मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बस्ती में पकड़ी गई लेडी ‘नटवरलाल’ लवली सिंह, जो इस तरह से नेता-कारोबारी और रईसों का करती थी शिकार

उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस ने जनपद में सक्रिय अंतरजनपदीय हनी ट्रैप रैकेट का खुलासा करते हुए गैंग की लेडी सरगना लवी उर्फ लवली सिंह को दबोच लिया है।

by Vinod
अक्टूबर 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस ने जनपद में सक्रिय अंतरजनपदीय हनी ट्रैप रैकेट का खुलासा करते हुए गैंग की लेडी सरगना लवी उर्फ लवली सिंह को दबोच लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आाई लेडी नटवरलाल के निशाने पर कई रसूखदार हस्तियां थीं। वह कुछ बड़े व्यापारियों के अलावा रंगीन मिजाज नेताओं और ठेकेदारों का शिकार करना चाहती थी। पुलिस की पूछताछ में उसने चार-पांच नाम तक गिनाए, जिनको जाल में फंसाकर करोड़ों का वारा-न्यारा करने का उसका इरादा था।

वह पढ़ी लिखी थी। सुंदर थी। आवाज में भी जादू था। ऐसे में लेडी नटवरलाल लवली सिंह ने जल्द से जल्द रईस बनने के लिए अपराध का रास्ता चुना। उसने अपने पूरे परिवार के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दी। लवली सिंह की रडार पर बरेली के कई रईस थे। उसने कप्तानगंज थानाक्षेत्र में एक कारोबारी को अपने जाल में फंसाया और मोटी रकम की डिमांड की। कारोबारी की पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हिम्मत दिखाई और एसपी अभिनंदन से मिलकर पूरी कहानी बयां की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को टास्क सौंपा।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

कोतवाली पुलिस ने कई दिनों तक लवली सिंह और उसके गैंग पर नजर रखी। साक्ष्य जुटाए और शुक्रवार को मुंडेरवा में रह रही लवी उर्फ लवली उर्फ सुषमा सिंह को दबोच लिया। पकड़ी गई लेडी ठग संतकबीरनगर के खलीलाबाद की रहने वाली है। उसके पास से डिजिटल साक्ष्य, बैंक लेनदेन के कागजात और वीडियो क्लिप बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पूरे रैकेट की गतिविधियों की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है।

कप्तानगंज क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति को इसने हनी ट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपये वसूल लिए और 50 लाख रुपये अभी मांग रही है। पहले तो संकोच में बात दबी रही लेकिन बाद में आजिज आकर वह महिला एसपी के सामने पेश हो गई। उसकी बातें सुनकर एसपी ने कोतवाली पुलिस को छानबीन का निर्देश दिया। जांच में पता चला कि लवी उर्फ लवली सिंह हनी ट्रैप का रैकेट चलाती है। पुलिस के मुताबिक हनी ट्रैप की मास्टरमाइंड लवी का पूरा परिवार गिरोह में शामिल है। लवली सिंह लोगों को परिवार के साथ मिलकर अपने जाल में फंसाती है और फिर उसने लाखों रूपए की उगाही करती है।

पुलिस ने बताया कि ट्रैप करने से लेकर ब्लैक मेलिंग करने में लवली सिंह की बहन पूरा साथ देती थी। पिता और मां भी सहयोग करती थी। केस दर्ज कराने वाली महिला के मुताबिक लवी की बहन सन्नो, पिता फूलचन्द्र, इसकी मां एवं अन्य कई लोग शामिल है। पुलिस ने इन सबको केस में नामजद किया है। महिला का आरोप है कि इसकी बहन भी फोन करके उन्हें धमकाती थी और धन उगाही करती थी। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता ने एक दंपती का जिक्र किया है। कहा है कि लवी सिंह उसे धमकी देती थी कि जिस तरह उसकी पत्नी को धमकाकर आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया था, वही हाल तुम्हारा भी करूंगी, वरना अपने पति से कहो कि वह मुझे 50 लाख रुपये दे दे।

लवी सिंह अब तक तीन लोगों को शिकार बना चुकी है। तीनों में बेहद चालाकी से नजदीकी बढ़ाने के बाद उसने कांड किया। जांच कर रहे इंस्पेक्टर दिनेश चौधरी बताते हैं कि उसकी बातचीत में ऐसी मधुरता और आत्मीयता होती थी कि कोई भी व्यक्ति उसके झांसे में आने से खुद को रोक नहीं पाता था। पहले सोशल मीडिया या फोन के जरिए रसूखदार या संपन्न पुरुषों से संपर्क करती थी। धीरे-धीरे उनसे दोस्ती बढ़ाती और फिर निजी मुलाकात का बहाना बनाकर सुनसान जगह बुलाती थी। वहां गिरोह के अन्य सदस्य पहले से मौजूद रहते थे। मुलाकात के दौरान फोटो या वीडियो बना लेते, फिर उन्हीं तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देते थे।

लवली सिंह एंड कंपनी न्यूड फोटो और वीडियो के जरिए लाखों रुपये की मांग करते थे। नहीं देने पर महिला उत्पीड़न या दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने लवली सिंह को जेल भेज दिया है। एसपी के आदेश पर इस पूरे केस की जांच साइबर सेल भी कर रही है। फिलहाल लवली सिंह के परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस लगातार ऑपरेशन चलाए हुए है। पुलिस गैंग से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। एसपी का कहना है कि जल्द ही लवली सिंह के गैंग के अन्य आरोपी सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे।

Tags: bastiinter-district honey trap racketLovely Singh arrestedUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
Uttar Pradesh News

बम बनाते वक्त हुआ जबरदस्त धमाका! 80% झुलसा युवक, एक किलोमीटर दूर तक गूंजा विस्फोट

Trudeau and Katy Perry

समंदर के बीच कैटी पेरी को Kiss करते दिखे शर्टलेस जस्टिन ट्रूडो, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist