Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

प्यार के लिए पत्नी बनी कसाई, 1 लाख की सुपारी देकर अपनी आंख के सामने पति की कटवाई गर्दन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक और पति अपनी पत्नी के हाथों मारा गया। बेवफा बीवी ने प्यार की चाहत में खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाए जानें का प्लान बनाया और सुपारी किलर को एक लाख की सुपारी दी। फिर अपनी आंखों के सामने पति का गला कटवाया।

Vinod by Vinod
October 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक और पति अपनी पत्नी के हाथों मारा गया। बेवफा बीवी ने प्यार की चाहत में खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाए जानें का प्लान बनाया और सुपारी किलर को एक लाख की सुपारी दी। फिर अपनी आंखों के सामने पति का गला कटवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

बिजनौर के निवासी बृजलाल ने बीते आठ अक्टूबर को अपने छोटे भाई योगेश (35) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर योगेश की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने पिलखुवा क्षेत्र में जंगल में एक लाख मिली। लाश पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो गई थी। पुलिस ने योगेश के परिवारवालों को शिनाख्त के लिए बुलाया। कपड़े और बाइक से शव का शिनाख्त हुई। शव योगेश का निकाला। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर योगेश की बीवी पूजा और उसके प्रेमी आशीष पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

RELATED NEWS

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

January 23, 2026
Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

January 14, 2026

पति के मर्डर की दी सुपारी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी पूजा ने बताया कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया। पुलिस ने बताया कि पूजा ने सुपारी किलर चंद्रपाल को एक लाख रुपये की सुपारी दी। चंद्रपाल ने पूजा के पति को मारने की हामी भर दी। एडवांस में उसे 7 हजार रुपये भी दिए। चंद्रपाल ने अपने साथी प्रवीण को भी अपराध में मिला लिया। 24 सितंबर को योगेश अपनी बाइक से पूजा को लेने पिलखुवा पहुंचा तो वहां उसके साथ आशीष भी था। चंद्रपाल और प्रवीण पास में ही छुपे हुए थे। इस दौरान चंद्रपाल ने पीछे से आकर योगेश के गले पर पेपर कटर से वार कर दिया।

अपने सामने कटवाया पति का गला

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद योगेश घायल हो गया और जान बचाने के लिए जंगल की ओर भागा। कुछ दूर पर आरोपियों ने योगेश को दबोच लिया। इसके बाद उन्होंने योगेश का गला काट दिया। पूजा चाहती थी कि योगेश का गला उसकी आंखों के सामने काटा जाए। जब योगेश का गला काटा जा रहा था तो वहीं खड़े-खड़े ये सब देख रही थी। उसे पति पर बिल्कुल भी रहम नहीं आया। पुलिस ने बताया, योगेश के शव को जानवरों ने नोंच लिया था और केवल कंकाल ही बचा था। उसकी पहचान कपड़ों और पास में मिली बाइक से हुई थी।

योगेश और पूजा में अक्सर विवाद होता था

मृतक के भाई बृजपाल ने पुलिस को बताया योगेश और पूजा की शादी साल 2013 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पूजा का अफेयर आशीष नामक युवक से था। आशीष को लेकर योगेश और पूजा में अक्सर विवाद होता था। पूजा सरेआम योगेश को अंजाम भुगतने की धमकी देती थी। योगेश और पूजा लिंक रोड क्षेत्र के साहिबाबाद गांव में दो बच्चों के साथ किराए पर रह रहे थे। पूजा हरहाल में आशीष से शादी करना चाह रह रही थी। उसने योगेश से तालाक भी मांगा, लेकिन वह देने को तैयार नहीं हुआ। आशीष और पूजा मिलकर योगेश को पीटते थे। योगेश बच्चों के चलते पत्नी से अलग नहीं होना चाहता था।

आशीष का पूजा से प्रेम संबंध बन गए

पुलिस के अनुसार, पहले पूजा का सुखदेव नामक युवक से अफेयर था। सुखदेव और आशीष दोस्त थे। दोनों कर्नाटक में एक टावर लगाने वाली कंपनी में काम करते थे। लगभग दो साल पहले सुखदेव और पूजा का किसी बात को लेकर ब्रेकअप हो गया था। इस पर सुखदेव ने आशीष को पूजा का नंबर देकर उससे सुलह करवाने के लिए कहा था। फोन पर बात करने के दौरान आशीष का पूजा से प्रेम संबंध बन गए। फिर वो कर्नाटक से नौकरी छोड़कर वापस आ गया था। लगभग एक साल तक आशीष पूजा के साथ लिव-इन रिलेशन में रहा था। इसी दौरान दोंनों ने पूजा के पति की हत्या करने की योजना बनाई।

पूजा पर एक मुकदमा बिजनौर में दर्ज करवा रखा था

पुलिस को जांच में पता चला कि पूजा को अपने परिवार से कुछ जमीन मिली थी, जिसे बेचकर उसने रुपये बैंक में जमा करवाए थे। जरूरत पड़ने पर रुपये निकालती रहती थी। योगेश जब विरोध करता तो पूजा उसे जान से मारने की धमकी देती। एसीपी ने बताया कि योगेश ने पूजा पर एक मुकदमा बिजनौर में दर्ज करवा रखा था। पूजा उस मामले को गाजियाबाद की अदालत में ट्रांसफर करवाना चाहती थी। साजिश के तहत 13 सितंबर को योगेश को बिजनौर बुलाया गया था और चंद्रपाल के साथी प्रवीण को उसका फोटो देकर हत्या करने के लिए कहा था। प्रवीण को बिजनौर में योगेश नहीं मिला। इसके बाद 15 सितंबर को साहिबाबाद स्थित आशीष के कमरे पर योगेश को चंद्रपाल ने यह कहकर बुलाया था कि पूजा का सामान कमरे पर रखा है वह ले जाए, लेकिन योगेश सामान लेने नहीं गया था।

Tags: accused wife arrestedGhaziabadhusband murdered by giving contractUttar Pradesh: Wife kills husband
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Ghaziabad Ahil Death Case: जिले में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हुए एक और मासूम की जान लापरवाही की भेंट...

Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Ghaziabad GDA illegal plotting: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लोनी क्षेत्र...

Ghaziabad

सौतन को बगल में बिठाया और बीवी को कार से उड़ाया; नैनीताल की सड़कों पर तमाशा!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad News Nainital Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ वैवाहिक...

Ghaziabad Biodiversity Park:

Ghaziabad को 2026 में मिलेगा भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’; जिपलाइन और रिसर्च गार्डन होंगे खास आकर्षण

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad Biodiversity Park: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नए बस अड्डे...

Ghaziabad

अंधेरे में पैर पर गोली मारने वाली पुलिस दिन के उजाले में पिस्टल लोड करना भूली! देखें शर्मनाक वीडियो।

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Ghaziabad Police viral video: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस, जो अपराधियों के सटीक निशाने और लगातार होने वाली मुठभेड़ों के...

Next Post
बस्ती में पकड़ी गई लेडी ‘नटवरलाल’ लवली सिंह, जो इस तरह से नेता-कारोबारी और रईसों का करती थी शिकार

बस्ती में पकड़ी गई लेडी ‘नटवरलाल’ लवली सिंह, जो इस तरह से नेता-कारोबारी और रईसों का करती थी शिकार

Uttar Pradesh News

बम बनाते वक्त हुआ जबरदस्त धमाका! 80% झुलसा युवक, एक किलोमीटर दूर तक गूंजा विस्फोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist