शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Hapur News: कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू, जानिए सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक क्या प्रशासन का प्लान

हापुड़ प्रशासन ने कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा, सफाई, स्वास्थ्य, ट्रैफिक और बिजली व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Purkazi Kanwar Yatra Harmony

पुरकाजी बना गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल: जहीर फारूकी की अगुवाई में कांवड़ यात्रा में सेवा, सद्भाव और विकास का अनोखा संगम

जुलाई 18, 2026
Hapur Bride Lover Marriage Case

Hapur News: कहानी पूरी फ़िल्मी है, सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी मौत की धमकी, पति ने तीन दिन बाद प्रेमी को बुलाकर सौंपा

जुलाई 6, 2026

Hapur News:  हापुड़। श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह और अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।

ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है। पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस और पीएसी बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

सफाई, स्वास्थ्य और बिजली पर विशेष ध्यान

नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत राज विभाग को कांवड़ मार्ग, शिविरों और घाटों पर नियमित सफाई, चूना छिड़काव, मोबाइल शौचालय और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर, आवश्यक दवाएं, एंटी-वेनम, एंटी-रेबीज और अन्य जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने को कहा गया है। बिजली विभाग को जर्जर और लटकते तारों को दुरुस्त करने तथा शिविरों में अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

होटलों की जांच और ट्रैफिक प्लान तैयार

खाद्य सुरक्षा विभाग होटल, ढाबों और खाद्य सामग्री विक्रेताओं की जांच करेगा। वहीं परिवहन और यातायात विभाग को भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू करने और कांवड़ियों के लिए अलग पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा के दौरान शिकायतों और समन्वय के लिए 24 घंटे संचालित एकीकृत कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

श्रद्धालुओं से की गई अपील

प्रशासन ने कांवड़ियों और जनपदवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, प्लास्टिक का उपयोग न करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Tags: hapur NewsKanwar Yatra
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Purkazi Kanwar Yatra Harmony

पुरकाजी बना गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल: जहीर फारूकी की अगुवाई में कांवड़ यात्रा में सेवा, सद्भाव और विकास का अनोखा संगम

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

 Muzaffarnagar:सावन का महीना आते ही उत्तर भारत का माहौल शिवमय हो जाता है। लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने...

Hapur Bride Lover Marriage Case

Hapur News: कहानी पूरी फ़िल्मी है, सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी मौत की धमकी, पति ने तीन दिन बाद प्रेमी को बुलाकर सौंपा

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Bride Leaves Husband for Lover: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां...

Hapur Deepanshu Sharma Attack Case

Hapur Attack: युवक पर हमले ने लिया सांप्रदायिक रंग, हालत स्थिर इलाज जारी, पुलिस की कई टीमें कर रही आरोपियों की तलाश

by SYED BUSHRA
जून 8, 2026

Hapur Attack:हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में हुए जानलेवा हमले के बाद इलाके में लोगों के...

कौन हैं सीओ ऋषिका सिंह, जिन्होंने कांवड़ियों के दबाए पैर, जिस पर अखिलेश यादव ने खड़े किए सवाल

कौन हैं सीओ ऋषिका सिंह, जिन्होंने कांवड़ियों के दबाए पैर, जिस पर अखिलेश यादव ने खड़े किए सवाल

by Vinod
जुलाई 19, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल के सीओ अनुज चौधरी का एक वीडियो कुछ माह पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,...

सावन में सपा सांसद इकरा हसन का सनातनी अवतार, कांवड़ियों को अपने हाथों से परोसा भोजन

सावन में सपा सांसद इकरा हसन का सनातनी अवतार, कांवड़ियों को अपने हाथों से परोसा भोजन

by Vinod
जुलाई 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। शांत स्वभाव। जनता के प्रति समर्पण। बिना भेदभाव के सभी जाति-धर्म और वर्ग की चेहरे में मुस्कान...

Next Post
Barabanki News: लोधेश्वर धाम के कॉरिडोर का निर्माण तेज, श्रद्धालुओं को मिलेंगी मिलेगा नवनिर्माण की झलक

Barabanki News: लोधेश्वर धाम के कॉरिडोर का निर्माण तेज, श्रद्धालुओं को मिलेंगी मिलेगा नवनिर्माण की झलक

Sonam Wangchuk Protest: भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, जानिए क्या है डॉक्टर की रिपोर्ट

Sonam Wangchuk Protest: भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, जानिए क्या है डॉक्टर की रिपोर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist