Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Greater Noida Flood : यमुना का बढ़ता पानी बना मुसीबत, NDRF की टीम ने गर्भवती महिला का किया रेस्क्यू

यमुना नदी का जलस्तर जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं। पुलिस कर्मी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर माइक के माध्यम से लोगों को जरूरी सूचनाएं और सतर्कता बरतने के ऐलान कर रहे हैं।

by Gulshan
September 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Greater Noida Flood
Share on FacebookShare on Twitter

Greater Noida Flood : ग्रेटर नोएडा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण यमुना किनारे बसे कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में दिन-रात जुटी हुई हैं। अब तक करीब 20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

गर्भवती महिला का किया गया रेस्क्यू

यमुना के रबूपुरा क्षेत्र में एक गर्भवती महिला बाढ़ के पानी में फंस गई थी। वह अपने पति और छोटे बच्चों के साथ अस्पताल जाने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना तट के पास ही फंस गई। महिला प्रसव पीड़ा में थी और समय पर मदद न मिलने की स्थिति में उसकी और उसके अजन्मे बच्चे की जान को गंभीर खतरा था। सौभाग्य से, मौके पर गुजर रही पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने उसकी आवाज सुनकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अगर थोड़ी भी देर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

RELATED NEWS

No Content Available

फंसे हुए छोटे बच्चों को निकाला गया बाहर

पुलिस और एनडीआरएफ ने न सिर्फ गर्भवती महिला, बल्कि डूब क्षेत्र में फंसे छोटे बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है और लगातार माइक्रोफोन के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में चेतावनियां और जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। बाढ़ का पानी यमुना किनारे बसे घरों में घुस चुका है, जिससे कई परिवारों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

यह भी पढ़ें : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा आज, सूतक लगने से पहले निपटा लें ये सारे काम…

इसके अलावा, किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर और चंडीगढ़ गांवों में जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रशासनिक टीमें लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही हैं और हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

Tags: Greater Noida Flood :
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Noida

Noida का ज्योतिषी मुंबई में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार, व्यक्तिगत रंजिश का खुलासा

UP News

UP News : यमुना में बढ़ते पानी के चलते 18 गांव में आई बाढ़, 3700 से ज़्यादा लोग प्रभावित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist