शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : गोरखपुर के तीन भाइयों उन्नाव की तीन बहनों ने मेहनत से पाया मुक़ाम सबने एक साथ पाई सफलता

गोरखपुर के तीन भाइयों और उन्नाव की तीन बहनों ने यूपी पुलिस में सफलता पाकर परिवार और गांव का नाम रोशन किया। उनकी मेहनत और संघर्ष आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

by SYED BUSHRA
मार्च 19, 2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Gorakhpur and Unnao police selection success
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur and Unnao police selection success उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रहने वाले तीन भाइयों ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव खुशी से झूम उठा है। इन तीनों के पिता पीएसी के जवान हैं, जबकि दादा भारतीय सेना में रह चुके हैं। धीरज, नीरज और अमन ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता और दादा को दिया है। उनका कहना है कि बचपन से ही घर में अनुशासन था, जिसने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की।

अनुशासन से मिली सफलता

गोरखपुर के झंगहा के दुबियारी डाडी टोला के मोतीराम अड्डा में रहने वाले राजकिशोर पाल के तीन बेटों ने इस सफलता को पाया है। उनके पिता पीएसी में थे और बाबा विश्वनाथ पाल सेना में थे। इसी वजह से घर में अनुशासन बेहद जरूरी था। कब सोना है, कब उठना है, कितना समय व्यायाम करना है।यह सब तय था। इसी अनुशासन का पालन करते हुए तीनों भाइयों ने पुलिस भर्ती की तैयारी की और सफलता हासिल की।

RELATED NEWS

गोरखपुर पुलिस में ड्यूटी आवंटन होगा डिजिटल, रोटेशन सिस्टम से खत्म होगी मनमानी

गोरखपुर पुलिस में ड्यूटी आवंटन होगा डिजिटल, रोटेशन सिस्टम से खत्म होगी मनमानी

जुलाई 12, 2026
: Sultanpur Police Encounter

Sultanpur Police Encounter: 11 लाख रुपये, अवैध हथियार, गहने और जीप बरामद, 50 हजार का इनामी समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार

जुलाई 3, 2026

घर में है सैन्य परंपरा

इन तीनों के चाचा लालमन का कहना है कि उनके पिता विश्वनाथ पाल सेना में थे, इसलिए पूरे परिवार में अनुशासन का माहौल था। यही कारण है कि परिवार के अधिकतर लोग सेना या पुलिस में जाने की कोशिश करते हैं। राजकिशोर पाल पहले ही पीएसी में भर्ती हो चुके हैं और 30वीं बटालियन में तैनात हैं। तीनों भाइयों को भी अपने पिता और दादा के अनुशासन और आदर्शों ने आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

चौथा भाई अलग क्षेत्र में आगे बढ़ रहा

धीरज और अमन बताते हैं कि वे चार भाई हैं। तीनों भाई सेना में जाने की तैयारी कर रहे थे, जबकि चौथे भाई ने अलग क्षेत्र चुना है। परिवार ने उसे उसकी पसंद के करियर में जाने की पूरी आज़ादी दी। किसी ने कोई दबाव नहीं डाला, बल्कि सभी ने उसका समर्थन किया।

उन्नाव की तीन बहनों ने मेहनत से पाया मुकाम

पिता का सपना पूरा कर बनीं पुलिस कांस्टेबल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की तीन बहनों ने भी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया। संघर्ष और कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य तक पहुंच गईं। कल्पना, अर्चना और सुलोचना की यह कहानी आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

पिता की मौत के बाद बढ़ी जिम्मेदारी

हसनगंज तहसील के सुंदरपुर गांव की रहने वाली ये तीनों बहनें बेहद कठिन हालात से गुजरीं। उनके पिता रविंद्र कुमार होमगार्ड थे, जो परिवार के खर्च और बच्चों की पढ़ाई के लिए पूरी मेहनत करते थे। 2017 में बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सारी जिम्मेदारी उनकी मां राजकुमारी और तीनों बहनों पर आ गई।

बड़ी बहन ने घर संभाला, बाकी ने पढ़ाई जारी रखी

पिता की मौत के बाद बड़ी बेटी कल्पना ने 2018 में नौकरी कर ली, जिससे घर का खर्च चलने लगा। तीनों बहनों ने पुलिस में भर्ती होने का सपना देखा और दिन-रात मेहनत की। कल्पना दिन में काम करती और रात में पढ़ाई करती थी, वहीं अर्चना और सुलोचना घर के कामों के साथ पढ़ाई भी करती थीं।

तीनों बहनों का एक साथ चयन

योगी सरकार द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें तीनों बहनों ने आवेदन किया था। उन्हें उम्मीद थी कि कम से कम एक बहन का चयन तो हो ही जाएगा। लेकिन जब परीक्षा का रिजल्ट आया, तो तीनों पास हो गईं। यह पूरे परिवार के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।

पिता का सपना हुआ पूरा

मां राजकुमारी का कहना है कि उनके पति का सपना था कि उनकी बेटियां पुलिस में जाएं। उनकी बेटियों ने यह सपना पूरा कर दिखाया। यह याद कर वह भावुक हो जाती हैं। कल्पना बताती हैं कि पिता की मौत के बाद उन्होंने नौकरी की, जिससे घर चल सका। इसके बाद वे उन्नाव आ गईं और किराए के मकान में रहने लगीं।

कड़ी मेहनत से मिली सफलता

अर्चना और सुलोचना बताती हैं कि उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद उन्नाव आकर पढ़ाई शुरू की। बड़ी बहन ने उनका पूरा मार्गदर्शन किया। वे सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लाइब्रेरी में पढ़ाई करती थीं। मां और बहन का समर्थन न होता, तो शायद यह सपना अधूरा ही रह जाता।

Tags: success storyUttar Pradesh Police
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

गोरखपुर पुलिस में ड्यूटी आवंटन होगा डिजिटल, रोटेशन सिस्टम से खत्म होगी मनमानी

गोरखपुर पुलिस में ड्यूटी आवंटन होगा डिजिटल, रोटेशन सिस्टम से खत्म होगी मनमानी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 12, 2026

Gorakhpur Police Duty Software: गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था अब पूरी तरह डिजिटल होने...

: Sultanpur Police Encounter

Sultanpur Police Encounter: 11 लाख रुपये, अवैध हथियार, गहने और जीप बरामद, 50 हजार का इनामी समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Sultanpur Police Encounter: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में गश्त...

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

UP Police Commissioner System: आईपीएस अधिकारियों को पहले दबाकर रखा जाता था, सीएम योगी ने बताया पुराना हाल

UP Police Commissioner System: आईपीएस अधिकारियों को पहले दबाकर रखा जाता था, सीएम योगी ने बताया पुराना हाल

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

UP Police Commissioner System: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में लागू की गई पुलिस कमिश्नर व्यवस्था को...

UP New DGP Rajeev Krishna

क्या राजीव कृष्णा बनने जा रहे हैं यूपी पुलिस के नए स्थायी मुखिया, संघ लोक सेवा आयोग पैनल में आखिर किस पर लगी मुहर?

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

UP New DGP: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से स्थायी डीजीपी की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा है। अब...

Next Post
electricity bill defaulters

Lucknow news : बिजली बिल बकाएदारों पर सख्ती,आज से कनेक्शन काटने की तैयारी, बिजली चोरी की होगी रोकथाम

BJP के ‘पहरी’ की इनपुट के बाद CM को मिले 12 महारथी, जो कानपुर-बुंदेलखंड की 52 सीटों पर जीत की तैयार करेंगे जमीन

BJP के ‘पहरी’ की इनपुट के बाद CM को मिले 12 महारथी, जो कानपुर-बुंदेलखंड की 52 सीटों पर जीत की तैयार करेंगे जमीन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist