Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पकड़ी गई ‘सफेद जहर’ की फैक्ट्री, आर्टिफिशियल रंग से मुर्गी के देसी अंडे बना रही थी ‘अल्लाह खा एंड कंपनी’

छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने 3,89,772 रुपये मूल्य के आर्टिफिशियल अंडे सीज किए। इसके अलावा 45,360 रंगे हुए अंडे तथा 35,640 सफेद अंडे, जिन्हें रंग करने के लिए अलग रखा गया था

by Vinod
November 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आपने अभी तक दूध, पनीर, खोया के साथ ही अन्य खाद्य समाग्री में मिलावट के बारे में सुना था, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मिलावटखोरों ने आर्टिफिशियल रंग से देशी अंडे तैयार करने वाली फैक्ट्री चला रहे थे। ये फैक्ट्री ऑन-बान और शान के साथ काशीपुर रोड स्थित रामपुर तिराहा बरवाड़ा मजरा में संचालित थी। सटीक सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सफेद जहर का भंडाफोड़ किया है।

मामला यूपी के मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के काशीपुर रोड स्थित बरवाड़ा मजरा का है। यहां देशी अंडों का गोदाम अल्लाह खा नाम का शख्स चला रहा था। खाद्य विभाग को जानकारी मिली कि गोदाम में फेक अंडों का गेम चल रहा है। इस पर टीम ने पूरी रात कार्रवाई की। फिर गोदाम को सील कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सफेद अंडों पर आर्टिफिशियल कलर लगाकर उन्हें देशी अंडों के रूप में बाजार में बेचा जा रहा था।

RELATED NEWS

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

June 10, 2026
Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

June 10, 2026

छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने 3,89,772 रुपये मूल्य के आर्टिफिशियल अंडे सीज किए। इसके अलावा 45,360 रंगे हुए अंडे तथा 35,640 सफेद अंडे, जिन्हें रंग करने के लिए अलग रखा गया था उन्हें भी बरामद कर सीज कर लिया गया। टीम को गोदाम में अंडों की रंगाई में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण भी मिले, जिन्हें सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन रसायनों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।

सुबह होते ही सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोदाम की गतिविधियों की विस्तृत जांच के बाद इसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में मिलावटखोरी का खेल काफी समय से चल रहा था और बड़ी मात्रा में नकली देशी अंडों की आपूर्ति शहर के विभिन्न बाजारों में की जा रही थी।

अधिकारियों के मुताबिक आर्टिफिशियल कलर का उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। मामले में संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि रंगे हुए अंडे बाजार में कहां-कहां सप्लाई हो रहे थे।

Tags: artificial coloursdesi eggsMoradabadUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

Uttar Pradesh में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए 8 जून का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Pollution Under Control Certificate - PUCC: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सरकारें लगातार नए...

Next Post
सोनम को देखते ही बोला विपिन रघुवंशी, ‘हुजूर’ यही है मेरे भाई राजा की कातिल बीवी, जिस पर मुस्कराई बेवफा औरत

सोनम को देखते ही बोला विपिन रघुवंशी, ‘हुजूर’ यही है मेरे भाई राजा की कातिल बीवी, जिस पर मुस्कराई बेवफा औरत

Birth Proof: यूपी सरकार का बड़ा निर्णय, किसने और क्यों दिया विभागों को आधार को जन्म तिथि प्रमाण न मानने का आदेश

Birth Proof: यूपी सरकार का बड़ा निर्णय, किसने और क्यों दिया विभागों को आधार को जन्म तिथि प्रमाण न मानने का आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist