गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

रवि किशन इस भजन पर कर रहे थे डांस, तभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई एक आवाज और दौड़ा चला ये खास मेहमान

CM योगी आदित्यनाथ और मोर की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। गोरखनाथ मंदिर में CM ने मोर को केला खिलाया और उसको दुलारा।

by Vinod
अगस्त 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा के दौरे पर थे। यहां उन्होंने भगवान गिरधर गोपाल की पूजा-अर्चना की और कान्हा की नगरी को करोड़ों की सौगातें दी। शाम को सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर आगमन की नियमित पूजा-अर्चना के बाद वह महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार पहुंचे, जहां श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था। मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से जन्माष्टमी की पूजा-अर्चना की। उसके बाद बाल कृष्ण को गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए और पालने में सुलाकर उन्हें झुलाने लगे। यह देख लोग श्रद्धा भाव से आह्लादित हो गए और जय श्रीकृष्ण का जयकारा लगाने लगे।

इनसब के बीच यहां गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला। यहां सांसद रवि किशन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने जमकर झूमे। रवि किशन ने ’राधे-राधे’ और ’अच्युतम केशवम’ जैसे भजन गाए और फिर थिरकने लगे। उनका ये डांस देखकर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मुस्कुरा उठे और उन्होंने ताली बजाकर रवि किशन का हौसला बढ़ाया। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ का पशु-पक्षी प्रेम एक बार फिर दिखाई दिया। जब सीएम योगी ने आवाज लगाई और कुछ मोर उनकी ओर दौड़े चले आए। योगी ने मोर को दुलारने के साथ उनको फल भी खिलाया। ऐसा लग रहा था मानो बेजुमान मोर सीएम योगी से कुछ कहना चाह रहा है। मोर के साथ योगी आदित्यनाथ ने कुछ पल बिताए। इसके फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

अब हम आपको बताते हैं सीएम योगी और बेजुबानों की दोस्ती के बारे में। दरअसल, सीए योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखपुर आते हैं तो वह गोरखनाथ मंदिर में बनी गोशाला में कुछ वक्त जरूर बिताते हैं। मंदिर परिसर में तमाम पशु-पक्षी सीएम योगी की आवाज को बखूबी पहचानते हैं। योगी के एक आवाज पर ये बेजुबान दौड़े चले आते हैं। जब सीएम योगी यूपी के मुख्यमंत्री नहीं थे, तब उनकी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सीएम योगी शेर के बच्चे के साथ नजर आए थे। इतना ही नहीं सीएम योगी ने मंदिर में कुत्ते भी रखे हुए हैं। जिनके नाम भी उन्होने रखे हुए हैं। जो सीएम योगी के मंदिर आते ही उनके साथ उछल कूद करने लगते हैं। सीएम योगी की सरकार के कार्यकाल के दौरान गोरखपुर में चिड़ियाघर का निर्माण हुआ। खुद सीएम योगी चिड़ियाघर जाते हैं और बेजुबानों को अपने हाथों से भोजन कराते हैं।

बता दें, सीएम और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गोरखनाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पारंपरिक उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भावपूर्ण भजनों के साथ समारोह की शुरुआत हुई, जहां राधा और कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने उत्सव का आकर्षण बढ़ा दिया। योगी ने उनसे गर्मजोशी से बातचीत की, स्नेह बरसाया, हल्के-फुल्के पल साझा किए और उन्हें खिलौने और चॉकलेट भेंट कीं। जैसे ही मध्यरात्रि हुई, मंदिर शंख, घंटियों और भक्ति मंत्रों की ध्वनि से गूंज उठा। योगी ने शिशु कृष्ण की मूर्ति को गर्भगृह से बाहर निकाला, उन्हें फूलों के पालने में बिठाया और झूलन की रस्म निभाई, साथ ही आरती और ’नंद घर आनंद भयो’ और अन्य पारंपरिक भजनों का आनंदपूर्वक गायन भी किया।

Tags: CM Yogi AdityanathCM Yogi performed PujaGorakhpur templeravi kishanShri Krishna Janmashtami 2025
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में रवि किशन ने ली पहली क्लास, छात्रों को सिखाया संघर्ष और सफलता का मंत्र

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में रवि किशन ने ली पहली क्लास, छात्रों को सिखाया संघर्ष और सफलता का मंत्र

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Gorakhpur News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Next Post

Indonesia's Largest Fleet Of Taxis Teams Up To Beat Ride-hailing Apps

कौन है CP राधाकृष्णन, जिन्हें बनाया गया NDA के उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी, जानें दक्षिण में क्यों नाम पड़ा ‘तमिलनाडु का मोदी’

कौन है CP राधाकृष्णन, जिन्हें बनाया गया NDA के उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी, जानें दक्षिण में क्यों नाम पड़ा ‘तमिलनाडु का मोदी’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist