शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मुस्कान से ज्यादा खूंखार निकली गाजियाबाद की प्राची, पति के मुंह में पिस्टल की नाल डालकर चला दी गोली

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक और मुस्कान पकड़ी गई है। शातिर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी, उसके प्रेती और तीन अन्य हत्यारों को दबोच लिया है।

by Vinod
अक्टूबर 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक और मुस्कान पकड़ी गई है। शातिर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी, उसके प्रेती और तीन अन्य हत्यारों को दबोच लिया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता युवक की पत्नी थी। पत्नी ने ही पति को मारने का प्लान बनाया और फिर प्रेमी के साथ उसे रास्ते से हटा दिया।

ब्ता दें, मसूरी थाना क्षेत्र के डासना के बड़ा बाजार स्थित आसिफ अपनी पत्नी के साथ रहता था। आसिफ मकान में लेंटर के जाल बांधने का काम करता था। घटना वाले दिन जब आसिफ स्कूटी से घर वापस लौट रहा था, तभी सीकरोड के पास तीन लोगों ने उसे रोक लिया। आसिफ को रोकने के बाद तीनों लोग उससे झगड़ने लगे और फिर दो लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए और तीसरे हमलावर ने उसके मुंह में पिस्टल की नाल डालकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद आसिफ जमीन पर गिर पड़ा और फिर उन्होंने उसके ऊपर दो गोलियां और दाग दीं।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

अगस्त 19, 2026
Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जिसका एक सीसीटीवी सामने आया है। मृतक के भाई आशिक ने हत्या का मामला रिहान, बिलाल, फरमान और दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्राची और उसके प्रेमी व तीन अन्य आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि आसिफ की हत्या का प्लान उसकी पत्नी ने बनाया। प्राची ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर आसिफ को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आसिफ ने लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी प्राची उर्फ आशी हिंदू थी, जबकि आसिफ पहले से शादीशुदा था। वहीं प्राची की भी यह दूसरी शादी थी। शादी के कुछ समय बाद आसिफ की पत्नी का उसके दोस्त के साथ अवैध संबंध हो गया। अवैध संबंधों से वह चार महीने की प्रेग्नेंट भी हो गई। आसिफ को इसके बारे में जानकारी हो गई। पुलिस में बताया कि आसिफ नशा तस्करी मामले में जेल गया था। उसकी गैरहाजिरी में पत्नी के संबंध उसके दोस्त से बन गए थे। वह अक्सर आसिफ के घर आता और रात को प्राची के साथ रूकता।

इसकी जानकारी उसके पति आसिफ को हो गई और फिर दोनों के बीच विवाद रहने लगा। रोज-रोज विवाद होने से मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी से सारी बात बताई और फिर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगी। योजना के अनुसार, पत्नी ने पहले पति को नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर दिया, लेकिन उसे मौत की नींद सुलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। पत्नी द्वारा हत्या करने में नाकाम होने के बाद प्रेमी ने उसके पति को जान से मारने की योजना बनाई। घटना वाले दिन पति को घेरकर उसके मुंह में पिस्टल की नाल डालकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पकड़े गए आरोपी रिहान ने बताया कि वह चिकन की दुकान करता है.। आसिफ को पिछले तीन साल से जानता था। मार्च 2024 में आसिफ किसी मामले में जेल चला गया था। उसकी गैरहाजिरी में उसकी जान-पहचान आसिफ की पत्नी प्राची उर्फ आशी से हो गई और उनके बीच संबंध बन गए। दोनों हमेशा के लिए साथ रहने का प्लान बनाने लगे। इसी बीच आशी का पति जेल से जमानत पर बाहर आ गया। इसके बाद उनकी पोल खुल गई और आसिफ और उसकी पत्नी आशी के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगे। हम दोनों शादी करना चाह रहे थे। हमारे बीच आसिफ दीवार बना हुआ था। ऐसे में प्राची के कहने पर मैंने आसिफ को मारने की प्लान बनाया और मौका पाते ही उसे रास्ते से हटा दिया।

Tags: accused wife arrestedGhaziabadUttar PradeshWife murders husbandWife's lover arrested
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

UP Weather Update

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

Next Post
Ayodhya Blast: अयोध्या में भीषण धमाके से मिट्टी में मिला घर, 5 लोगों की मौत के साथ कई घायल, एक्शन में सीएम योगी

Ayodhya Blast: अयोध्या में भीषण धमाके से मिट्टी में मिला घर, 5 लोगों की मौत के साथ कई घायल, एक्शन में सीएम योगी

BHU

250 मीटर की दूरी, 30 मिनट की देरी: BHU के 'नो-टच' नियम ने ले ली 17 साल की प्राची की जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist