सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CM Yogi on visit: सीएम योगी की प्रयागराज को 227 करोड़ की सौगात, मथुरा में धर्मसंसद का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रयागराज में 227 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और महाकुंभ 2025 की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। उधर, मथुरा के केशवधाम में अंतरराष्ट्रीय धर्मसंसद होगी, जिसमें संत-महंत श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और भव्य मंदिर निर्माण पर चर्चा करेंगे।

by Mayank Yadav
नवम्बर 27, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
Yogi govt
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi in Prayagraj and Mathura: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पांच घंटे के प्रवास पर संगमनगरी प्रयागराज में रहेंगे। इस दौरान वे 227 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनके दौरे में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होना और महाकुंभ 2025 की तैयारियों का जायजा लेना शामिल है। सीएम नागवासुकि मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे और न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय को श्रद्धांजलि देने उनके आवास भी जाएंगे। दूसरी ओर, मथुरा के केशवधाम परिसर में अंतरराष्ट्रीय धर्मसंसद का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के संत-महंत धर्म और मंदिर निर्माण पर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आधारित फिल्म का टीजर और गाना लॉन्च किया जाएगा।

महाकुंभ तैयारियों पर फोकस

CM Yogi का दौरा बुधवार सुबह शुरू होगा। सबसे पहले वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद वे न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री संगमनगरी में 227 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें प्रयागराज विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग द्वारा नागवासुकि मंदिर में कराए जा रहे निर्माण कार्य भी शामिल हैं।

RELATED NEWS

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

अगस्त 24, 2026
“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

जून 17, 2026

इसके साथ ही, CM Yogi महाकुंभ 2025 की तैयारियों का अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत करने वाले हैं, जिसके मद्देनजर संगम क्षेत्र में तैयारियों को लेकर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

मथुरा में धर्मसंसद, जन्मभूमि 

उधर, मथुरा के केशवधाम परिसर में अंतरराष्ट्रीय धर्मसंसद का आयोजन होगा। इसमें राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों सहित दक्षिण भारत और विदेशों के संत-महंत शामिल होंगे। मंगलवार को संतों का मथुरा आगमन हुआ और आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हुईं। धर्मसंसद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति और भव्य मंदिर निर्माण पर मुख्य चर्चा होगी।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि धर्मसंसद के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आधारित फिल्म का टीजर और गाना लॉन्च किया जाएगा। धर्मसंसद में भव्य मंदिर निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति बनाने के लिए संतों के बीच विचार-विमर्श होगा।

बुधवार का दिन धार्मिक और विकास कार्यों की दृष्टि से अहम रहेगा। प्रयागराज में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और महाकुंभ की तैयारियों का निरीक्षण संगमनगरी के विकास को नई दिशा देगा। वहीं, मथुरा में धर्मसंसद का आयोजन धार्मिक आस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

यहां पढ़ें: UP electricity crisis: उत्तर प्रदेश में बिजली संकट की आशंका, निजीकरण पर कर्मचारियों की हुंकार
Tags: CM YogiPrayagraj
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

UP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम चार बजे लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम...

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Prayagraj IAF Trainee Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

Next Post
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi in Sambhal: राहुल के संभल जाने की सूचना पर पुलिस अलर्ट, हाईवे पर वाहनों की चेकिंग

UPSSSC

UPSSSC recruitment: पीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी... 2702 जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In