शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP-T20: रिंकू सिंह की मेरठ मावेरिक्स पर निशांत पड़े भारी, विस्फोटक पारी खेलकर गोरखपुर लायंस को दिलाई जीत

इकाना के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूपी टी20 लीग का 24वां मुकाबला शुक्रवार की शाम गोरखपुर लायंस ने मेरठ मावेरिक्स के बीच खेला गया।

by Vinod
अगस्त 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, लखनऊ
Lavc60.9.100

Lavc60.9.100

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। इकाना के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूपी टी20 लीग का 24वां मुकाबला शुक्रवार की शाम गोरखपुर लायंस ने मेरठ मावेरिक्स के बीच खेला गया। मेरठ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। इसके जवाब में गोरखुप की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। एशिया कप के लिए टीम इंडिया में जगह बना चुके कप्तान रिंकू सिंह का बल्ला इकाना में नहीं चला। वह सिर्फ 12 रन ही बना सके। जबकि गोरखपुर की तरफ से निशांत कुशवाहा की 92 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलवाई।

मेरठ मावेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मावेरिक्स की शुरुआत अच्छी रही। पहले ओवर में ही अंकित चौधरी की गेंदबाजी पर 14 रन बने। स्वास्तिक चिकारा और माधव कौशिक ने पावरप्ले में स्कोर को 59/1 तक पहुंचाया। एक वक्त लग रहा था कि मेरठ मावेरिक्स रनों का पहाड़ खड़ा कर देगा। लेकिन अचानक रनों की स्पीड पर ब्रेक लग गई और तीन ओवरों में केवल 13 रन बने। इसी दौरान विशाल निसाद ने चिकारा को 42 रन पर आउट कर दिया। रिंकू सिंह ने तेज शुरुआत की, लेकिन वह भी प्रिंस यादव की गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए।

RELATED NEWS

Rinku Singh father death news

Cricket news:स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता कैंसर से लंबी जंग हारे हुआ निधन, परिवार और क्रिकेट जगत में शोक की लहर

फ़रवरी 27, 2026
मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी स्थगित

मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी हुआ स्थगित

नवम्बर 25, 2025

रिंकू सिंह के आउट होने के बाद क्रीज पर रीतक और दिव्यांश ने पैर जमाए। दोनों आखिरी तीन ओवरों में धुआंधार बैटिंग की। दोनों ने 19 गेंदों में 62 रनों की अटूट साझेदारी की, जिसमें वत्स ने पांच छक्के और राजपूत ने तीन चौके जड़े। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत मावेरिक्स 20 ओवर में 190/5 का स्कोर बनाने में सफल रही। रीतक वत्स ने 44 रनों की पारी खेली। गोरखपुर की तरफ से विशाल निसाद ने 2 और प्रिंस यादव ने 1 विकेट लिया। मेरठ मावेरिक्स को लग रहा था कि वह ये मुकाबला आसानी से जीत जाएंगे। लेकिन गोरखपुर के जांबाजों ने कुछ अलग करने का मन बनाया हुआ था। गोरखपुर की टीम हार के बजाए जीत के लिए मैदान में उतरी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौर गोरखपुर लायंस ने सधी हुई शुरुआत की. पहले तीन ओवरों में सतर्कता बरतने के बाद, चौथे ओवर में भास्कर भारद्वाज और निशांत कुशवाहा ने विजय कुमार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। कुशवाहा ने एक ओवर में छक्का और भारद्वाज ने दो चौके जड़े. पावरप्ले के अंत तक लायंस का स्कोर बिना विकेट खोए 57 रन था। मेरठ के लेग स्पिनर जीशान अंसारी मध्य ओवरों में विकेट लेने में असफल रहे और 13 रन लुटा बैठे। कुशवाहा ने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और यश गर्ग की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी पारी को और आक्रामक बनाया। कप्तान अक्षदीप नाथ ने उनका बखूबी साथ निभाया। दोनों ने दूसरी विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की।

12वें ओवर में कुशवाहा ने गर्ग के खिलाफ दो चौके और एक छक्का जड़ा, जिससे मैच पूरी तरह लायंस के पक्ष में झुक गया। 15वें ओवर में विशाल चौधरी की गेंदबाजी में 16 रन बने, जिसके बाद लायंस को अंतिम पांच ओवरों में केवल 40 रनों की जरूरत थी।18वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने कुशवाहा (92) को आउट किया, लेकिन तब तक लायंस जीत के करीब पहुंच चुकी थी। कुशवाहा ने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। अक्षदीप नाथ (44) ने पारी को संभालते हुए लायंस को 19.2 ओवर में 191/3 के स्कोर तक पहुंचाया। जीत के नायब निशांत कुशवाहा मैन ऑफ द मैच रहे। इकाना स्टेडियम में रिंकू सिंह का बल्ला नहीं चला और महफिल कुशवाहा के नाम रही।

Tags: Gorakhpur LionsMeerut Mavericksrinku singhUP T20 LeagueUP T20 League 2025
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Rinku Singh father death news

Cricket news:स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता कैंसर से लंबी जंग हारे हुआ निधन, परिवार और क्रिकेट जगत में शोक की लहर

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh Father Passes Away:टीम इंडिया के उभरते सितारे Rinku Singh के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया। वह...

मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी स्थगित

मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी हुआ स्थगित

by Kanan Verma
नवम्बर 25, 2025

भारतीय महिला क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुच्छल की शादी टलने की खबर के बाद चर्चा यह...

Rinku Singh

‘D कंपनी’ का खौफ! क्रिकेटर रिंकू सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, वेस्टइंडीज से पकड़े गए 2 गुर्गे

by Mayank Yadav
अक्टूबर 9, 2025

Rinku Singh Threat: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह ('डी कंपनी')...

Rinku Singh

“पिता मुझे जानते नहीं थे…प्रिया सरोज हुई थी काफी भावुक…” 2 साल बाद रिंकु सिंह ने बताई बड़ी बात

by Gulshan
सितम्बर 11, 2025

Rinku Singh : टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ रिंकू सिंह इस वक्त दुबई में हैं, जहां 14 सितंबर को भारत...

Rinku Singh

शादी से पहले किसके हनीमून पर जा चुके हैं रिंकू…जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर

by Gulshan
सितम्बर 10, 2025

Rinku Singh : क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी हमेशा से ही लोगों की दिलचस्पी का केंद्र रही है — वो क्या...

Next Post
Tri Grahi Yog in Singh Rashi 2025 Horoscope

30 अगस्त को बनेगा ख़ास त्रिग्रही योग, सिंह राशि में शुभ संयोग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Allahabad High Court का बड़ा फैसला,बिना रजिस्ट्रेशन भी मान्य है शादी, तलाक में नहीं होगी दिक्कत

Allahabad High Court का बड़ा फैसला,बिना रजिस्ट्रेशन भी मान्य है शादी, तलाक में नहीं होगी दिक्कत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist