सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Kanpur-Lucknow Expressway: आज से शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, जानिए किराया और टाइमिंग

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार से रोडवेज की साधारण बस सेवा शुरू हुई । आलमबाग से झकरकटी तक बसें चलेंगी। शुरुआती चरण में दो बसों का संचालन होगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

by SYED BUSHRA
जुलाई 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
Kanpur Lucknow Expressway Bus Service
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur Lucknow Expressway Bus Service:कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के लिए सोमवार से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की साधारण बस सेवा शुरू हुई  है। 13 जुलाई को एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद पहली बार रोडवेज की बसें इस मार्ग पर संचालित होंगी। इससे लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। फिलहाल शुरुआती चरण में दो बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या और मांग के आधार पर भविष्य में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

 सुबह से रवाना हुई बसें

परिवहन निगम के अनुसार चारबाग डिपो की दो साधारण बसें रोजाना सुबह 7 बजे और 8 बजे आलमबाग बस टर्मिनल से रवाना हुई। ये बसें कानपुर के झकरकटी बस अड्डे तक जाएंगी। दोनों शहरों के बीच एक्सप्रेसवे के जरिए लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी, जिसे पूरा करने में करीब पौने दो घंटे का समय लगेगा। एक्सप्रेसवे शुरू होने से यात्रा पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और समय की बचत करने वाली होगी।

RELATED NEWS

Kanpur Lucknow Expressway progress update

Latest Update: कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेसवे का पहला चरण पूरा, घंटों का सफर अब मिनटों में, मिलेगा रेस्ट एरिया से लेकर अस्पताल तक

दिसम्बर 12, 2025
Charbagh Foot Overbridge Bus Accident

Lucknow:चारबाग में दर्दनाक हादसा, बेटे को बचाने के लिए दौड़ी मां ,बस की चपेट में आने से गई जान

दिसम्बर 1, 2025

जानिए कितना होगा किराया

यात्रियों के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। आलमबाग से कानपुर के झकरकटी बस अड्डे तक का किराया 151 रुपये रखा गया है। वहीं, अलग-अलग स्टॉपेज तक किराया इस प्रकार होगा

आलमबाग से मोहनलालगंज – 20 रुपये

बनी कट – 24 रुपये

उन्नाव कट – 64 रुपये

आजाद मार्ग – 73 रुपये

कानपुर (झकरकटी) – 151 रुपये

परिवहन निगम का कहना है कि यह किराया आम यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तय किया गया है।

इन तीन स्थानों पर होगा बसों का ठहराव

एक्सप्रेसवे पर संचालित होने वाली बसों का तीन प्रमुख स्थानों पर ठहराव रहेगा। इनमें मोहनलालगंज, बनी कट और उन्नाव कट शामिल हैं। इन स्टॉपेज पर यात्री बस में चढ़ और उतर सकेंगे। इससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी एक्सप्रेसवे बस सेवा का लाभ मिलेगा।

मांग बढ़ने पर बढ़ेंगी बसों की संख्या

चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) बनारसी राम ने बताया कि फिलहाल केवल दो बसों से सेवा शुरू की जा रही है। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि चारबाग, उपनगरीय और बाराबंकी डिपो से बस संचालन का प्रस्ताव और समय-सारिणी मांगी गई थी, लेकिन अभी तक केवल उपनगरीय डिपो का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। आने वाले दिनों में अन्य डिपो से भी बसें इस मार्ग पर संचालित किए जाने की संभावना है।

Tags: kanpur lucknow expresswayroadways busUPSRTC Bus Service
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Lucknow Expressway progress update

Latest Update: कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेसवे का पहला चरण पूरा, घंटों का सफर अब मिनटों में, मिलेगा रेस्ट एरिया से लेकर अस्पताल तक

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 12, 2025

Kanpur–Lucknow Expressway Latest Update:कानपुर और लखनऊ के बीच बन रहा 62.7 किलोमीटर लंबा लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे अब अपने अंतिम चरण में...

Charbagh Foot Overbridge Bus Accident

Lucknow:चारबाग में दर्दनाक हादसा, बेटे को बचाने के लिए दौड़ी मां ,बस की चपेट में आने से गई जान

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 1, 2025

Lucknow news:रविवार सुबह चारबाग फुट ओवरब्रिज के पास हुआ दर्दनाक हादसा जिंदगीभर याद रहने वाला क्षण बन गया। कानपुर नगर...

Lucknow-Kanpur Expressway: अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफ़र, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर आया नया अपडेट

Lucknow-Kanpur Expressway: अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफ़र, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर आया नया अपडेट

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 13, 2025

Lucknow-Kanpur Expressway: अगर आप लखनऊ से कानपुर या कानपुर से लखनऊ जल्दी और आराम से पहुंचना चाहते हैं, तो आपके...

Mahoba

Road Accident: रोडवेज बस ने पुलिस वाहन को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, सिपाही सहित दो लोगों की मौत

by Mayank Yadav
सितम्बर 18, 2024

Mahoba: बीती रात महोबा में एक रोडवेज बस ने पीआरवी पुलिस कार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में...

Next Post
UP Weather, Heavy Rain Alert, IMD Forecast

UP Weather Update :बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से बदलेगा मौसम, 28 से 31 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist