Wednesday, January 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

यूपी के हमीरपुर जिले में बने एक मंदिर का इतिहास 1 हजार साल से भी पुराना है। यहां बने माता के मंदिर की मूर्ति एक पेड़ से निकली थी। माता ने ब्रिटिश अधिकारी की पत्नी काे सपने में दर्शन दिए थे जिसके बाद अंग्रेजी फौजों इस जगह पर पहुंची थीं।

Vinod by Vinod
May 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हमीरपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में मां चौरादेवी का एक हजार साल प्राचीन मंदिर है। यहां हरदिन भक्त आते हैं और मातारानी के दर पर माथा टेककर पूजा-अर्चना करने के साथ मनोकामना मांगते हैं। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि माता की मूर्ति पीपल के पेड से निकली थी। माता ने ब्रिटिश कलेक्टर की पत्नी को सपने में दर्शन दिए थे। जिसके बाद वह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और चूने-कंकरीट से चबूतरा बनाकर पूजा-अर्चना की।

हमीरपुर जिला यमुना और बेतवा नदी के बीच बसा है। यहां सौ से अधिक मंदिर हैं। दोनों नदियों के बीच मां चौरादेवी मंदिर है, जो आज भी अपनी भव्यता को संजोए है। मंदिर का इतिहास एक हजार साल से भी पुराना है। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि जब भारत में अंग्रेजों की सरकार थी, तब यहां के कलक्टर मि. एम एंसले थे। अंग्रेज कलेक्टर अपनी पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पर बने भवन में रहते थ्रे। कलेक्टर की पत्नी को मां सपने में दिखीं। कलेक्टर की पत्नी ने पीपल के पेड़ के अंदर रखी देवी की मूर्ति के सामने चूने और कंकरीट से चबूतरा बनवाकर पूजा अर्चना की तो इसका नाम चौरादेवी पड़ गया।

RELATED POSTS

Hamirpur

‘जाति पूछकर अपमान’: हमीरपुर के सरकारी स्कूल हेडमास्टर पर बड़ी कार्रवाई, सस्पेंड!

December 14, 2025
दरिंदों ने किशोरी से की दरिंदगी और पिलाया तेजाब, दवा हुई बेअसर और कुछ ऐसे हमीरपुर की ‘निर्भया’ की थम गई सांस

दरिंदों ने किशोरी से की दरिंदगी और पिलाया तेजाब, दवा हुई बेअसर और कुछ ऐसे हमीरपुर की ‘निर्भया’ की थम गई सांस

November 28, 2025

जिलाधिकारी आवास के पास यमुना नदी किनारे चौरादेवी मंदिर लाखों लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। मंदिर के पुजारी सुरेशचंद्र द्विवेदी के मुताबिक अंग्रेजी हुकूमत के समय में यहां के प्रथम प्रशासक मि.एम एन्सले की पत्नी को स्वप्न में पीपल के पेड़ पर रखी देवी मां की मूर्ति दिखाई दी तो वह सुबह उठकर ब्रिटिश फौजों के साथ इस स्थान पर पहुंची। उन्होंने बड़े ही श्रद्धा भाव से देवी मां की पूजा की। ब्रिटिश अधिकारी की पत्नी ने तुरंत देवी मूर्ति के सामने चूना कंकरीट से एक चबूतरा बनवाया। तभी से यह स्थान चौरादेवी मंदिर के नाम से विख्यात हो गया। अंग्रेज कलेक्टर भी पत्नी के साथ हर रोज माता रानी की पूजा करने लगे। तभी से यह स्थान चौरादेवी मंदिर के नाम से विख्यात हो गया।

किसी जमाने में दस्यु फूलन देवी भी यहां चोरी छिपे मंदिर में माता रानी के दर्शन करने आती थी। सुबह पूजन सामग्री और घंटा टंगा मिलता था। मंदिर के संरक्षक सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि किसी जमाने में यह स्थान घने जंगल से घिरा था। पीपल के पेड़ की खोह में रखी देवी मां की मूर्ति विराजमान थी जिसे निकालकर मंदिर में स्थापित कराई जा चुकी है। अब इस स्थान में चौरादेवी मंदिर के अलावा एक दर्जन देवी देवताओं के मंदिर भी बने है जहां हर रोज बड़ी संख में लोग पूजा अर्चना करने जाते हैं। नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल है। यहां प्रदर्शनी के साथ ही बच्चों के लिए झूले भी लगे हैं।

चौरादेवी मंदिर के पुजारी सुरेश चन्द्र द्विवेदी सबसे पहले रोटीराम बाबा के यहां उनकी सेवा करते थे। बाद में वह चित्रकूट चल गए। उन्होंने बताया कि चित्रकूट से दिल्ली स्थित अवद्यूत आश्रम चले गए। वहां ढाई दशक तक पुजारी के तौर पर रहे। बताया कि चौरादेवी माता के प्रभाव से अवद्यूत आश्रम छोड़ दिया है। अब कई सालों से माता रानी के दरबार में डेरा डाले हैं। बताया कि यह स्थान बहुत ही चमत्कारी है। माता रानी के चमत्कार के कारण ही हरिद्वार के महान संत स्वामी हंसानंद महाराज भी यहां अक्सर आते हैं।

हमीरपुर जिला मुख्यालय के प्राचीन मां चौरा देवी मंदिर की चार दिवारी को लाखों चमगादड़ों ने अपना घर बना रखा है। ये चमगादड़ देवी मां के भक्त हैं जो ना सिर्फ मां की आरती में शामिल होते हैं बल्कि उनका प्रसाद भी ग्रहण करते हैं। यहीं पास स्थित बरगद के पेड़ों में हजारों बड़े चमगादड़ ने अपना डेरा जमा रखा था जो आज भी यहां स्थित पेड़ो में लटके देखे जा सकते है। इन चमगादड़ों की आवाज और लटकने का तरीका बेहद डरावना है। सुबह और शाम में होने वाली मां चौरा देवी की आरती के साथ बजने वाली घंटियों के साथ इस चमगादड़ों का अपना अलग नाता है।

मंदिर में मां की आरती के समय में यह चमगादड़ हजारों की संख्या में घंटो की आवाज के साथ ही उड़ने लगते हैं, मंदिर के ऊपर परिक्रमा लगाते हैं, शोर मचाते है और फिर आरती के बाद मंदिर के पुजारी थोड़ा प्रसाद बाहर पेड़ों के पास डाल देते है जिन्हें चमगादड़ खाते है और यमुना नदी का पानी पीकर वापस अपने पेड़ में चले जाते हैं। आसमानी डर के नाम से पुकारे जाने वाले इन चमगादड़ों को यहां हर मौसम में भीषण गर्मी और सर्दी में इन्हीं पेड़ो में लटका देखा जा सकता है।

Tags: Chauradevi TemplehamirpurMother Chauradevi
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Hamirpur

‘जाति पूछकर अपमान’: हमीरपुर के सरकारी स्कूल हेडमास्टर पर बड़ी कार्रवाई, सस्पेंड!

by Mayank Yadav
December 14, 2025

Hamirpur Headmaster Suspended: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक (कंपोजिट) स्कूल के...

दरिंदों ने किशोरी से की दरिंदगी और पिलाया तेजाब, दवा हुई बेअसर और कुछ ऐसे हमीरपुर की ‘निर्भया’ की थम गई सांस

दरिंदों ने किशोरी से की दरिंदगी और पिलाया तेजाब, दवा हुई बेअसर और कुछ ऐसे हमीरपुर की ‘निर्भया’ की थम गई सांस

by Vinod
November 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में इंसानियत को झंकझोर कर देने वाली वारदात सामने आई। यहां भी दिल्ली...

सक्सेसफुल हुई कुत्ता सेवानंद और कुतिया विचित्र कुमारी की लव स्टोरी, अब हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों की होने जा रही शादी

सक्सेसफुल हुई कुत्ता सेवानंद और कुतिया विचित्र कुमारी की लव स्टोरी, अब हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों की होने जा रही शादी

by Vinod
June 10, 2025

हमीरपुर।  ‘जनाब’ आपने शादिया ंतो बहुत देखी होंगी। बैंडबाजे की धुन पर थिरके भी होगे। शादी पार्टी में मन पसंद...

Hamirpur

हक की ज़मीन, अफसरों की तिजोरी! DM बंगले के नाम पर 1000 करोड़ की लूट, भयंकर घोटाला उजागर

by Mayank Yadav
April 30, 2025

Hamirpur land scam: हमीरपुर से आई खबर ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की पोल खोल दी है। प्रशासनिक अफसरों...

ऐसा क्या हुआ कि होली पर पुरुषों को कर दिया गया गांव बदर, यहां सिर्फ महिलाओं ने  उड़ाया रंग-गुलाल

ऐसा क्या हुआ कि होली पर पुरुषों को कर दिया गया गांव बदर, यहां सिर्फ महिलाओं ने  उड़ाया रंग-गुलाल

by Vinod
March 15, 2025

हमीरपुर। पूरे देश में होली पर्व बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद अब भी यूपी के...

Next Post
124 साल बाद मौसम के ‘कर्फ्यू’ से सहम गई दिल्ली और यूपी, अभी आंधी-बारिश और वज्रपात मचाएगा और तबाही

124 साल बाद मौसम के ‘कर्फ्यू’ से सहम गई दिल्ली और यूपी, अभी आंधी-बारिश और वज्रपात मचाएगा और तबाही

New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से मची सनसनी, अलर्ट मोड में दिखी डॉग स्क्वॉड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version