मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Disha Patani के घर फायरिंग करने वाले शूटर ढेर, 15 मिनट की मुठभेड़ में 4 पुलिसवाले घायल

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटर मारे गए। इससे पहले उन्होंने चार पुलिसकर्मियों को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों कुख्यात गैंगस्टर रविन्द्र और अरुण थे।

by Mayank Yadav
सितम्बर 18, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
Disha Patani
Share on FacebookShare on Twitter

Disha Patani house shooting: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर और उनके पिता पर हुई फायरिंग का बड़ा खुलासा हुआ है। बुधवार देर शाम गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में शामिल रहे शूटर रविन्द्र उर्फ बिन्दर और अरुण ढेर कर दिए गए। लेकिन इससे पहले दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें दिल्ली स्पेशल सेल और नोएडा एसटीएफ के चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों शूटर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल, ग्लाक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और अपॉचे बाइक बरामद की है। दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ में ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल हुए पुलिसकर्मी

गाजियाबाद जिले के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब सवा सात बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
फायरिंग में दिल्ली स्पेशल सेल और नोएडा एसटीएफ के चार पुलिसकर्मी – रोहित तोमर, कैलाश, अंकुर सिंह और जय कुमार घायल हुए हैं। पुलिस टीम की कई गाड़ियों पर भी गोलियां चलीं। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।

RELATED NEWS

आवारापन 2 से सामने आया इमरान हाशमी-दिशा पाटनी का पहला लुक, वायरल फोटो ने रिलीज़ से पहले ही बना दिया माहौल

आवारापन 2 से सामने आया इमरान हाशमी-दिशा पाटनी का पहला लुक, वायरल फोटो ने रिलीज़ से पहले ही बना दिया माहौल

दिसम्बर 15, 2025
Disha Patani House Firing

Bareilly News:दिशा पाटनी के पिता जगदीश का बड़ा बयान,’8 से 10 राउंड हुई फायरिंग’ बताई पूरी घटना

सितम्बर 13, 2025

कौन थे मारे गए बदमाश?

पुलिस के अनुसार, मारे गए अपराधियों की पहचान रविन्द्र उर्फ बिन्दर निवासी रोहतक और अरुण निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से कुख्यात रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के लिए काम कर रहे थे।
रविन्द्र का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा रहा है। उसके खिलाफ हरियाणा और यूपी में 9 मुकदमे दर्ज थे, जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और पुलिस पर हमले जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

Disha Patani के घर फायरिंग से जुड़ा मामला

11 सितंबर को सुबह बरेली में Disha Patani के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसाई थीं। इसके अगले दिन अभिनेत्री के पिता, सेवानिवृत्त डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी को भी निशाना बनाया गया।
जांच में सामने आया कि बदमाशों ने Disha Patani की बहन खुशबू पाटनी, जो सेवानिवृत्त मेजर हैं, को सोशल मीडिया पर धमकियां भी दी थीं। इसी घटना को लेकर गठित एसटीएफ टीम ने छानबीन कर बदमाशों का पीछा किया और गाजियाबाद में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा।

गैंगस्टर कनेक्शन और पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

एसटीएफ अधिकारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि रविन्द्र पहले भी कई सनसनीखेज घटनाओं में शामिल रहा है।

  • 2022 में पानीपत के पीवीआर बरसत रोड इलाके में हत्या।

  • 2024 में फतेहाबाद में पुलिस कस्टडी से कैदी छुड़ाने की कोशिश, जिसमें मुठभेड़ हुई और एक आरोपी की मौत हो गई।

  • 2025 में बरेली में दिशा पाटनी के घर और पिता पर हमला।

ये दोनों बदमाश गैंगस्टरों के इशारे पर काम करते थे और विदेश से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर घटनाओं को अंजाम देते थे।

जिगाना पिस्टल की दहशत

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से जिगाना पिस्टल (तुर्की निर्मित), एक ग्लाक पिस्टल, दर्जनों कारतूस और अपॉचे बाइक बरामद की।
जिगाना पिस्टल को गैंगस्टरों की पहली पसंद माना जाता है क्योंकि यह फायरिंग के दौरान कभी जाम नहीं होती और एक बार में 15-17 राउंड तक फायर कर सकती है। पुलिस जांच में सामने आया कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन और नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत पहुंचते हैं और 4 से 7 लाख रुपये में गैंगस्टरों तक बेचे जाते हैं।
यही पिस्टल अतीक अहमद- अशरफ की हत्या और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी इस्तेमाल की गई थी।

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

इस एनकाउंटर में नोएडा एसटीएफ, दिल्ली स्पेशल सेल, हरियाणा एसटीएफ और यूपी पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर नेटवर्क पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और बदमाशों के सहयोगियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Varanasi Court Violence: वाराणसी कचहरी में वकीलों का हमला, दारोगा और सिपाही की पिटाई, क्या है विवाद की जड़, पुलिस प्रशासन में मची खलबली

Tags: Disha Patani
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

आवारापन 2 से सामने आया इमरान हाशमी-दिशा पाटनी का पहला लुक, वायरल फोटो ने रिलीज़ से पहले ही बना दिया माहौल

आवारापन 2 से सामने आया इमरान हाशमी-दिशा पाटनी का पहला लुक, वायरल फोटो ने रिलीज़ से पहले ही बना दिया माहौल

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 15, 2025

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म “आवारापन 2” का सेट से इमरान हाशमी और दिशा पाटनी का पहला लुक ऑनलाइन लीक हो...

Disha Patani House Firing

Bareilly News:दिशा पाटनी के पिता जगदीश का बड़ा बयान,’8 से 10 राउंड हुई फायरिंग’ बताई पूरी घटना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 13, 2025

Disha Patani House Firing:बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बीती रात गोलियों की गूंज ने...

Disha Patani Firing

Disha Patani Firing : प्रेमानंद महाराज पर बोलना दिशा पाटनी को पड़ा भारी, घर पर फायरिंग, सामने आई गोलियों की फुटेज

by Gulshan
सितम्बर 13, 2025

Disha Patani Firing : उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के  घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना...

Disha Patani

Disha Patani : दिशा पटानी के पिता के साथ हुआ धोखाधड़ी, सरकारी नौकरी के नाम पर ठगे 25 लाख

by Digital Desk
नवम्बर 16, 2024

Disha Patani : बॉलीवुड एक्ट्रेस  दिशा पटानी  के पिता, जगदीश सिंह पटानी, के साथ एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने...

Disha Patani के हाथ पर बने नए टैटू को देखकर, उड़ी एक्टर प्रभास को डेट करने की ख़बर, आखिर क्या चल रहा है दोनों के बीच ?

Disha Patani के हाथ पर बने नए टैटू को देखकर, उड़ी एक्टर प्रभास को डेट करने की ख़बर, आखिर क्या चल रहा है दोनों के बीच ?

by Neel Mani
जुलाई 2, 2024

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) प्रभास को डेट कर रही हैं! ऐसा हम नहीं कह रहे हैं,...

Next Post
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav इस बार दीवाली गिफ्ट में देंगे टिकट, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा का बड़ा दांव

Sitapur

Sitapur में फिर बाघ का हमला: मां के साथ शौच गई युवती को घसीट ले गया, तलाश जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist