ा दी, जिससे यह हादसा हुआ।

अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल संगीता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन खून से लथपथ हालत में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। राहुल ने बताया कि उनके पिता सुनील कुमार की 2022 में मौत हो चुकी है, जिसके बाद संगीता को मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी। वे ही तीनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। अब मां का भी सहारा खत्म हो गया।

चालक पर कार्रवाई की तैयारी

हुसैनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि चालक मुकेश कुमार सैनी, जो उन्नाव के पुरवा मिश्रीकला का रहने वाला है, से पूछताछ जारी है। परिजनों की तहरीर मिलते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: accidentCharbaghroadways bus
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Lucknow Expressway Bus Service

Kanpur-Lucknow Expressway: आज से शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, जानिए किराया और टाइमिंग

by SYED BUSHRA
जुलाई 26, 2026

Kanpur Lucknow Expressway Bus Service:कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के लिए सोमवार से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की साधारण बस सेवा...

Road Accident: पापा हमें छोड़कर क्यों चले गए?पिता की मौत पर बेटियों की चीखों से गूंज उठा घर

Road Accident: पापा हमें छोड़कर क्यों चले गए?पिता की मौत पर बेटियों की चीखों से गूंज उठा घर

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 25, 2025

Road Accident: कवर्धा में एक दुखद सड़क हादसे में विजय मल्लाह की जान चली गई। वह मछली पकड़ने के लिए...

Panna

Panna accident: जेके सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

by Mayank Yadav
जनवरी 30, 2025

Panna accident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसा उस...

Delhi Meerut Expressway

Delhi Meerut Expressway: कोहरे ने लिया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जानलेवा मोड़, 25 से ज्यादा वाहन टकराए

by Ahmed Naseem
जनवरी 29, 2025

Delhi Meerut Expressway: बुधवार सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते...

Mathura

मथुरा में दर्दनाक हादसा, मजदूरों से भरी मैक्स गाड़ी बिजली के खंभे से टकराई

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 17, 2024

Mathura News: कोसी क्षेत्र में एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें मजदूरों से भरी मैक्स पिकअप गाड़ी बिजली के खंभे से...

Next Post
Electricity Bill Relief Scheme

UP News:1 दिसंबर से शुरू हुई बिजली राहत योजना, छोटे उपभोक्ताओं को मिलेगा बड़ा फायदा जानिए कैसे उठाएं इसका लाभ

एविक्शन के बाद अशनूर का पहला पोस्ट वायरल, बोलीं—कुछ बातें चोट पहुँचा गईं, पर अब शांति और फैंस का समर्थन साथ है

एविक्शन के बाद अशनूर का पहला पोस्ट वायरल, बोलीं—कुछ बातें चोट पहुँचा गईं, पर अब शांति और फैंस का समर्थन साथ है

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist