मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

पकड़ी गई ‘साइको किलर’ की कानपुर वाली गर्लफ्रेंड, माशुका की चाहत में सनकी ने रेखा व उसके 3 बच्चों का किया मर्डर

इटावा में पति ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी थी, पुलिस ने आरोपी की प्रेमिका को किया अरेस्ट और हत्याकांड से उठाया पर्दा।

by Vinod
नवम्बर 21, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में साइको किलर ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को गुमराह किया। आखिरकार जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो कातिल ने पूरी सच्चाई बयां कर दी। शातिर का कानपुर की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसी के कहने पर उसने अपनी पूरी बगिया को उजाड़ दिया। इटावा पुलिस ने आरोपी की माशुका को सविल लाइन थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौराहा पुल के नीचे से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, इटावा के मोहल्ला लालपुरा में कारोबारी मुकेश अपनी पत्नी रेखा वर्मा, बेटी भव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट के साथ रहता था। 11 नवंबर को मुकेश ने पत्नी और तीनों बच्चों को नींद गोलियां खिलाकर पहले अर्ध बेहोशी हालत में पहुंचा दिया था। इसके बाद भोर पहर लगभग चार से पांच बजे के बीच गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से भागकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। जहां जीआरपी ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने हत्याकांड की बात कबूल कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने डिप्रेशन में आकर घटना को अंजाम दिया और खुद सुसाइड के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गया, जहां जीआरपी ने उसे पकड़ लिया।

RELATED NEWS

Etawah Road Accident

Etawah Road Accident: इटावा में बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक की मौत, 27 यात्री घायल

जुलाई 9, 2026
Etawah son killed father case

Son Killed Father: इटावा से दिल दहला देने वाली खबर, शराबी बेटे ने अपने पिता को क्यों मौत के घाट उतारा

फ़रवरी 27, 2026

पुलिस के हाथ लगा सबूत

आरोपी ने पुलिस को अपनी बातों पर गुमराह किया। पुलिस ने जांच पड़ताल जारी रखी। तभी पुलिस को जानकारी मिली कि मुकेश के संबंध कानपुर की रहने वाली एक युवती से हैं। हत्यारोपी मुकेश ने महिला को कानपुर में सराफा की दुकान खुलवाई थी, और उसी के साथ ज्यादा समय गुजारने लगा था। मुकेश के परिवार ने इस बात का विरोध किया, तो उसने अपनी पत्नी व दो बेटियों और बेटे की हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने आत्महत्या की साजिश रची, लेकिन उसका झूठ पकड़ा गया और पूरे मामले का खुलासा हो गया।

कानपुर में किराए के घर पर रहती थी स्वाती

कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि जांच पता चला कि मुकेश की जालौन जिले के थाना उरई के गणेशजी मोहल्ला निवासी स्वाती सोनी नाम की महिला से अवैध संबंध हैं। स्वाती, मुकेश की पहली पत्नी की रिश्तेदार है। वह कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के सी-ब्लाक विश्व बैंक, मकान नंबर-216 में किराये पर रहती है। हत्याकांड वाले दिन स्वाती शताब्दी ट्रेन से इटावा आई थी। आरोपी मुकेश उसे स्टेशन से लेने गया था जिसके बाद वह उसे बस स्टैंड से कानपुर के लिए रोडवेज बस में छोड़ आया था।

किराने की दुकान चलाती थी स्वाती

मुकेश ने स्वाती को कानपुर के खाड़ेपुर में सराफा की दुकान कराई थी। प्रेमिका को सराफा की दुकान खुलवाने से मुकेश के परिवार वाले विरोध करने लगे थे। इसी के बाद मुकेश ने माशुका के साथ मिलकर पूरे परिवार को खत्म करने का प्लान बनाया। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि 10 नवंबर की रात दो बजे से स्वाती मुकेश से फोन पर बात कर रही थी। 11 नवंबर की सुबह अपने छोटे बेटे डुग्गू के साथ शताब्दी ट्रेन से इटावा पहुंची, साढ़े आठ बजे मुकेश स्कूटी से उसे स्टेशन से लेने पहुंचा था।

दोनों ने मिलकर हत्याकांड की रची साजिश

पुलिस की जांच में सामने आया है कि स्वाती और मुकेश ने हत्याकांड की साजिश रची। मुकेश ने फिर पत्नी व तीन बच्चों को मर्डर कर दिया। वारदात के बाद से स्वाती फरार चल रही थी। हत्यारोपी मुकेश की माशूका बुधवार दोपहर करीब एक बजे कोर्ट में किसी अधिवक्ता से चोरी छिपे मिलने पहुंची थी। पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो कोर्ट के बाहर सादे पकड़े पर जवान तैनात कर दिए गए। जैसे ही स्वाती कोर्ट के बाहर पहुंची, तत्काल उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने स्वाती को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Tags: Etawah murder caseetawah newsEtawah PoliceHusband kills three childrenHusband kills wife
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Etawah Road Accident

Etawah Road Accident: इटावा में बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक की मौत, 27 यात्री घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Etawah Road Accident:उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली जा...

Etawah son killed father case

Son Killed Father: इटावा से दिल दहला देने वाली खबर, शराबी बेटे ने अपने पिता को क्यों मौत के घाट उतारा

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 27, 2026

Son Killed Father in Etawah: लखनऊ के आशियाना इलाके में बेटे द्वारा पिता की हत्या की घटना को लोग अभी...

Etawah News

महाकुंभ स्नान के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 2 की मौत..21 घायल

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 10, 2025

Etawah News: प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई...

इस कसाई ने महिला को काटने के बाद शव के किए टुकड़े, हड्डियों को पीसा फिर कुकर में पकाकर हजम कर गया मांस

इस कसाई ने महिला को काटने के बाद शव के किए टुकड़े, हड्डियों को पीसा फिर कुकर में पकाकर हजम कर गया मांस

by Vinod
जनवरी 23, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हैदराबाद में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी। यहां पति ने अपनी...

किलर का कबूलनामा, ‘‘सबको पता था आज मरना है’ फिर रोते-रोते पत्नी समेत तीनों बच्चों को मार डाला ‘साहब’

किलर का कबूलनामा, ‘‘सबको पता था आज मरना है’ फिर रोते-रोते पत्नी समेत तीनों बच्चों को मार डाला ‘साहब’

by Digital Desk
नवम्बर 12, 2024

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां लालपुरा के...

Next Post
मर्स्क के साथ CM माजी की बैठक,ओडिशा के जहाज रीसाइक्लिंग और रोजगार पर चर्चा

मर्स्क के साथ CM माजी की बैठक,ओडिशा के जहाज रीसाइक्लिंग और रोजगार पर चर्चा

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi on Adani: रंगे हाथ पकड़े गए अडानी, फिर भी गिरफ्तारी नहीं? राहुल का पीएम मोदी पर तंज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist