शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

रायबरेली में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को बताया तानाशाह, कहा, ‘हमें वोट चोरी के मिले हैं ब्लैक एंड वाइट सबूत’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने हरचंदपुर विधानसभा सीट के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

by Vinod
सितम्बर 10, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने हरचंदपुर विधानसभा सीट के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को तानाशाह बताते हुए कहा कि पहले हमें लगता था कि चुनाव परिणाम में दाल में कुछ काला है पर महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम देखने के बाद हमें वोट चोरी के ब्लैक एंड वाइट सबूत मिले। हम वोट चोरी के खिलाफ ये लड़ाई ऐसे ही जारी रखेंगे। कांग्रेस पार्टी कभी भी सरेंडर नहीं करेगी।

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। जनता से उनका हक छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। हम सब संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं राहुल गांधी प्रजापति समाज के सम्मेलन में भी गरजे और बीजेपी-आरएसएस को निशाने पर लिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा देश में 90 फीसदी आबादी ओबीसी, दलित और आदिवासियों की है। लेकिन ये बीजेपी-आरएसएस के लोग नहीं चाहते कि ये कभी आगे बढ़ें। ये चाहते हैं कि दलित वहीं पर रहे, अंबानी जहां हैं वहीं पर रहें।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओबीसी हैं, लेकिन जाति जनगणना पर कुछ नहीं बोलते। मैंने संसद में इसपर सवाल किया तो दो वे डेढ़ घंटे तक भाषण देते रहे लेकिन जाति जनगणना पर एक भी शब्द नहीं बोले। बता दें, बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपने आवास से रायबरेली के लिए रवाना हुए। दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर लखनऊ पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचे। रास्ते में राहुल गांधी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन किया।

पीएम को गाली देने मामले को लेकर योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ राहुल के रास्ते में धरने पर बैठ गए। राहुल वापस जाओ के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के चलते राहुल का काफिला करीब 1 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। पुलिस मंत्री दिनेश सिंह को उठाने पहुंची तो बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान राहुल का काफिला 5 मिनट रुका रहा। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह वही हैं, जिन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था।

इधर, रायबरेली में राहुल के दौरे को लेकर सपा प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी राहुल निर्मल बागी का एक पोस्टर चर्चा में हैं। इसमें राहुल-अखिलेश और तेजस्वी को ब्रह्मा, विष्णु, महेश के रूप में दर्शाया गया है। पोस्टर को लेकर राहुल निर्मल बागी ने कहा, जिस तरह राहुल, अखिलेश और तेजस्वी दबे कुचले लोगों की आवाज बनकर उभरे हैं। निश्चित रूप से वे कलयुग के ब्रह्मा विष्णु और महेश का अवतार हैं। पोस्टर को लेकर बीजेपी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव राजनीति के इच्छाधारी हिंदू हैं, जो चुनाव आते ही अपना रूप और रंग बदल लेते हैं।

 

Tags: BJPCongress Partyelection commissionRahul Gandhi spoke in Rae BareliRahul Gandhi visit Rae Bareli
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

West Bengal SIR Supreme Court

Bengal SIR: बंगाल वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC से ट्रिब्यूनल के फैसलों का पूरा हिसाब मांगा

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

West Bengal SIR Supreme Court:पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट की Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

Next Post
Election Dispute Leads to Firing

Gorakhpur News:चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली ,प्रधान पर लगा आरोप,ग्रामीणों में डर का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

Nepal News

नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए सीएम योगी ने बढ़ाया मदद का हाथ, इन नंबरों पर कॉल करने से मिलेगी तुरंत मदद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist