शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ghazipur में लव जिहाद का मामला: हिंदू युवती को बहलाकर मंदिर में की शादी, आरोपी सद्दाम गिरफ्तार

गाजीपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर मंदिर में शादी कर ली। हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला चर्चा में है।

by Mayank Yadav
जुलाई 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Ghazipur
Share on FacebookShare on Twitter

Ghazipur Love Jihad: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में लव जिहाद का एक ताजा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को प्यार के जाल में फंसाया, उसे बहलाकर घर से भगाया और सैदपुर लाकर मंदिर में शादी कर ली। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर युवक-युवती को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। Ghazipur पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है। युवती के पिता ने युवक पर लव जिहाद और अनैतिक शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghazipur में तहसील परिसर में पकड़े गए

गाजीपुर जिले के सैदपुर क्षेत्र में बुधवार को हिंदू संगठनों ने लव जिहाद के आरोप में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को तहसील परिसर से पकड़ लिया। आरोप है कि युवक सद्दाम हुसैन, जो रामपुर माझा के देवकली गांव का निवासी है, युवती को बहलाकर सैदपुर लाया और दोनों ने मां काली मंदिर में शादी कर ली। जैसे ही हिंदू संगठनों को सूचना मिली, बजरंग दल, हिंदू जनजागृति समिति और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। युवक युवती को मंदिर के पीछे छिपाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बुलाकर दोनों को कोतवाली भेज दिया।

RELATED NEWS

Ghazipur

अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा! गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज को मिली MRI सुविधा, ₹15 करोड़ की परियोजना पूरी

नवम्बर 20, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

नवम्बर 18, 2025

पिता ने लगाया गंभीर आरोप

इस घटना की जानकारी मिलने पर युवती के पिता तत्काल कोतवाली पहुंचे और आरोपी सद्दाम के खिलाफ लव जिहाद और अनैतिक शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी पढ़ाई-लिखाई में अच्छी थी, लेकिन सद्दाम ने उसे बहलाया और बहकाकर शादी के लिए मजबूर किया। युवती के भाई ने भी कोतवाली में पहुंचकर रोते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस कर रही जांच

कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सद्दाम हुसैन को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। पुलिस घटना की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। इस प्रकरण के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। Ghazipur पुलिस सभी पक्षों से बयान दर्ज कर मामले की सच्चाई सामने लाने में जुटी है।

मानसून का असर: Delhi समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी

Tags: Ghazipur
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Ghazipur

अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा! गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज को मिली MRI सुविधा, ₹15 करोड़ की परियोजना पूरी

by Mayank Yadav
नवम्बर 20, 2025

Ghazipur inauguration: गाज़ीपुर जनपद के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि आज मेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर में अत्याधुनिक एमआरआई...

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

by Vinod
नवम्बर 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी छोटे बेटे उमर ने गाजीपुर की रहने वाली फातिमा से बीते 15 नवंबर को शादी...

Ghazipur

नचनिया VS सीता मैया: खेसारी लाल पर टिप्पणी से भड़के ओम प्रकाश सिंह, हेमा मालिनी को लेकर BJP को दिया ‘अल्टीमेटम’!

by Mayank Yadav
अक्टूबर 28, 2025

Ghazipur: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए और महागठबंधन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा)...

Ghazipur

Ghazipur में गंगा स्नान के दौरान हादसा: 6 बच्चियां डूबीं; 2 की मौत, 1 लापता; मल्लाहों ने बचाई 3 जिंदगियां

by Mayank Yadav
अक्टूबर 19, 2025

Ghazipur Ganga River Drowning Accident: जिले के करंडा थाना क्षेत्र में अमवां गंगा घाट पर रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे...

Ghazipur

मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ने दी सफाई, कहा– बीएससी नर्सिंग कोर्स को प्राप्त है INC की मान्यता

by Gulshan
अक्टूबर 14, 2025

Ghazipur News : महेगवां स्थित मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधन ने बीएससी नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर फैल...

Next Post
New Rules: दूरसंचार विभाग नंबर वेरिफिकेशन के लिए बनाएगा सेंट्रल प्लेटफॉर्म, क्या इससे cyber धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम

New Rules: दूरसंचार विभाग नंबर वेरिफिकेशन के लिए बनाएगा सेंट्रल प्लेटफॉर्म, क्या इससे cyber धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम

Pakistani

फवाद, माहिरा से शाहिद अफरीदी तक... भारत ने 24 घंटे में फिर बैन कर दिए पाक सोशल मीडिया हैंडल्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist