रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बिजली बिल बना जेब पर बोझ, जून से 4.27% बढ़ेगा चार्ज, उपभोक्ता परिषद ने जताया विरोध

उत्तर प्रदेश में जून महीने से बिजली उपभोक्ताओं को 4.27 प्रतिशत अधिक बिल चुकाना पड़ेगा। प्रदेश में बिजली दरों में इस बढ़ोतरी का राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने तीव्र विरोध किया है। गौर

by Gulshan
मई 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026
Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

जुलाई 23, 2026

UP News : उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने में अपने बिजली बिलों में 4.27% की बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा। यह बढ़ोतरी नई ईंधन अधिभार शुल्क नीति के तहत लागू की जा रही है, जिसके जरिए मार्च महीने का 390 करोड़ रुपये का अधिभार जून के बिलों में शामिल किया जाएगा। प्रदेश में लगभग 3.45 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं। यह वृद्धि ऐसे समय में हो रही है, जब उपभोक्ताओं पर बिजली कंपनियों का कुल बकाया 33,122 करोड़ रुपये है।

अप्रैल महीने में बिजली की दरों में 1.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि मई में ये दरें 2 प्रतिशत कम हो गई थीं। अब जून में फिर से दरें बढ़ाए जाने पर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने तीव्र विरोध व्यक्त किया है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने इसे गैर-कानूनी बताया और कहा कि पावर कॉर्पोरेशन ने मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन के तहत संशोधित एआरआर में 30 प्रतिशत की दर वृद्धि का प्रस्ताव दिया है, जो उपभोक्ताओं पर भारी आर्थिक दबाव डालेगा।

मामला विद्युत नियामक आयोग के सामने रखा जाएगा

यह मामला विद्युत नियामक आयोग के सामने रखा जाएगा। अवधेश वर्मा ने सुझाव दिया है कि ईंधन अधिभार शुल्क लगाने के बजाय उपभोक्ताओं के बकाया बिलों से कटौती करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “जब अधिभार ज्यादा हो तो बकाया राशि से समायोजन करना उचित होगा। परिषद इस मुद्दे को जल्द ही विद्युत नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेगी।” साथ ही, अवधेश वर्मा ने निजीकरण के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में एक लोक हित याचिका भी दायर की है।

यह भी पढ़ें : रेड डालनी है तुझे…? पत्रकार के हाउसफुल 5 में मिली फीस के सवाल पर…

स्वतंत्र जांच जरूरी

विद्युत नियामक आयोग को सरकार को यह सुझाव देना चाहिए कि निजीकरण से पहले स्वतंत्र जांच कराई जाए। अवधेश वर्मा ने हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के 2015 के आदेश का उदाहरण देते हुए इस बात पर जोर दिया कि निजीकरण से पहले स्वतंत्र जांच जरूरी है। उन्होंने अपने प्रस्ताव में बताया कि हरियाणा विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 86(2) के तहत हरियाणा सरकार को सलाह दी थी कि निजीकरण से पहले उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।
Tags: UP News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Next Post
Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

Covid-19

भारत में Covid-19 की नई लहर.. बिहार, दिल्ली, राजस्थान और अरुणाचल में मामले बढ़े, पटना एम्स में 6 पॉजिटिव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist