सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur News: दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘मेरी बात मानो या न मानो पर वह भी है हिन्दू’

CM Yogi reached Kanpur: कानपुर के रामा विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, छात्र-छात्राओं को दिए मेडल।

by Digital Desk
दिसम्बर 8, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर पहुंचे। वह रामा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। मेधा को मेडल दिए। फिर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि, अगर दुनिया के अंदर धर्मों को किसी ने समझा है तो भारतीय ऋषियों ने समझा है। उपासना तक सीमित नहीं रखा। किसी भी ऋषि ने ये नहीं कहा कि जो मैं कह रहा हूं वही सत्य है। आपकी मर्जी आप मेरी बात मानो या न मानो। देश और समाज के लिए जो अच्छा लगता हो उसका आचरण करके आगे बढ़ो। उन्होंने कहा, कोई भी भारत का सनातन धर्मावलंबी ये नहीं कह सकता है कि वह तभी हिन्दू है जब वह मंदिर जाएगा। जो जाएगा वह भी है और जो नहीं जाएगा वह भी हिन्दू है।

एक ईष्ट या एक ग्रंथ तक सीमित नहीं किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हमारे सनातन धर्म में कोई बाध्यता नहीं है कि कोई मंदिर जाए य न जाए। कोई किसी को बाध्य नहीं कर सकता। मैं वेदों को मानू न मानू, मैं शास्त्रों में विश्वास करूं न करूं। तभी मेरा हिन्दुज्म कही मुझसे भाग नहीं जा रहा है। वह तब भी हमें जोड़कर चल रहा है। सीएम योगी ने आगे कहा, जो हमारे महापुरुष कहें उनके मार्ग का अनुसरण करो उन्होंने कहा, धर्म को हमने कभी उपासना विधि तक सीमित नहीं किया। किसी एक ईष्ट या एक ग्रंथ तक सीमित नहीं किया। उन्होंने कहा-आज भी हर एक भारतीय परिवार अपने घर में वैदिक ग्रंथ संजो कर रखता है। उसे पता है कि यह मेरी पहचान है।

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

51 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि

रामा विवि का तीसरा दीक्षांत समारोह का शुभारंभ रविवार की सुबह हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमयोगी आदित्यनाथ और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल हुए। अतिथियों ने 2023 और 2024 बैच के 1935 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गईं। 51 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि से नवाजा। 84 छात्रों को स्वर्ण और 41 को रजत पदक दिए गए। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य और को फाउंडर-वाइस प्रेसीडेंट इंफोसिस ग्रुप सुधा मूर्ति को मानद उपाधि दी गई। निजी कारणों की वजह से सुधा मूर्ति कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई।

नीट के माध्यम से 150 सीटों पर दाखिला

डॉक्टर प्रणव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनपुर में खुले डॉ. बीएस कुशवाहा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का उद्घाटन किया।यह संस्थान अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध होगी। नीट के माध्यम से 150 सीटों पर दाखिला होगा। अभी रामा ग्रुप के पास मेडिकल स्नातक और परास्नातक मिलाकर सर्वाधिक 800 सीटें हैं। बता दें, सीएम योगी के कानपुर दौरे से पहले सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता थी। करीब 800 जवानों को तैनात किया गया था। सीएम का हेलीकॉप्टर मेडिकल कॉलेज परिसर में लैंड हुआ।

Tags: CM Yogi AdityanathConvocation CeremonykanpurRama UniversityUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post
harmful effects of fire on health

Health tips :आग तापने से क्या हो सकते हैं नुकसान, जानते हैं इससे बचने के क्या है उपाय?

Milk Benefits

Milk Benefits: सर्दियों में दूध पीने के फायदे, इन चीजों को मिलाकर करे सेवन, जानें एक्सपर्ट की सलाह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist