शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

कोई पान मसाला तो कोई इत्र का व्यापारी… यूपी के इन चार जिलों में GST और इनकम टैक्स का छापा

आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार को कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के 4 जिलों में आयकर विभाग ने रेड मारी। आपको बता दें की यूपी के कानपुर, बरेली, बुलंदशहर और कन्नौज में आयकर विभाग  की बड़ी कार्रवाई हुई।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 12, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बरेली
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: आयकर विभाग (IT Department) की टीमों ने बुधवार को कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के 4 जिलों में आयकर विभाग ने रेड मारी। आपको बता दें की यूपी के कानपुर, बरेली, बुलंदशहर और कन्नौज (Uttar Pradesh) में आयकर विभाग  की बड़ी कार्रवाई हुई। इस दौरान विभाग ने कुल 35 ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापे मुख्य रूप से पान मसाला, इत्र और कोल्ड स्टोरेज से जुड़े व्यापारियों के यहां डाले गए।

S&K ग्रुप के मालिक के घर पर छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक कानपुर में प्रसिद्ध S&K पान मसाला ग्रुप के मालिक नवीन कुरेले के घर और व्यावसायिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड की। इसके अलावा गणपति ट्रांसपोर्ट कंपनी के विभिन्न स्थानों पर भी जांच की गई। वहीं कन्नौज में बड़े इत्र व्यापारियों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों के परिसरों पर भी आयकर विभाग ने कार्रवाई की।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

अगस्त 19, 2026
Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026

इत्र व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी

कन्नौज जिले में इत्र व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। अलग-अलग टीमों ने एक साथ व्यापारी के कई स्थानों पर रेड मारी है। सूत्रों के मुताबिक पं चन्द्रवली एंड सन्स फर्म के ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई है जिसमें घर, फैक्टरी और जिलेभर में स्थित अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच की जा रही है।

टैक्स चोरी का है मामला

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई टैक्स चोरी की जानकारी मिलने के बाद की गई। आयकर विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ये कारोबारी अवैध रूप से माल की आपूर्ति कर रहे हैं और अंदरूनी बिलिंग के जरिए टैक्स चोरी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर आयकर विभाग ने एक साथ सभी ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि पं. चंद्रावली एंड सन्स फर्म पर भी जांच की गई जहां टैक्स चोरी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़े: सत्येंद्र दास से कैसे गायब हुई थी रामलला की मूर्ति? जानें 1992 की चौकाने वाली कहानी

छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीमों ने घरों, फैक्ट्रियों, गोदामों और कोल्ड स्टोरेज परिसरों में दस्तावेजों की सघन जांच की। कानपुर और कन्नौज में जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर रेड मारी गई उनके बाहर आयकर विभाग की गाड़ियां तैनात थीं जिससे व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने इस पूरी कार्रवाई को एक संयुक्त ऑपरेशन बताया जिसमें सभी कारोबारी आपस में व्यापारिक लेन-देन के माध्यम से जुड़े हुए थे और एक-दूसरे को माल की आपूर्ति करते थे।

बुलंदशहर में भी हुई छापेमारी

बुलंदशहर के खुर्जा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में जीएसटी विभाग ने एक साथ दो पॉटरी यूनिट्स पर छापेमारी की जिससे पॉटरी संचालकों में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलने के बाद जीएसटी विभाग ने यह कार्रवाई की क्योंकि इन पॉटरी यूनिट्स में भारी मात्रा में जीएसटी चोरी की जा रही थी। छापे के दौरान तिरुपति इंडस्ट्री और बालाजी इंडस्ट्री के संचालक (जो दोनों सगे भाई हैं) के घरों पर भी जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। पॉटरी स्वामियों ने जीएसटी टीम के पहुंचते ही अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे दी ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। यह घटना खुर्जा जंक्शन रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया का है।

रेड पर अधिकारियों ने क्या कहा?

छापेमारी के कारण कानपुर और कन्नौज (Uttar Pradesh) के व्यापारियों में खलबली मच गई है। कई व्यापारियों और उद्योगपतियों के परिसरों में तलाशी ली जा रही है और संभावना जताई जा रही है कि वहां काले धन, संपत्तियों के दस्तावेज और डिजिटल लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड मिल सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि टैक्स चोरी की वास्तविक राशि कितनी बड़ी है और किन व्यापारियों पर कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल आयकर विभाग की टीमें दस्तावेजों की छानबीन और वित्तीय अनियमितताओं की जांच में व्यस्त हैं।

Tags: IT DepartmentUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

UP Weather Update

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

Next Post
Parineeti Chopra: परिणीति और राघव की फोटो से मचा हंगामा,क्यों पंजाब सरकार ने इसे फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटवाया

Parineeti Chopra: परिणीति और राघव की फोटो से मचा हंगामा,क्यों पंजाब सरकार ने इसे फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटवाया

JEE Mains 2025: जेईई मेन सेशन में 14 ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, राजस्थान के छात्र सबसे आगे… देखें पूरी लिस्ट

JEE Mains 2025: जेईई मेन सेशन में 14 ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, राजस्थान के छात्र सबसे आगे... देखें पूरी लिस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist