Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

दिल्ली-NCR में फिर लौट रहा कोरोना, गाजियाबाद में 4 नए केस मिलने से हड़कंप

साल 2020-21 में भारत समेत दुनियाभर में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में कोविड-19 का नया वेरिएंट JN.1 तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। हालात को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Gulshan by Gulshan
May 24, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Corona Virus Case in UP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Corona Virus Case in UP : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। संक्रमितों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 से 71 साल के बीच है। इनमें से तीन मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है, जबकि एक युवती की तबीयत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अखिलेश मोहन ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में चार व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इन मामलों में एक दंपत्ति भी शामिल है, जो हाल ही में बेंगलुरु से लौटे थे।

CMO ने दी जानकारी 

सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संक्रमितों में पहली मरीज बृज विहार क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती है, जिसे खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा मामला वसुंधरा क्षेत्र के एक वृद्ध दंपत्ति का है। दोनों 13 मई को बेंगलुरु से लौटे थे और कुछ दिनों बाद उन्हें खांसी व बुखार की समस्या हुई। 16 मई को जांच के बाद दोनों संक्रमित पाए गए। 71 वर्षीय पति और 64 वर्षीय पत्नी फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। तीसरी संक्रमित महिला वैशाली क्षेत्र की 37 वर्षीय निवासी हैं, जिन्हें बीते कुछ दिनों से खांसी और जुकाम की शिकायत थी। डॉक्टर की सलाह पर कराई गई जांच में वह भी कोविड पॉजिटिव निकलीं। उनकी स्थिति सामान्य है और वे घर पर ही आइसोलेशन में हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

प्रशासन ने की अपील 

इन नए मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें और आवश्यकतानुसार मास्क पहनने तथा अन्य एहतियातों का पालन करें। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें : भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर टिम कुक को ट्रंप की चेतावनी, कहा- निर्माण किया तो…

कोविड जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है और अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि वे कोविड बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस बीच, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 मई को कोविड-19 के नए उप-संस्करण जेएन.1 को लेकर वैश्विक और राष्ट्रीय स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्य में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

Tags: Corona Virus Case in UP
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
World Thyroid Day 2025: थाइरॉइड के मरीजों के लिए ये हैं कुछ बेहद फ़ायदेमंद उपाय जो रखेंगे आपको स्वस्थ

World Thyroid Day 2025: थाइरॉइड के मरीजों के लिए ये हैं कुछ बेहद फ़ायदेमंद उपाय जो रखेंगे आपको स्वस्थ

RCB Captain

IPL में बड़ा उलटफेर, चलते मैचों के बीच RCB ने बदला कप्तान, इस युवा खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version