• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

नकली वर्दीधारी निकले ठग, रिटायर्ड पुलिसवाले से ठगे गहने, क्राइम का डर दिखाकर हुए फरार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ फर्जी पुलिसकर्मियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी से लूटपाट की। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

by Gulshan
June 23, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
Nagpur News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nagpur News : महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो नकली पुलिसकर्मियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को अपना शिकार बनाया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एक पुलिस अधिकारी ने इस पूरे मामले की पुष्टि एक समाचार एजेंसी को दी है।

यह घटना रविवार सुबह करीब 8:30 बजे की है, जब 75 वर्षीय पूर्व सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दशरथ धोंडाबाजी बरघाट मानेवाड़ा रोड स्थित वेणु कॉर्नर होटल के पास टहल रहे थे। तभी दो व्यक्ति, जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे, उनके पास पहुंचे और इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ने की झूठी कहानी सुनाई।

Related posts

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

August 14, 2025
बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

August 14, 2025

स्थानिय लोगों को पुलिस ने दी सलाह

फर्जी पुलिसवालों ने बुजुर्ग से कहा कि वे सार्वजनिक स्थान पर कीमती गहने पहनकर न घूमें क्योंकि हाल ही में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने सलाह दी कि गहनों को तुरंत उतारकर सुरक्षित रखें। जैसे ही बरघाट ने अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतारी, वैसे ही दोनों ठग उन्हें लेकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : गांधी ग्राउंड की नुमाइश में भीषण आग, 20 दुकानें जलकर खाक…

इस मामले में अजनी पुलिस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। रिटायर्ड अधिकारी ने बताया कि वे धोखेबाजों की बातों में आकर उनके झांसे में आ गए। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: Nagpur News
Share196Tweet123Share49
Previous Post

क्या AC की ठंडक पर्यावरण पर पड़ रही भारी ,कैसे ठंडी हवा बन रही हमारे लिए ख़तरा

Next Post

Hindon River Front से गाजियाबाद को मिलेगी नई पहचान, 1000 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार

Gulshan

Gulshan

Next Post
Hindon River Front

Hindon River Front से गाजियाबाद को मिलेगी नई पहचान, 1000 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version