Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Dihuli Massacre Case : 44 साल पहले हुए 24 दलितों की हत्या में 3 को फांसी की सजा, क्या मिल गया इंसाफ़

44 साल पहले हुए दिहुली नरसंहार में 24 दलितों की हत्या के मामले में कोर्ट ने तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। 1981 में डकैतों ने गांव पर हमला कर निर्दोषों की जान ली थी। अदालत के इस फैसले से पीड़ित परिवारों को इंसाफ मिला।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
Dihuli massacre case verdic
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Dihuli Massacre Case उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 44 साल पहले हुए दिहुली नरसंहार मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। 24 दलितों की निर्मम हत्या के इस मामले में कोर्ट ने तीन दोषियों,रामसेवक, कप्तान सिंह और रामपाल को फांसी की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश इंदिरा सिंह ने तीनों अपराधियों को दोषी करार देते हुए उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

सजा सुनते ही रोने लगे दोषी

फैसला सुनते ही तीनों दोषी कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगे। इस मामले में कुल 17 आरोपी थे, जिनमें से 13 की मौत हो चुकी है। वहीं, एक अन्य आरोपी ज्ञानचंद्र उर्फ गिन्ना अभी भी फरार है। कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026
Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026

डकैतों ने गोलियों से मौत दी

18 नवंबर 1981 की शाम को दिहुली गांव में संतोष और राधे के गिरोह ने आतंक मचा दिया था। एक केस में गवाही देने से नाराज इन डकैतों ने पूरे गांव पर गोलियां बरसाईं, जिसमें 24 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस घटना में दो नाबालिग और सात महिलाएं भी मारी गईं।

हत्या के बाद डकैतों ने गांव में जमकर लूटपाट भी की। बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर आए थे, जिससे लोग संभल ही नहीं पाए और गांव में दहशत फैल गई।

गवाहों की गवाही से फंसे अपराधी

इस हत्याकांड के गवाह लायक सिंह, वेदराम, हरिनारायण, कुमर प्रसाद और बनवारी लाल थे, लेकिन अब ये सभी इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि, उनकी गवाही से अभियोजन पक्ष को मजबूती मिली। खासकर कुमर प्रसाद की चश्मदीद गवाही ने केस को निर्णायक मोड़ दिया।

अदालत में ऐसे साबित हुआ जुर्म

रामसेवक और कप्तान सिंह को हत्या (धारा 302), जानलेवा हमला (धारा 307), घातक हथियारों से लैस होकर उपद्रव मचाने (धारा 148), गैरकानूनी सभा (धारा 149), घर में घुसकर अपराध करने (धारा 449 और 450) का दोषी पाया गया।

रामपाल पर आपराधिक साजिश (धारा 120बी), हत्या (धारा 302) और अपराधियों को शरण देने (धारा 216ए) का दोष साबित हुआ।

प्रधानमंत्री को करना पड़ा था दौरा

इस नरसंहार से सरकार भी हिल गई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, गृह मंत्री बीपी सिंह और मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी गांव पहुंचे थे। विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पदयात्रा भी की थी।

आज, 44 साल बाद, इस मामले में अदालत का फैसला आया है। हालांकि, इस दर्दनाक घटना की यादें अब भी कई लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

Tags: Dihuli MassacreUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

Next Post
Yuzvendra Chahal

चहल-धनश्री के तलाक पर कल होगा फैसला, क्या जज के आदेश पर Yuzi को देनी होगी करोड़ों की रकम ?

Sangeet Som

Sangeet Som Meerut statement: संगीत सोम का विवादित बयान, औरंगजेब को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist