सोमवार, जुलाई 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Election: 5वें चरण में इन 12 जिलों की 61 सीटों पर वोटिंग कल

by abhishek tyagi
फ़रवरी 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को 5वें चरण के लिए मतदान होना है. इससे पहले शुक्रवार शाम को 5वें चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया. इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होना है. प्रयागराज, अमेठी, सुल्तानपुर, चित्रकूट, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, बाराबंकी जिलों में रविवार को वोटिंग होगी. 5वें चरण में कुल 692 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनका फैसला 61 सीटों के 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे।

जब बात आक्रामक चुनावी अभियानों की आती है, तो बीजेपी और सपा इसमें सबसे आगे हैं. वहीं, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भी जमकर प्रचार किया. हालांकि बसपा इस मामले में पीछे नजर आ रही है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

नवम्बर 10, 2025
UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

अक्टूबर 13, 2024

मोदी-शाह ने संभाला मोर्चा

बीजेपी की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह प्रचार के लिए मैदान में हैं. पीएम मोदी ने प्रयागराज, बहराइच, अमेठी और कौशांबी में जनसभाएं कर परिवारवाद के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा. वहीं, अमित शाह ने किसानों को सिचाई के लिए फ्री बिजली और होली और दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर जैसे वादे किए।

उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अमेठी में एकमात्र जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भारत के रोजगार सेक्टर की कमर तोड़ने का आरोप लगाया।. 

राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत के रोजगार क्षेत्र की रीढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दोस्तों ने तोड़ दी है. आप देखेंगे कि आने वाले समय में, इस देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, आप जितना चाहें उन्हें पढ़ाएं. मैंने कोरोना के समय जो बात कही, किसी ने नहीं सुनी. लेकिन बाद में सभी ने गंगा में शव जरूर देखे।’

बुलडोजर बीजेपी के विकास का प्रतीक- सीएम योगी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, अगर बीजेपी सत्ता में आई, तो लड़कियों को फ्री स्कूटी दी जाएगी. हालांकि, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दूसरे पर तीखे हमले करते नजर आए. दोनों एक दूसरे को बाबा और बबुआ कहकर संबोधित करते दिखे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा, विपक्षी दल के नेताओं को पता है कि वे हारने वाले हैं इसलिए उन्होंने परिणाम घोषित होने के बाद विदेश जाने के लिए टिकट बुक कर लिया है. अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, बुलडोजर बीजेपी के विकास का प्रतीक है. यह माफिया के मन में डर पैदा करने का भी तरीका है।

अखिलेश ने कहा- सीएम योगी को लैपटॉप चलाना नहीं आता

उधर, अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साथा. अखिलेश ने कहा, सीएम योगी लैपटॉप बाटने का वादा कर रहे हैं, लेकिन वे खुद इसे चलाना नहीं जानते. अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने के बादे को दोहराया।

Tags: UP ElectionUP Election 2022UP Election 2022 NEWSup election 2022 news of the dayup election akhilesh yadavUp Election News in Hindiup election news update
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Akhilesh Yadav

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

by Mayank Yadav
नवम्बर 10, 2025

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते...

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 13, 2024

UP Election : दिल्ली में आज उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक...

BJP

यूपी में चुनाव से पहले चर्चा में आया बुर्क़ा विवाद , जानिए क्या है इसके पीछे बीजेपी का प्लान ?

by Mayank Yadav
नवम्बर 30, 2024

यूपी में भाजपा (BJP) ने बुर्के के जरिये हो सकने वाले फर्जी मतदान को रोकने के लिए अपनी तैयारी की...

MAYAWATI PHOTO

I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होंगी मायावती, UP में कांग्रेस को मिला अखिलेश का तोड़!

by Saurabh Chaturvedi
दिसम्बर 21, 2023

लखनऊ। I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक खत्म होते ही मायावती एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं. अब इनके निशाने...

यूपी MLC चुनाव में सपा प्रत्याशी ने बीजेपी विधायकों से मांगा खुला समर्थन

by स्कंदिता मिश्रा
मई 25, 2023

उत्तर प्रदेश में 2 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव में सपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए...

Next Post

विधानसभा चुनावों के दौरान 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जब्त, टॉप की लिस्ट में पंजाब

अंबेडकरनगर के कटेहरी से योगी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- जनता का राशन खा जाने वालों का हिसाब करता है हमारा बुलडोजर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist