सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

IAS Controversy: किस IAS अधिकारी पर लगा जज को फोन कर दबाव बनाने का गंभीर आरोप, हाईकोर्ट हुआ सख्त

दुर्गा शक्ति नागपाल पर गोंडा की सिविल जज को लंबित मुकदमे को लेकर फोन पर कथित दबाव देने का आरोप लगा है। जज की शिकायत पर हाईकोर्ट ने बातचीत के लहजे को गंभीर माना और आपराधिक अवमानना की प्रक्रिया के निर्देश दिए।

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
Durga Shakti Nagpal Controversy
Share on FacebookShare on Twitter

 Durga Shakti Nagpal Controversy:देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल पर गोंडा की सिविल जज (सीनियर डिवीजन) शबीना खान को एक लंबित मुकदमे के सिलसिले में कथित तौर पर प्रभावित करने का आरोप लगा है। जज ने इस संबंध में जिला जज को पत्र देकर फोन कॉल और बातचीत का पूरा विवरण बताया। मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने भी गंभीर टिप्पणी की है।

पुराने मुकदमे का मामला

यह विवाद गोंडा के ज्योति विद्या मंदिर बनाम नगर पालिका परिषद से जुड़े करीब तीन दशक पुराने जमीन विवाद का है। यह मुकदमा 1997 से अदालत में लंबित बताया जा रहा है। विवाद देवीपाटन मंडलायुक्त के नाम दर्ज कई नजूल भूमि के टुकड़ों से जुड़ा है। स्कूल की ओर से आरोप लगाया गया था कि सरकारी अधिकारी अपने पद का इस्तेमाल कर अदालत पर अनुचित दबाव बना रहे हैं। इसी आधार पर मुकदमे को गोंडा से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।

RELATED NEWS

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026
High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

अगस्त 8, 2026

बच्चे ने उठाया फोन

जज शबीना खान के शिकायती पत्र के मुताबिक 15 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। उस समय उनका सात साल का बेटा फोन इस्तेमाल कर रहा था और उसने कॉल रिसीव की। आरोप है कि दूसरी तरफ मौजूद महिला ने बच्चे से उसकी मां के बारे में पूछा और फिर उसका नाम, उम्र तथा परिवार से जुड़ी कुछ जानकारी मांगी। बच्चे ने जब फोन करने वाली महिला का नाम पूछा तो कथित तौर पर बिना परिचय दिए कॉल काट दी गई। करीब एक घंटे बाद उसी नंबर से दोबारा फोन आया, जिसे इस बार जज ने उठाया।

मुकदमे का जिक्र

शिकायत के अनुसार, बातचीत में महिला ने खुद को देवीपाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल बताया और जज से उनकी छुट्टी के बारे में पूछा। जज ने कथित तौर पर छुट्टी की जानकारी लेने की वजह पूछी तो बातचीत में लंबित मुकदमे का जिक्र आया। जज ने फोन पर मामले की चर्चा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उनके स्टेनो आशुतोष के नंबर से भी फोन आने की बात शिकायत में कही गई है, जिसमें कमिश्नर के स्टेनो द्वारा उनकी छुट्टी और मोबाइल नंबर की जानकारी मांगे जाने का उल्लेख है।

बातचीत पर गंभीर आरोप

शिकायती पत्र में जज ने आरोप लगाया कि बाद की बातचीत के दौरान उनके व्यवहार और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से बात करने के तरीके पर सवाल उठाए गए। शिकायत के मुताबिक, उन्हें यह भी कहा गया कि अगर उन्होंने बातचीत नहीं की होती तो उनकी शिकायत हाईकोर्ट में की जाती। जज ने आरोप लगाया कि उनकी न्यायिक भूमिका को लेकर भी टिप्पणी की गई और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए गए। उन्होंने बातचीत के दौरान अपने ‘संस्कारों’ पर टिप्पणी किए जाने का भी आरोप लगाया और कहा कि इससे वह आहत हुईं।

हाईकोर्ट का सख्त रुख

जज ने जिला जज से संबंधित मुकदमे को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया, जिसके बाद केस गोंडा में समान क्षेत्राधिकार वाली दूसरी अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि, हाईकोर्ट ने कथित फोन बातचीत के आरोपों को गंभीरता से लिया। न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी की पीठ ने कहा कि प्रथमदृष्टया बातचीत का लहजा और भाषा पीठासीन अधिकारी को प्रभावित करने के प्रयास की ओर इशारा करती है। कोर्ट ने कहा कि लंबित मुकदमे में जज पर दबाव डालने का प्रयास न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए गंभीर चिंता का विषय है। अदालत ने मामले को आपराधिक अवमानना के लिए संबंधित अदालत के सामने रखने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश भी दिया।

Tags: Allahabad High CourtDurga Shakti NagpalGonda Judge
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

High Court Decision: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल (चालक) बृजेश सिंह डागर के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Allahabad High Court on Child Marriage: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाल विवाह को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Illegal Detention: प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में एक व्यक्ति को 24 घंटे तक अवैध रूप...

Next Post
Miss Universe India 2026: केरल की कैजिया लिज मेजो ने जीता खिताब, अब करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Miss Universe India 2026: केरल की कैजिया लिज मेजो ने जीता खिताब, अब करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

UP Government School Audit

UP School Audit: CJP के स्कूल ऑडिट पर यूपी में सख्ती, भ्रामक वीडियो पर FIR का आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist