शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP में दाना चक्रवात का असर तो वहीं दिल्ली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, सर्दी बढ़ने की उम्मीद!

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप के चलते गर्मी का अनुभव हो रहा है, जबकि सुबह और शाम हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार के मौसम की उम्मीद जताई है।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 24, 2024
in उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मौसम
Dana cyclone
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप के चलते गर्मी का अनुभव हो रहा है, जबकि सुबह और शाम हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग (Dana cyclone) ने अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार के मौसम की उम्मीद जताई है। हालांकि हल्की हवाओं के चलते दोपहर में गर्मी में कुछ कमी आने की संभावना है।

दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता में थोड़ी राहत देखी गई, लेकिन औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अभी भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। गुरुवार की सुबह AQI औसत 300 दर्ज किया गया, जो कि कल के मुकाबले थोड़ा बेहतर है। आनंद विहार में AQI 282 रिकॉर्ड किया गया, जबकि पूठ खुर्द बवाना में यह 313, मुंडका में 305 और आईटीआई जहांगीरपुरी में 300 दर्ज किया गया।

RELATED NEWS

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

सितम्बर 9, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सितम्बर 6, 2026

दाना चक्रवात का असर

बंगाल की खाड़ी से उठे दाना चक्रवात का प्रभाव उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी-दक्षिणी उत्तर प्रदेश में गुरुवार की शाम से शुक्रवार के बीच हल्की बारिश और हवाओं का असर देखा जाएगा। चक्रवात का सबसे अधिक प्रभाव उड़ीसा में होगा, जहां स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली हैं।

यह भी पढ़े: कांग्रेस अब नहीं लड़ेगी उत्तर प्रदेश में उपचुनाव, समाजवादी पार्टी सभी 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी

यूपी में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में दीपावली के आस-पास हल्की सर्दी का असर दिखाई देने लगेगा। 24 से 25 अक्टूबर के बीच जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, और अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस बारिश का कारण दाना चक्रवात (Dana cyclone) और पूर्वी हवाओं से होने वाली नमी होगी।

लोग कर रहे सर्दी का इंतज़ार

मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के बाद दिल्ली में हल्की सर्दी आने की संभावना है। अक्टूबर के अंत तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 25-26 अक्टूबर को कुछ पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।

नवंबर की शुरुआत से दिन के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी, और नवंबर के अंत तक कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई गई है। इस बीच, सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लोग गर्म कपड़ों, कंबल और रजाई की खरीदारी में जुट गए हैं, जिससे सर्दी की तैयारियों का संकेत मिलता है।

Tags: Dana Cyclonedelhi weatherup weather
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

UP Weather Today

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2026

UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश के करीब 50 जिलों...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: लखनऊ में बारिश का बदलेगा मिजाज, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का असर जारी, पूर्वांचल में भी बढ़ेगी गतिविधि

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत दे रही...

harkhand Lightning Deaths

UP Weather Today: यूपी में तीन दिन और बारिश के आसार, गिरते तापमान से गर्मी से मिली राहत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

 UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। गुरुवार को सुबह हल्की धूप निकलने के बाद...

UP August Rainfall Record

यूपी में अगस्त की बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड, प्रयागराज-बांदा में 125 साल का टूटा आंकड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP August Rainfall Record:उत्तर प्रदेश में अगस्त माह के दौरान हुई बारिश ने कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।...

Next Post
Bahraich News : बहराइच मामले में बड़ा अपडेट, HC ने जवाब दाखिल न करने पर यूपी सरकार को लगाई फटकार

Bahraich News : बहराइच मामले में बड़ा अपडेट, HC ने जवाब दाखिल न करने पर यूपी सरकार को लगाई फटकार

Weather : दिल्ली में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर.. धुंध और AQI से हालात बिगड़े

Weather : दिल्ली में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर.. धुंध और AQI से हालात बिगड़े

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In