शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जानिए 3 फुट 8 इंच के छोटू बाबा ने 32 सालों से क्यों नहीं किया स्नान, अब महाकुंभ में  करने जा रहे ये काम

Who is Chhotu Baba reached in Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है, महाकुंभ में छोटू बाबा भी पहुंचे हैं, उन्होंने 32 साल से स्नान नहीं किया है।

by Vinod
जनवरी 6, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। दुनिया के सबसे बड़े पर्व महाकुंभ का आगाज 13 जनवरी से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहा है। जिसको लेकर संगम नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। देश के कोने-कोने से संत-महात्मा त्रिवेणी के तट पर पहुंच रहे हैं। संगम की रेती में बने पंडालों में सुबह से लेकर देररात तक हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। महाकुंभ में 9 वर्ष के नागा साधू जहां आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं तो असम के कामाख्या पीठ से आए गंगापुरी महाराज उर्फ छोटू बाबा चर्चा का केंद्र बन गए हैं। ‘महाराज जी’ से मिलने वाला का तांता लगा रहता है। वह भी अपनी रहस्यमयी जिंदगी के बारे में लोगों को बताते हैं।

असम से आए गंगापुरी महाराज

प्रयागराज महाकुंभ में संत-सन्यासी पहुंच रहे हैं। सबकी नजर 13 जनवरी पर टिकी है। इसदिन महाकुंभ का आगाज होगा, जो 45 दिनों तक चलेगा। इस महापर्व में करीब 45 करोड़ से अधिक भक्तों की आने की संभावना व्यक्त की गई है। फिलहाल संगम की रेती में बने पंडालों पर साधू-सन्यासी डेरा जमाए हुए हैं। एक ऐसे ही संत असम से आए गंगापुरी महाराज हैं, जो लोगों के बीच खासा चर्चा में बने हुए हैं। महाराज का कद महज 3 फुट 8 इंच है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 32 सालों से स्नान भी नहीं किया है। महाराज जी से मिलने वाला का तांता लगा रहता है। वह खुलकर लोगों से बातें करते हैं और सनानत के प्रचार-प्र्रसार का संकल्प भी दिलवाते हैं।

RELATED NEWS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

मार्च 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

मार्च 9, 2025

छोटे बाबा की उम्र करीब 57 वर्ष की

छोटे बाबा की उम्र करीब 57 वर्ष की है। उन्होंने अपनी छोटे कद को कभी कमजोरी नहीं माना। उन्होंने कहा कि शरीर के कद का हमारे जीवन पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है। हम तो बचपन में ही सन्यासी बन गए और तब से साधना में लगे हुए हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान गंगापुरी महाराज ने बताया कि उन्होंने गुरु के आशीर्वाद से बिना स्नान किए खुद को स्वस्थ रखा है। उन्होंने कहा कि जब उनकी प्रतीज्ञा पूरी हो जाएगी, तब वो स्नान करेंगे। हालांकि छोटे बाबा ने कहा कि महाकुंभ में वो को नहीं लेकिन उनकी जटा को स्नान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जटा का स्नान जरुरी होता है। यह आध्यात्मिक सफाई का प्रतीक है।

जूना अखाड़े की नागा पीठ से जुड़े 

म्हाराज जी ने न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि, वे महाकुंभ में आध्यात्म की धूनी रमाकर साधना करेंगे और मां गंगा-यमुना के संगम को निहारेंगे, लेकिन संकल्प की वजह से स्नान नहीं करेंगे। उन्होंने संगम के पास ही अपना छोटा सा कैंप भी लगा लिया है। छोटू बाबा कहते हैं कि तन की शुद्धता से ज्यादा जरूरी मन की शुद्धता है। जब तक आप आंतरिक रूप से शुद्ध नहीं होंगे, तब तक बाहरी काया को चमकाने का कोई फायदा नहीं है। पहली बार प्रयागराज आए छोटू बाबा जूना अखाड़े के नागा संत हैं। वे जूना अखाड़े की नागा पीठ से जुड़े हुए हैं। वे लोकप्रिय संत हैं।

सबसे पवित्र स्थानों में से एक

बता दें कि 13 जनवरी को प्रयागराज के संगम पर महाकुंभ का आयोजन होने वाला है। कुंभ मेले का आयोजन 12 साल में एक बार होता है। ऐसे में इसका बेसब्री से इंतजार होता है। संगम का अर्थ मिलन होता है। यह वह स्थान है जहां तीन पवित्र नदियां, गंगा, यमुना, और अदृश्य सरस्वती आपस में मिलती हैं। भारतीय धार्मिक स्थलों में संगम को सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि संगम में स्नान करने से आत्मा की शुद्धि और मोक्ष प्राप्ति होती है। संगम पर पूजा, ध्यान और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्मकांड किए जाते हैं।

Tags: Gangapuri Maharajmahakumbh 2025
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
मार्च 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
मार्च 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
मार्च 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
मार्च 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

by Kirtika Tyagi
मार्च 1, 2025

Mahakumbh 2025 :  महाकुंभ की वायरल सेंसेशन मोनालिसा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में जुटी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में...

Next Post
shamshad beagum

Entertainment news : कौन है सुरों की मल्लिका, जिनके रीमिक्स गाने आज भी बनते हैं पार्टी की शान

Aakash Anand

Aakash Anand: 'जैसे द्रौपदी की साड़ी' दिल्ली में आकाश आनंद का विवादित बयान, आप-केजरीवाल पर तीखा हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist