रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर टिम कुक को ट्रंप की चेतावनी, कहा- निर्माण किया तो 25% टैरिफ के लिए तैयार रहो तैयार 

डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल आईफोन के सीईओ टिम कुक को चेतावनी दी, कहा– अगर भारत में उत्पादन किया तो देना होगा 25% टैक्स।

by Gulshan
मई 23, 2025
in Breaking
Donald Trump
Share on FacebookShare on Twitter

Donald Trump : डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया है। उन्होंने एप्पल आईफोन के सीईओ टिम कुक को भारत में प्रोडक्ट बनाने को लेकर चेतावनी दी है। ट्रंप (Donald Trump) ने स्पष्ट कहा कि अगर आईफोन का निर्माण अमेरिका की बजाय भारत में होता है, तो एप्पल को 25% टैरिफ चुकाना पड़ेगा। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए एप्पल के सीईओ टिम कुक को भारत में मैन्युफैक्चरिंग को लेकर स्पष्ट चेतावनी दी है।

ट्रंप ने लिखा, “मैंने पहले ही टिम कुक को इस बारे में जानकारी दे दी थी। मेरी उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन का निर्माण भी अमेरिका में ही होगा, न कि भारत या किसी अन्य देश में। अगर एप्पल ने ऐसा नहीं किया, तो कंपनी को अमेरिका में 25% टैरिफ का भुगतान करना पड़ेगा।” ट्रंप इससे पहले भी टिम कुक से अपील कर चुके हैं कि एप्पल को भारत में आईफोन बनाना बंद कर देना चाहिए और अमेरिका में इसका उत्पादन करना चाहिए। अपने संभावित दूसरे कार्यकाल में ट्रंप फिर से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को प्राथमिकता देने की बात कर रहे हैं।

RELATED NEWS

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था,  Al Czar होगा नियुक्त

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था, Al Czar होगा नियुक्त

सितम्बर 20, 2026
UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

सितम्बर 17, 2026

भारत में तेज़ी से बढ़ रहा आईफोन का निर्माण

ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब एप्पल ने भारत में अपने निर्माण कार्य को तेजी से बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी पहले ही तमिलनाडु और कर्नाटक में आईफोन के कई मॉडलों का निर्माण शुरू कर चुकी है। जहां पहले चीन एप्पल की मैन्युफैक्चरिंग का मुख्य केंद्र था, वहीं अब भारत इसकी प्रमुख जगह बनता जा रहा है। वर्तमान में हर पांच में से एक आईफोन भारत में असेंबल हो रहा है। 2024-25 के दौरान भारत में आईफोन उत्पादन में 60% की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे कुल उत्पादन मूल्य 1.89 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें से लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के आईफोन भारत से निर्यात किए गए हैं। मार्च 2025 तक भारत से 17.4 अरब डॉलर (लगभग 1.5 ट्रिलियन रुपये) के आईफोन एक्सपोर्ट किए जा चुके हैं। यहां तक कि हाई-एंड टाइटेनियम मॉडल्स का असेंबली भी अब भारत में ही हो रहा है।

यह भी पढ़ें : WTC फाइनल से पहले बड़ा झटका! स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अचानक…

एप्पल भारत और चीन जैसे देशों में मैन्युफैक्चरिंग को इसलिए प्राथमिकता दे रही है क्योंकि यहां सस्ती और प्रशिक्षित श्रमिक शक्ति के साथ-साथ उन्नत इंजीनियरिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके विपरीत, अमेरिका में निर्माण लागत अपेक्षाकृत ज्यादा है। भारत में एप्पल के आईफोन मुख्य रूप से फॉक्सकॉन की तमिलनाडु स्थित फैक्ट्री में असेंबल किए जाते हैं। वहीं पेगाट्रॉन कॉर्प का संचालन करने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स दूसरी अहम निर्माण इकाई है। टाटा और फॉक्सकॉन दोनों ही भारत में आईफोन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए नए प्लांट्स की स्थापना और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

Tags: Donald Trump
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था,  Al Czar होगा नियुक्त

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था, Al Czar होगा नियुक्त

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

ईरान के मिनाब शहर में 28 फरवरी 2026 को शाजारेह तैयबेह प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था। संयुक्त राष्ट्र की...

BRICS Summit

BRICS Currency: ब्रिक्स में फिर उठा स्थानीय मुद्रा में कारोबार का मुद्दा, डॉलर के दबदबे को चुनौती देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BRICS Currency: भारत की अगुवाई में शुरू हुए ब्रिक्स सम्मेलन के बीच एक बार फिर स्थानीय मुद्राओं में कारोबार का...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। भारत इस साल संगठन की...

Iran US War Resume

Iran-US War Resume: होर्मुज में फिर भड़की जंग, Larak Island पर अमेरिकी हमला, ईरान ने Jordan-UAE में किया पलटवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच कई हफ्तों से चली आ रही अपेक्षाकृत शांति अब एक बार फिर खत्म होती दिख...

Next Post
IND vs ENG 2025

IND vs ENG 2025: BCCI ने बुमराह को दिया धोखा ? TEST कप्तानी पर टीम इंडिया में मचा बवाल !

Online Fraud

अब ऑनलाइन ठगी का खेल खत्म! Paytm, GPay, PhonePe यूजर्स के लिए सरकार लाई नया सिक्योरिटी बूस्टर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In