Tuesday, March 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पुलिस ने कानपुर के ‘गिरगिट’ का किया एनकाउंटर, अब नहीं उड़ पाएगा जरायम की दुनिया का ‘शहंशाह’

कानपुर में पुलिस एनकाउंटर के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से हुआ घायल, हैलट अस्पताल में चल रहा इलाज।

Vinod by Vinod
June 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। वह मनबढ़ था। बात-बात पर कट्टा निकाल लेता। अचानक क्रोध आने पर फायर कर देता है। मंगल नाम के युवक की हत्या का जरायम की दुनिया के शंहशाह ने प्लान बनाया। सुपारी किलर ने मर्डर की पूरी तैयारी कर ली। तभी पुलिस को शातिर के बारे में जानकारी मिली। उसे पुलिस ने घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने के बजाए पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया। पुलिस तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

जरायम की दुनिया के विलेन का नाम सुनील गिलट उर्फ गिरगिट है, जो रायपुरवा थानाक्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने अपराध के गिरगिट पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। सुनील को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार ऑपरेशन चलाए हुए थे। पुलिस को जानकारी मिली कि सुनील अनवरगंज स्टेशन में हैं और ट्रेन के जरिए फर्रूखाबाद जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। सुनील ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एनकाउंटर के दौरान उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचे के साथ जिंदा कारतूस बरामद की।

RELATED NEWS

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

February 10, 2026
कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

October 9, 2025

तलउवा मंडी निवासी संजय कुमार जूट के बोरों की सिलाई का काम करते हैं। उनके छोटे भाई मंगल का गुरुवार की रात किसी बात को लेकर लक्ष्मीपुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर सुनील गिलट से विवाद हो गया था। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। गिलट ने देख लेने की धमकी दी थी। इसी खुन्नस में शुक्रवार रात उसने घर से कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर तमंचे से फायर कर दिया। गोली बोरे सिल रहे संजय के बायें पैर में लगी और वह घायल हो गए। हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गया। रायपुरवा इंस्पेक्टर संतोष गौड़ और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

हिस्ट्रीशीटर के पूर्व के अपराधों को देखते हुए उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। इंस्पेक्टर के बताया कि शनिवार देर रात सुनील गिलट के फर्रुखाबाद भागने की सूचना आई। वह अनवरगंज स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के चक्कर में था। इस बीच घेराबंदी की गई। शातिर ने अचानक फायर कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया। रायपुरवा थाना प्रभारी संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि सुनील गिलट शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 13 रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुनील मनबढ़ है। अचानक क्रोध आने पर फायर कर देता है। गुरुवार की रात हुए विवाद के बाद मंगल को गोली मारने के लिए तैयारी के साथ आया था। सुनील ने गोली भी चलाई, लेकिन मंगल बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह हफ्ता वसूली करता था। रंगदारी मांगता था। हाथ में खुलेआम असलहा लहराते हुए चलता था। स्थानीय लोग बताते हैं कि सुनील खुद को शंहशाह बताता था। रात को वह फिल्म शहंशाह का गीत गुनगुनाकर लोगों को डराता था। क्षेत्र में लूट की कई वारदातों को सुनील ने अंजाम दी हैं। अब रायपुरवा का गिरगिट पुलिस की गोली से लंगड़ा हो गया है।

कानपुर के अलावा शामली एसओजी और कोतवाली पुलिस ने छह दिन पहले पानीपत के धागा व्यापारी ललित जैन के मुनीम अनिल नरवाल से 32 लाख रुपये की लूट करने के आरोपी दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि रविवार शाम को सूचना के आधार पर एसओजीऔर कोतवाली पुलिस ने बलवा बाईपास चौराहे के पास बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। घायल बदमाशों के नाम मोहित और शुभम उर्फ गौरव निवासी गांव बेहड़ापुर थाना चांदीनगर जिला बागपत है। उनके कब्जे से वैगन आर कार, दस लाख रुपये, तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।

हरियाणा के पानीपत स्थित शंकर सपनटैक्स के मुनीम अनिल नरवाल निवासी कहलपा थाना बरोदा जिला सोनीपत हरियाणा चालक सतनाम सिंह निवासी पानीपत के साथ मंगलवार को कार से मेरठ गए थे।। करीब 32 लाख रुपये का कलेक्शन करके मेरठ से शाम को पानीपत लौट रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंभालका बाईपास पर बुलेरो व वैगन आर कार सवार चार बदमाशों ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर 32 लाख रुपये से भरा बैग, मुनीम का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू की। सटीक सूचना पर उनकी पुलिस ने घेराबंदी की और एनकाउंटर के बाद दो बदमाशों को घायल अवस्था में दबोच लिया।

Tags: Criminal InjuredKanpur EncounterKanpur News
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर हुए लेम्बोर्गिनी हादसे के बाद अब पुलिस...

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

by Vinod
October 9, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में देररात बड़ा धमाका हुआ, जिसकी आवाज दो किमी तक सुनाई दी। कईलोग गंभीर रूप...

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

by Vinod
September 25, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट...

UP में पहली बार लेडी पुलिस ने अपराधी का किया एनकाउंटर, फिर जो हुआ, वो हर बदमाश के लिए बन गया सबक

UP में पहली बार लेडी पुलिस ने अपराधी का किया एनकाउंटर, फिर जो हुआ, वो हर बदमाश के लिए बन गया सबक

by Vinod
September 23, 2025

गाजियाबाद।  यूपी पुलिस के ऑपरेशन क्लीन के खौफ से बड़े से बड़ा अपराधी थर-थर कांप रहा है। कहीं यमराज से...

Kanpur News

Kanpur News : जिम थेरेपिस्ट से छेड़छाड़, तंग आकर युवती ने पिया ऑलआउट, लगाए सनसनीखेज आरोप!

by Gulshan
September 14, 2025

Kanpur News :  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रायपुरवा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर 37 वर्षीय महिला...

Next Post
Gold Price Today

गहनों के शौकिनों के लिए खुशखबरी! सोने के दामों में आई भारी गिरावट, जानिए आज का ताजा रेट

Rinku Singh

'लंबे समय से था इस दिन का इंतजार..' सगाई के बाद प्रिया सरोज का इमोशनल पोस्ट वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist