शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बंगाल हिंसा पर सीएम योगी का बड़ा हमला: “लातों के भूत बातों से नहीं मानते, दंगाई डंडे से ही मानेंगे”

मुर्शिदाबाद हिंसा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दंगाइयों को डंडे से ही समझाया जाएगा और जो बांग्लादेश पसंद करते हैं, वे वहीं चले जाएं। विपक्षी दलों की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

by Mayank Yadav
अप्रैल 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi govt
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi on Bengal violence: मुर्शिदाबाद और भांगड़ में भड़की हिंसा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में जो हालात हैं, वो बेहद चिंताजनक हैं और ममता सरकार खामोश बैठी है। सीएम योगी ने कहा कि दंगाइयों को ‘शांतिदूत’ कहने वालों ने सेक्युलरिज्म की आड़ में कानून को मजाक बना दिया है। उन्होंने बंगाल में हिंसा के पीड़ित हिंदुओं के लिए न्याय और सुरक्षा की मांग करते हुए साफ कहा कि जो बांग्लादेश पसंद करता है, उसे वहीं चले जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा कि वो बंगाल हिंसा पर खामोश हैं।

https://twitter.com/nidhisj2001/status/1912061492759044196

RELATED NEWS

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

अगस्त 24, 2026
“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

जून 17, 2026

मुर्शिदाबाद हिंसा पर सीएम योगी की तीखी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर एक बड़ा और कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे, दंगाई डंडे से ही मानेंगे। जिसे बांग्लादेश पसंद है, वो बांग्लादेश जाए।” सीएम योगी मंगलवार को हरदोई में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने 650 करोड़ रुपये की लागत वाली 729 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

CM Yogi ने कहा कि बंगाल में ममता सरकार हिंसा पर चुप बैठी है और दंगाइयों को शांतिदूत बता रही है। “बंगाल जल रहा है, लेकिन वहां की मुख्यमंत्री मूक दर्शक बनी हुई हैं,” योगी ने कहा। उन्होंने विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दल भी इस मुद्दे पर मौन हैं।

अल्पसंख्यक हिंदुओं की रक्षा को लेकर चिंता जताई

CM Yogi ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल की स्थिति से आहत हैं। उन्होंने न्यायालय का आभार व्यक्त किया कि उसने केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश देकर अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है। योगी ने दावा किया कि कई हिंदू परिवारों ने बंगाल में उत्पीड़न के डर से घर छोड़कर मालदा जिले में शरण ली है।

“भारत की धरती पर बोझ न बनें। अगर बांग्लादेश में ही मन लगता है तो वहीं चले जाएं,” उन्होंने कहा। योगी ने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल सरकार दंगाइयों को खुली छूट दे रही है और जो लोग हिंसा का विरोध कर रहे हैं, उन्हें धमकाया जा रहा है।

क्या है बंगाल हिंसा का मामला

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और 24 परगना के भांगड़ इलाके में वक्फ अधिनियम में संशोधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। सड़कों पर आगजनी, दुकानों में तोड़फोड़, फार्मेसियों और मॉल्स की लूटपाट की खबरें सामने आई हैं।

रविवार को मुर्शिदाबाद में हालात बेहद तनावपूर्ण रहे। बाजार बंद रहे, सड़कें सुनसान पड़ी रहीं और लोग घरों से बाहर नहीं निकले। हिंसा के डर से सैकड़ों लोगों ने नदी पार कर मालदा जिले में शरण ली है। प्रशासन का दावा है कि हालात अब नियंत्रण में हैं, लेकिन लोगों में अभी भी भय का माहौल है।

सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: जिस अस्पताल से नवजात चोरी हो, उसका लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए

Tags: CM Yogi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

UP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम चार बजे लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम...

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

Next Post
Bahraich News

Bahraich News : बहराइच में बस ने ऑटों को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 की हालत गंभीर

CJI Sanjiv Khanna

बच्चा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हॉस्पिटल से चोरी हुई संतान तो तुरंत निलंबित होगा लाइसेंस!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In