Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi weather update: दिल्ली समेत देशभर में बदलते मौसम का असर, 26 दिसंबर को बारिश के आसार

दिल्ली में सर्दी का असर तेज हो रहा है। 26 दिसंबर को बारिश और घने कोहरे की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
December 21, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मौसम
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Delhi Weather Update

Delhi Weather Update : भीषण गर्मी से राहत कब? दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, जल्द बरसेंगी राहत की फुहारें!

May 17, 2025
weather

हिमाचल की बर्फबारी से यूपी-दिल्ली में सर्दी का कहर: 8 जिलों में शीतलहर, कई जगहों पर घना कोहरा

December 11, 2024

Delhi weather update: सर्दियों का प्रकोप अब धीरे-धीरे तेज होता दिख रहा है। राजधानी दिल्ली और देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। दिल्ली में 26 दिसंबर को बारिश का अनुमान है, जबकि (Delhi weather) पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों को कंपा रही हैं। दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का कहर छाए रहने की संभावना है। वहीं, देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के चलते मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।

कोहरा, बारिश और शीतलहर का प्रकोप

Delhi weather विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8°C और अधिकतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है। 26 दिसंबर को बारिश के साथ तापमान में और गिरावट आएगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की भी संभावना है। पहाड़ों की ओर रुख करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 21 से 24 दिसंबर के बीच भारी शीतलहर की स्थिति रहेगी। घने कोहरे के चलते बिहार, झारखंड और पूर्वी राजस्थान में दृश्यता प्रभावित होगी।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा दबाव क्षेत्र चक्रवातीय परिसंचरण में तब्दील हो गया है, जिससे इन इलाकों में मौसम अस्थिर बना रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं और बारिश की संभावना बढ़ गई है। 27 दिसंबर से एक नया विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इससे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी।

ठंड और शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और बाहर जाने से पहले सावधान रहें। कोहरे के चलते सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें। जिन इलाकों में बारिश का अनुमान है, वहां जलभराव से बचाव के इंतजाम करे.

यहां पढ़ें: Aaj Ka Rashifal : लव लाइफ में आएगा बदलाव…21 दिसंबर का राशिफल, प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए है ये खुशखबरी
Tags: December 26 rainDelhi Weather Update
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Weather Update

Delhi Weather Update : भीषण गर्मी से राहत कब? दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, जल्द बरसेंगी राहत की फुहारें!

by Gulshan
May 17, 2025

Delhi Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आई धूल भरी आंधी के बाद शुक्रवार, 16 मई को...

weather

हिमाचल की बर्फबारी से यूपी-दिल्ली में सर्दी का कहर: 8 जिलों में शीतलहर, कई जगहों पर घना कोहरा

by Mayank Yadav
December 11, 2024

UP weather forecast: हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे...

Delhi weather update

Delhi weather update: दिल्ली की हवा साफ, सर्दी ने दी दस्तक, जानें दिल्ली और यूपी-बिहार का ताज़ा मौसम हाल

by Mayank Yadav
November 25, 2024

Delhi weather update: दिल्ली में सर्दियों का असर दिखने लगा है, जहां पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट...

Weather

Weather Update Today: दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक हल्की बारिश हुई, लेकिन बिहार में मानसून कमजोर हुआ, जानें अपने राज्य का मौसम

by Mayank Yadav
July 9, 2024

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है और कुछ जगहों पर अभी भी बारिश...

Weather Update: उमस भरी गर्मी से राहत मिली, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई, जानिए मानसून की शुरुआत कब होगी

Weather Update: उमस भरी गर्मी से राहत मिली, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई, जानिए मानसून की शुरुआत कब होगी

by Mayank Yadav
June 27, 2024

Weather Update:  मानसून देश के कई राज्यों में प्रवेश कर चुका है। बहुत गर्मी से लोग बेहाल थे। अगले 24...

Next Post
Jaipur fire

Jaipur fire: 14 की मौत, कई शवों की पहचान मुश्किल, खाक हुई बस का परमिट 16 महीने पहले खत्म

Germany Christmas market

Germany Christmas market attack: 11 की मौत, 80 घायल, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version