गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

रोकी कार तो संगीत सोम ने पुलिस पर जुबान से किया ‘फायर’, लक्ष्मीकांत वाजपेयी से भी हुई ‘खाकी’ की टकरार

मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में जा रहे पूर्व विधायक संगीत सोम और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत की गाड़ी को पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद दोनों नेता पुलिस अधिकारियों पर भड़क गए और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।

by Vinod
जुलाई 21, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में दो वर्ष के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ तीसरी बार सत्ता को लेकर मैदान पर उतर गए हैं। सियासी पिच पर ‘महाराज जी’ ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं तो वहीं अखिलेश यादव के पीडीए को ध्वस्थ करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी रविवार को मेरठ पहुंचे। यहां पूर्व विधायक संगीत सोम और पुलिस के बीच जमकर टकरार हुई। संगीत सोम हरहाल में अपनी कार से सीएम योगी के कार्यक्रम स्थल तक जानें पर अड़ गए, लेकिन खाकी के सामने उनकी एक नहीं चली। कुछ ऐसा ही दृश्य राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई के साथ देखने को मिला। उन्हें भी सीएम योगी की पुलिस ने जुबान से फायर कर खामोस कर दिया।

अब हम आपको पूरे घटनाक्रम के बारे में बताते हैं। दरअसल, सावन के पवित्र महिने में देशभर में कांवड़ यात्राएं निकल रही हैं। मेरठ और मुजफ्फरनगर में भी कांवड़िए जल लेकर शिवालयों में जाकर जलाभिषेक कर रहे हैं। रविवार को खुद सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों का स्वागत करने के लिए पहुंचे। उन्होंने मुजफ्फरनगर में हेलीकॉप्टर के जरिए कांवड़ियों पर फूलों की बरसात की। इसके बाद सीएम योगी मेरठ पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पहले से पहुंचने के लिए बीजेपी नेताओं में होड़ लग गई। सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी की गाड़ी को कांवड़ मार्ग में पुलिस द्वारा रोक दिया गया।

RELATED NEWS

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

जून 29, 2026
Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

जून 4, 2026

जिस पर बीजेपी फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने रास्ते में अपनी गाड़ी रोके जाने पर अधिकारियों की क्लास लगाई। कार रोके जाने से नाराज दिखे सोम ने सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को हड़काया। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने जब उनसे हाथ जोड़कर गाड़ी से उतरने को कहा तो वह नहीं माने और एसपी ट्रैफिक को भी हड़काया। एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने भी जब सोम को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने उनकी भी क्लास लगाई। संगीत सोम बोले अपनी ही गाड़ी से जाऊंगा। मेरी कार नहीं लौटेगी। एसपी ट्रैफिक भी अड़ गए और उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया कि विधायक जी आप हमारी कार पर बैठकर कार्यक्रम स्थल तक चलें। अगर ऐसा नहीं करते तो आपको पैदल ही जाना पड़ेगा। कार तो अब अंदर नहीं जा सकती। एसपी ट्रैफिक के कहने पर संगीत सोम कुछ देर बाद दूसरे रास्ते से सीएम के कार्यक्रम में पहुंचे।

संगीत सोम के अलावा सीएम योगी के कार्यक्रम में जा रहे राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी की गाड़ी को भी पुलिस ने रोक दिया। जिसको लेकर राज्यसभा सांसद और पुलिसकर्मियों के बीच नोक झोंक हो गई। इस दौरान सांसद के अलग ही तेवर देखने को मिले। सांसद ने पुलिसकर्मियों से कहा कि तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है। सांसद बोले अगर अपनी पर आया तो दिमाग सही कर दूंगा। सांसद उसी मार्ग पर जाने पर अड़े रहे और पुलिस ने सांसद की गाड़ी को मुख्य मार्ग से ही जाने दिया। पुलिस के सामने राज्यसभा के सांसद की नहीं चली और उन्हें भी दूसरे रास्ते से सीएम के कार्यक्रम स्थत तक जाना पड़ा। इस मौके पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि यूपी पुलिस सच में उग्र हो गई है। हम पूरे मामले की शिकायत सीएम योगी से करेंगे।

पुलिस और बीजेपी नेताओं के टकराव के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग लिख रहे हैं और कमेंट करने के साथ ही बीजेपी के अंदर चल रही बगावत की पोल खोल रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि संगीत सोम अब बीजेपी के भूले बिसरे गीत बन गए हैं। अब बीजेपी के अंदर मुजफ्फरनगर का चाना तेजी से बिक रहा है। एक यूजर्स ने लिखा कि पुलिस ने अपना काम किया। पुलिस ने बीजेपी नेताओं के कानून का पाठ पढ़ाया। लेकिन बीजेपी नेता खुद को कानून से ऊपर मान कर चलते हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता कि अब सूबे के सरकार महाराज जी हैं। वह बिना भेदभाव के सबका करते हैं विकास और बिना भेदभाव के सभी का इलाज भी करते हैं।

Tags: CM Yogi AdityanathKanwar Yatra 2025Laxmikant Bajpaisangeet som
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Sangeet Som

KKR विवाद के बाद संगीत सोम के फोन पर मची खलबली, बंगाली भाषा में आया ‘मौत का मैसेज’

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

Sangeet Som bomb threat: भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को सोमवार सुबह जान से...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

by Vinod
नवम्बर 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।...

Next Post
Mumbai Train Blast

Mumbai Train Blast : 19 साल बाद 11 आरोपी हुए रिहा, सबूतों की कमी बनी वजह!

IIMT Greater Noida

'आज की स्त्री कल के भारत की मजबूत नींव' , IIMT ग्रेटर नोएडा में वर्ल्ड वूमेन कांग्रेस-2025 का भव्य आयोजन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist