Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध मौत से बवाल, हाईवे जाम और पथराव,एक गिरफ्तार, बाकी फरार

Mathura में ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध मौत के बाद बवाल मच गया। समर्थकों ने हत्या का आरोप लगाकर हाईवे जाम किया, पुलिस से झड़प हुई। एक आरोपी पकड़ा गया, बाकी फरार हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
farsa wale baba death mathura case
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Death of ‘Farsa Wale Baba’:मथुरा के कोसीकलां इलाके में शनिवार तड़के एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गौ-सेवा के लिए पहचाने जाने वाले बाबा चंद्रशेखर, जिन्हें लोग ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जानते थे, उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

पीछा करते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे बाबा को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गायों को लेकर जा रहे हैं। यह खबर मिलते ही वह तुरंत अपनी बाइक से उनका पीछा करने निकल पड़े। बताया जा रहा है कि कोटवन चौकी क्षेत्र के पास पीछा करते समय एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद उन्हें गाड़ी से कुचल दिया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

RELATED NEWS

jhansi girl suicide over iphone demand

Jhansi Suicide case:ऑटो चालक पिता और मजदूर मां की बेटी ने कौन सी जिद्द ना पूरी होने पर उठाया खौफनाक कदम

March 11, 2026
greater noida student suicide case up

Greater noida news : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर एक छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या ,सोसाइटी में मची सनसनी

March 11, 2026

समर्थकों ने लगाया हत्या का आरोप

बाबा के समर्थकों का कहना है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या है। उनका आरोप है कि गौ-तस्करों ने जानबूझकर बाबा को निशाना बनाया। इसी गुस्से में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध शुरू कर दिया।

एक आरोपी पकड़ा, बाकी फरार

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, तीन अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

हाईवे जाम, पुलिस से झड़प

बाबा की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग दिल्ली-आगरा हाईवे पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी और जमकर नारेबाजी की। हालात तब और बिगड़ गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और पीएसी की कई टीमें मौके पर तैनात की गई हैं। अधिकारी लगातार लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि माहौल और खराब न हो।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

बाबा चंद्रशेखर के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए गौशाला ले जाया जा रहा है। वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा हमेशा गायों की रक्षा के लिए आगे रहते थे और इसी सेवा में उन्होंने अपनी जान गंवाई।

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, यह भी कहा गया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा।

Tags: Cow Protection IssueMathura NewsUP Crime News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

jhansi girl suicide over iphone demand

Jhansi Suicide case:ऑटो चालक पिता और मजदूर मां की बेटी ने कौन सी जिद्द ना पूरी होने पर उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Girl Suicide Over iPhone Demand in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

greater noida student suicide case up

Greater noida news : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर एक छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या ,सोसाइटी में मची सनसनी

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Student Suicide in Greater Noida West:दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां गौड़...

jhansi lpg cylinder truck theft case up

LPG Cylinder Theft: गैस की किल्लत के बीच झांसी में LPG सिलेंडरों से लदा ट्रक चोरी, हाईवे पर खाली मिला वाहन

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

LPG Cylinder Theft in Jhansi:उत्तर प्रदेश के झांसी से गैस सिलेंडर चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां...

मुरादाबाद में भाई बना बहन का हत्यारा, चाकू से गोदकर कर दी हत्या, मां गंभीर घायल, बहन की हत्या कर फरार हुआ भाई

UP News:मुरादाबाद में भाई बना बहन का हत्यारा, चाकू से गोदकर हत्या, मां गंभीर घायल, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
March 7, 2026

Moradabad crime:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक...

Rampur Student Death Investigation Case

Rampur sucide casee: बोर्ड परीक्षा से पहले 12वीं के छात्र की मौत, फोन कॉल के बाद फंदे पर लटका मिला जांच जारी

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Student Death Case: उत्तर प्रदेश के स्वार क्षेत्र में एक 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist