Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली-NCR में नौतपा की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ, लू का असर नदारद

दिल्ली-NCR में नौतपा की शुरुआत बारिश और आंधी-तूफान के साथ हुई। जहां लू चलनी थी, वहां ठंडी हवाएं और झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया, जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 25, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Nautapa
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nautapa 2025: दिल्ली-NCR में जहां 25 मई से तपती गर्मी का Nautapa शुरू होता है, वहीं इस बार नौतपा की शुरुआत ही झमाझम बारिश और तेज आंधी-तूफान के साथ हुई। आमतौर पर Nautapa को आग बरसाने वाले दिनों के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने सभी अनुमानों को उलटते हुए राहत पहुंचाई है। दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव के पीछे केरल में समय से पहले पहुंचे मानसून का असर है।

नौतपा में लू की जगह ठंडी हवाएं और बारिश

Nautapa, जो हर साल 25 मई से 8 जून तक चलता है, आमतौर पर उत्तर भारत में गर्म हवाओं और लू के लिए कुख्यात होता है। लेकिन इस बार नौतपा के पहले ही दिन दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी के शहरों जैसे मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, शामली और सहारनपुर में तेज आंधी, बिजली की गड़गड़ाहट और मूसलधार बारिश देखी गई। IMD ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया था और अगले 24 घंटे के भीतर और बारिश की संभावना जताई है।

RELATED POSTS

Nautapa

Nautapa 2025 पर मानसून का वार! दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों से मैदान तक मौसम का बदलता मिजाज

May 26, 2025

केरल में समय से पहले मानसून ने किया असर

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल सामान्य समय से 8 दिन पहले ही केरल पहुंच गया है। आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल में प्रवेश करता है, लेकिन इस बार यह 24 मई को ही सक्रिय हो गया, जिससे उत्तर भारत में भी मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि मई-जून की भीषण गर्मी की जगह बादल और ठंडी हवाएं हावी हो गई हैं।

पिछले 15 सालों में कई बार रहा नौतपा बेअसर

दिल्ली-NCR में पिछले 15 सालों के आंकड़े देखें तो नौतपा के दौरान लू चलने के दिन बेहद कम रहे हैं। 2011 से लेकर 2023 तक के आंकड़ों में कई सालों में लू एक भी दिन नहीं चली। साल 2024 में अब तक सिर्फ 6 दिन लू चली है और 2025 में अब तक एक भी दिन नहीं चली है। ऐसे में इस बार भी नौतपा के असरहीन रहने की पूरी संभावना है। इस बार का नौतपा शुरुआत से ही मौसम की बदली करवट के चलते राहत भरा रहा है। यदि मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो तपती गर्मी इस साल दस्तक देने से पहले ही लौट सकती है।

Nautapa 2025 : इसमें क्या खाएं और किन चीज़ों से करें परहेज़ जानिए सेहत के लिए बरते कौन सी सावधानियाँ

Tags: Nautapa
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Nautapa

Nautapa 2025 पर मानसून का वार! दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों से मैदान तक मौसम का बदलता मिजाज

by Mayank Yadav
May 26, 2025

Nautapa 2025: उत्तर भारत में गर्मी के सबसे तीव्र माने जाने वाले Nautapa के दौरान इस बार गर्मी उतनी नहीं...

Next Post
diana bench history at taj mahal and its connection with princess diana photo

ताजमहल की डायना बेंच क्यों है इतनी ख़ास, जिस पर बैठ फोटो खिंचवाने का हर tourist देखता है सपना

Tajmahal threat

RDX से ताजमहल उड़ाने की धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version